• About us
  • Contact us
Monday, April 13, 2026
32 °c
New Delhi
33 ° Tue
34 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

विश्व स्वास्थ्य सभा में अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम 2005 में संशोधन स्वीकृत

News Desk by News Desk
June 3, 2024
in देश
विश्व स्वास्थ्य सभा में अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम 2005 में संशोधन स्वीकृत
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 02 जून (कड़वा सत्य) वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात और महामारी संबंधी स्थितियों से निपटने में सभी देशों की क्षमता में सुधार करने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य सभा ने 300 प्रस्तावों के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम 2005 में संशोधन स्वीकार किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि स्विट्जरलैंड की जिनेवा में 77 वीं विश्व स्वास्थ्य सभा की छह दिन तक चले अधिवेशन में स्वीकृत प्रस्ताव में
स्वास्थ्य आपात स्थितियों के दौरान प्रासंगिक स्वास्थ्य उत्पादों तक समान पहुंच की सुविधा के साथ-साथ आवश्यक मुख्य सुविधाओं के निर्माण, सुदृढ़ीकरण और रखरखाव में विकासशील देशों को सहयोग देने के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने के प्रावधान शामिल हैं।
मंत्रालय ने कहा है कि इस प्रस्ताव को तैयार करने में भारत के विशेष भूमिका रही है और केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने विश्व स्वास्थ्य सभा की महत्वपूर्ण समिति ‘ए’ के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
संशोधनों को अंतिम रूप देने के लिए, 28 मई को विश्व स्वास्थ्य सभा की समिति ‘ए’ के अध्यक्ष के रूप में श्री चंद्रा ने श्वेत पत्र के रूप में एक प्रस्ताव रखा। इसमें एक एकल मसौदा समूह की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव को सभी सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।
इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन सचिवालय और सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ 77 वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के समापन सत्र में संशोधनों में आम सहमति बनायी गयी।
परिणामस्वरूप, एक जून को 77 वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में सर्वसम्मति से (2005) में संशोधन का प्रस्ताव अपनाया गया।
वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंडे में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, 77 वीं विश्व स्वास्थ्य सभा ने कोविड-19 महामारी के बाद सदस्य देशों के 300 प्रस्तावों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम ( आईएचआर 2005) में संशोधनों पर सहमति व्यक्त की।
अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमन पर कार्य समूह और महामारी पर अंतर-सरकारी कड़वा सत्य निकाय ने विभिन्न राष्ट्रों के प्रतिनिधियों के साथ लगभग दो साल पहले दो अलग-अलग समूहों में कड़वा सत्य प्रक्रिया शुरू की और इस मुद्दे पर कई बार फिर से शुरू किए गए सत्रों सहित कई बार बैठकें कीं।
सत्या. 
कड़वा सत्य

Tags: acceptedAmendmentshealthHealth AssemblyInternationalRegulations 2005worldअंतरराष्ट्रीयविनियम 2005विश्वसंशोधनस्वास्थ्यस्वास्थ्य सभास्वीकृत
Previous Post

छत्तीसगढ़ भाजपा ने मतगणना के लिए मंत्रियों, सांसदों को जिम्मेदारी सौंपी

Next Post

बालू पालवंकर के जीवन पर आधारित फिल्म में काम करेंगे अजय देवगन

Related Posts

हैकाथॉन के लिए विश्व भर से 5600 पंजीकरण
देश

हैकाथॉन के लिए विश्व भर से 5600 पंजीकरण

February 4, 2025
लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार की घोषणा 21 अप्रैल होगी
खेल

लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार की घोषणा 21 अप्रैल होगी

February 4, 2025
हमास ने गाजा में मानवतावादी संकट की चेतावनी दी, अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की अपील की
विदेश

हमास ने गाजा में मानवतावादी संकट की चेतावनी दी, अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की अपील की

February 3, 2025
मुर्मु ने विश्व पुस्तक मेला 2025 का उद्घाटन किया
देश

मुर्मु ने विश्व पुस्तक मेला 2025 का उद्घाटन किया

February 2, 2025
बजट में जीवन रक्षक दवाओं पर छूट और दरों में कटौती का निर्णय स्वागतयोग्य : स्वास्थ्य क्षेत्र
व्यापार

बजट में जीवन रक्षक दवाओं पर छूट और दरों में कटौती का निर्णय स्वागतयोग्य : स्वास्थ्य क्षेत्र

February 1, 2025
विश्व जूनियर चैंपियन पार्थ माने ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता स्वर्ण पदक
खेल

विश्व जूनियर चैंपियन पार्थ माने ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता स्वर्ण पदक

January 31, 2025
Next Post
बालू पालवंकर के जीवन पर आधारित फिल्म में काम करेंगे अजय देवगन

बालू पालवंकर के जीवन पर आधारित फिल्म में काम करेंगे अजय देवगन

New Delhi, India
Monday, April 13, 2026
Mist
32 ° c
21%
14mh
39 c 27 c
Tue
40 c 28 c
Wed

ताजा खबर

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

April 12, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ

April 12, 2026
मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

April 12, 2026
‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

April 12, 2026
भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

April 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved