• About us
  • Contact us
Tuesday, February 17, 2026
23 °c
New Delhi
23 ° Wed
23 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट

News Desk by News Desk
May 27, 2024
in व्यापार
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 27 मई (कड़वा सत्य) विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, ऊर्जा, तेल एवं गैस और पावर समेत दस समूहों में हुई बिकवाली से सोमवार को शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 19.89 अंक फिसलकर 75,390.50 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 24.55 अंक टूटकर 22,932.55 अंक अंक रह गया। वहीं, बीएसई का मिडकैप 0.63 प्रतिशत उछलकर 43,793.64 अंक पर पहुंच गया जबकि स्मॉलकैप 0.09 प्रतिशत उतरकर 47,954.90 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान बीएसई में कुल 4105 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2256 में बिकवाली जबकि 1706 में लिवाली हुई वहीं 143 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 29 कंपनियों में गिरावट जबकि 21 में तेजी रही।
बीएसई के 10 समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इससे कमोडिटीज 0.61, सीडी 0.15, ऊर्जा 0.66, एफएमसीजी 0.35, दूरसंचार 0.34, यूटिलिटीज 0.37, ऑटो 0.06, धातु 0.39, तेल एवं गैस 0.71 और पावर समूह के शेयर 0.49 प्रतिशत गिर गए।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.10, जापान का निक्केई 0.66, हांगकांग का हैंगसेंग 1.17 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.14 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.26 प्रतिशत उतर गया।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 245 अंक की तेजी के साथ 75,655.46 अंक पर खुला और लिवाली के दम पर दोपहर तक सार्वकालिक उच्चतम स्तर 76,009.68 अंक पर पहुंच गया। लेकिन अचानक हुई बिकवाली के दबाव में कारोबार के अंतिम चरण में 75,175.27 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 75,410.39 अंक के मुक़ाबले 0.03 प्रतिशत उतरकर 75,390.50 अंक रह गया।
इसी तरह निफ्टी 82 अंक चढ़कर 23,038.95 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 23,110.80 के उच्चतम जबकि 22,871.20 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,957.10 अंक की तुलना में 0.11 प्रतिशत फिसलकर 22,932.45 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान में रही कंपनियों में विप्रो 2.36, एनटीपीसी 1.40, सन फार्मा 1.34, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.25, आईटीसी 1.05, रिलायंस 0.92, मारुति 0.75, भारती एयरटेल 0.35, टाटा मोटर्स 0.29, पावरग्रिड 0.17, टीसीएस 0.11, आईसीआईआई बैंक 0.10 और अल्ट्रासिमको 0.01 प्रतिशत शामिल हैं।
वहीं, इंडसइंड बैंक 1.65, एक्सिस बैंक 1.11, बजाज फाइनेंस 0.81, एचडीएफसी बैंक 0.75, एलटी 0.69, एसबीआई 0.66, एचसीएल टेक 0.65, टेक महिंद्रा 0.59, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.58, कोटक बैंक 0.47, इंफ़ोसिस 0.45 टाटा स्टील के शेयर 0.40 प्रतिशत मजबूत रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: the stock market fell for the second consecutive day on Monday due to sellऊर्जातेल एवं गैस और पावर समेत दस समूहों में हुई बिकवाली से सोमवार को शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। Mumbai: Despite gains in overseas marketsमुंबई विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज
Previous Post

आईपीएल में ट्रैविस हेड चमके,वार्नर ने किया निराश

Next Post

रेमल चक्रवात से बंगाल में चार लोगों की मौत, कोलकाता में पानी भरा

Related Posts

बजट में खुदरा क्षेत्र को नई ऊर्जा : आरएआई
व्यापार

बजट में खुदरा क्षेत्र को नई ऊर्जा : आरएआई

February 2, 2025
मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ द्विपक्षीय बैठक की
देश

मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ द्विपक्षीय बैठक की

September 23, 2024
साझीदारी में बदलेंगे, भारत ब्रुनेई के बीच द्विपक्षीय संबंध
विदेश

साझीदारी में बदलेंगे, भारत ब्रुनेई के बीच द्विपक्षीय संबंध

September 4, 2024
उन्नत साझीदारी में बदलेंगे, भारत-ब्रुनेई द्विपक्षीय संबंध
विदेश

उन्नत साझीदारी में बदलेंगे, भारत-ब्रुनेई द्विपक्षीय संबंध

September 4, 2024
सेंसेक्स हुआ 82 हजारी
व्यापार

सेंसेक्स हुआ 82 हजारी

August 29, 2024
देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है: पुरी
व्यापार

देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है: पुरी

July 26, 2024
Next Post
रेमल चक्रवात से बंगाल में चार लोगों की मौत, कोलकाता में पानी भरा

रेमल चक्रवात से बंगाल में चार लोगों की मौत, कोलकाता में पानी भरा

New Delhi, India
Tuesday, February 17, 2026
Mist
23 ° c
47%
10.8mh
29 c 18 c
Wed
29 c 17 c
Thu

ताजा खबर

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे

February 17, 2026
अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल

अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल

February 16, 2026
‘विलेज डिफेंस कमेटियों’ के शपथ ग्रहण समारोह पर विरोधियों की बौखलाहट उनकी नशा-समर्थक मानसिकता का सबूत: बलतेज पन्नू

‘विलेज डिफेंस कमेटियों’ के शपथ ग्रहण समारोह पर विरोधियों की बौखलाहट उनकी नशा-समर्थक मानसिकता का सबूत: बलतेज पन्नू

February 16, 2026
Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

February 16, 2026
सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

February 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved