• About us
  • Contact us
Tuesday, February 24, 2026
19 °c
New Delhi
24 ° Wed
25 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

संविधान बदलने की झूठी अफवाह फैला रही है कांग्रेस: भाजपा

News Desk by News Desk
April 29, 2024
in देश
संविधान बदलने की झूठी अफवाह फैला रही है कांग्रेस: भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर भाजपा के खिलाफ संविधान बदलने की झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर के संविधान में सबसे ज्यादा परिवर्तन कांग्रेस ने किये तथा दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के आरक्षण को नुकसान पहुंचाया है।
भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल ने यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस द्वारा भाजपा के खिलाफ झूठे अफवाह फ़ैलाने के मामले का पर्दाफाश करते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधान में सबसे ज्यादा बदलाव किया है और अब वही भाजपा के खिलाफ संविधान बदलने की झूठी अफवाह फैला रही है।
श्री बृजलाल ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता के बीच एक झूठा नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि भाजपा एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण खत्म कर देगी। कांग्रेस भीम-भीम की बात तो करती है लेकिन इनके दिल में केवल मीम-मीम है। कांग्रेस सदैव आरक्षण, संविधान और एससी-एसटी विरोधी रही है।
उन्होंने कहा कि 1961 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में कहा था कि उन्हें आरक्षण पसंद नहीं है। हाल ही में, कर्नाटक सरकार ने ओबीसी आरक्षण छीनकर वर्ग विशेष को दे दिया है। बाबा साहब (डॉ. भीम राव अम्बेडकर) ने कहीं भी धर्म आधारित आरक्षण नहीं दिया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने अविभाजित आंध्र प्रदेश में ओबीसी कोटे में आरक्षण कम कर वर्ग विशेष को धर्म के आधार पर आरक्षण दिया था। इसके अलावा, कांग्रेस द्वारा गठित रंगनाथ मिश्रा आयोग ने अपनी रिपोर्ट में दलित आरक्षण में से वर्ग विशेष को आरक्षण देने की सिफारिश की थी। कांग्रेस का धार्मिक आधार पर आरक्षण देना पूरी तरह से संविधान विरोधी है।
भाजपा सांसद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने से सबसे ज्यादा फायदा कश्मीर के दलित, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय को हुआ है। श्री बृजलाल ने एक प्रकरण का उल्लेख करते हुए बताया कि 1958 में पंजाब से कश्मीर गए एक सफाई कर्मी परिवार की चौथी पीढ़ी के बेटे को पीएचडी करने के बाद भी धारा 370 के कारण नौकरी नहीं मिली। अब कांग्रेस सत्ता में आने पर पुनः 370 लागू करने की बात करती है, इसीलिए कांग्रेस सबसे बड़ी संविधान विरोधी है। बाबा साहब धारा 370 लगाना नहीं चाहते थे, लेकिन पंडित जवाहर लाल नेहरू ने जबरन धारा 370 लागू करवाई थी।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मामले में कांग्रेस के भेदभाव का उल्लेख करते हुए श्री लाल ने कहा कि कांग्रेस के तुष्टीकरण के कारण आज तक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एससी, एसटी और ओबीसी का संवैधानिक आरक्षण लागू नहीं हुआ। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1981 में इस नियम के साथ और छेड़छाड़ की थी लेकिन 2005-06 में इलाहाबाद न्यायालय की खंडपीठ ने इसे खारिज कर दिया था और अब कांग्रेस अपने इस भेदभाव को सही ठहराने के लिए उच्चतम न्यायालय गई है। विडंबना यह है कि ओबीसी की राजनीति करने वाले अखिलेश यादव, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने इसका कभी विरोध नहीं किया है। कांग्रेस ने बाबा साहब का सबसे ज्यादा अपमान किया है और उन्हें भारत रत्न तक से सम्मानित नहीं किया। वर्ष 1990 में भाजपा सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया था। अब कांग्रेस नेता “विरासत टैक्स” लगाकर जनता की 55 प्रतिशत संपत्ति हड़पने की बात कर रही है।
श्री लाल ने बताया कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस संविधान में बदलाव का झूठा नैरेटिव फैला रही है, लेकिन संविधान में सबसे ज्यादा परिवर्तन तो स्वयं कांग्रेस पार्टी ने ही किए हैं। श्री राजीव गांधी ने कहा था कि यदि जरूरत पड़ी तो हम संविधान बदलेंगें और इसके बाद भी ये लोग कहते हैं कि भाजपा संविधान बदल देगी। वर्ष 1975 में कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल लगाकर संविधान का क्या हाल किया गया था वो किसी से भी छिपा नहीं है।
भाजपा नेता ने कांग्रेस से सवाल पूछे कि क्या धर्म के आधार पर आरक्षण देना एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों का हनन नहीं है? कांग्रेस ने एससी, एसटी और पिछड़ों के आरक्षण को नुकसान पहुंचाया है और उसका उदाहरण कर्नाटक और आंध्र प्रदेश है। कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहब को दो बार चुनाव हरवाया, बाबा साहब को अपमानित करते रहे और संविधान बनाने में उनकी भूमिका को भी नकारते रहे हैं। उन्होंने कहा, “ मैं दलित समाज से हूं और दलित समाज के लोग कहते हैं कि वैसे तो कांग्रेस सत्ता में आएगी नहीं, लेकिन कांग्रेस और इंडिया समूह सत्ता में आ गये तो एससी,एसटी और ओबीसी का आरक्षण हड़प कर धार्मिक आधार पर मुसलमानों को दे देंगे।” बाबा साहब कभी भी धार्मिक आधार पर आरक्षण नहीं चाहते थे। श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा दिया गया आरक्षण हमेशा रहेगा और इसको कोई भी बदल नहीं सकता।
भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस दलितों में संविधान के बदले जाने का भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सच यह है कि यदि कोई पार्टी संविधान की सबसे बड़ी रक्षक है तो वो भाजपा है। श्री लाल ने पुराने समय का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम सभी सांसद पुराने संसद भवन से नए संसद भवन की ओर बढ़ रहे थे, तब आगे-आगे प्रधानमंत्री श्री मोदी हाथ में संविधान लेकर चल रहे थे और पीछे-पीछे हम लोग जब नए संसद भवन में पहुंचे, तो उस समय न तो कोई कांग्रेस सांसद थे, न तृणमूल कांग्रेस सांसद थे और न ही इंडिया समूह के एक भी नेता थे। कांग्रेस और इंडिया समूह के सभी घटक पार्टियां संविधान विरोधी, दलित विरोधी, आरक्षण विरोधी और बाबा साहब के विरोधी हैं, लेकिन भाजपा कभी भी ऐसा होने नहीं देगी। दलित होने के बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और उनकी पार्टी जनता को भ्रमित कर रही है।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: BJPchangingCongressConstitutionfalseNew Delhirumourspreadingअफवाहकांग्रेसझूठीनयी दिल्लीफैला रहीबदलनेभाजपासंविधान
Previous Post

डाकिया बनकर आपकी सेवक की तरह काम करती रहूंगी :कंगना

Next Post

यूजीसी नेट की परीक्षा होगी 18 जून को

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
Next Post
यूजीसी नेट की परीक्षा होगी 18 जून को

यूजीसी नेट की परीक्षा होगी 18 जून को

New Delhi, India
Tuesday, February 24, 2026
Mist
19 ° c
64%
9mh
31 c 19 c
Wed
32 c 19 c
Thu

ताजा खबर

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला — केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला — केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी

February 24, 2026
सिख युवा सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू (बीच में) और छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल के साथ सिख धर्म में घर लौटने वाले लोग।

भिलाई में सात व्यक्तियों ने पुनः सिख धर्म अपना कर की ‘घर-वापसी’

February 24, 2026
बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

February 23, 2026
सीएम मान का ऐतिहासिक एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

सीएम मान का ऐतिहासिक एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

February 23, 2026
भगवंत सिंह मान का बड़ा ऐलान- लुधियाना में 3,200 करोड़ का टाटा स्टील प्लांट मार्च से शुरू

भगवंत सिंह मान का बड़ा ऐलान- लुधियाना में 3,200 करोड़ का टाटा स्टील प्लांट मार्च से शुरू

February 23, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved