• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
25 °c
New Delhi
31 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

संसद के बजट सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना

News Desk by News Desk
July 21, 2024
in देश
संसद के बजट सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 21 जुलाई (कड़वा सत्य) संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने रविवार को कहा कि संसद की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाना सत्ता तथा विपक्ष दोनों का सामूहिक दायित्व होता है और सरकार नियमों के तहत सभी विषयों पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष की नीट पेपर लीक, केन्द्रीय एजेन्सियों के दुरूपयोग, बेरोजगारी तथा महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा और लोकसभा में उपाध्यक्ष पद उसे दिये जाने की मांग के चलते संसद के बजट सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है।
वाई एस आर कांग्रेस की आन्ध्र प्रदेश, जनता दल यू की बिहार और बीजू जनता दल की ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग का असर भी संसद सत्र के दौरान दिखाई देगा।
श्री रिजिजू ने मंगलवार से शुरू हो रहे बजट सत्र से एक दिन पहले आज सर्वदलीय बैठक में विपक्षी नेताओं के साथ व्यापक चर्चा के बाद कहा कि बैठक में सार्थक चर्चा हुई और कई अच्छे सुझाव रखे गये। उन्होंने कहा कि संसद को सुचारू ढंग से चलाने की जिम्मेदारी सत्ता तथा विपक्ष की सामूहिक होती है। उन्होंने कहा कि सरकार कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के एजेन्डे तथा नियमों के आधार पर बहस के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “ हमारे सामूहिक प्रयास और समर्पण से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि राष्ट्र की जरूरतों को प्रभावशाली ढंग से पूरा किया जा सके। सत्र के दौरान
रचनात्मक और सार्थक चर्चा के प्रति  न्वित हैं। ”
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा है कि सरकार लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री सिंह ने विपक्षी सदस्यों से अपील की कि जब सदन में कोई सदस्य अपनी बात रखता है तो अन्य सदस्यों को बीच में व्यवधान पैदा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से प्रधानमंत्री की बात के बीच में टोका टोकी संसदीय परंपरा के अनुरूप नहीं है। रक्षा मंत्री ने कहा कि जब प्रधानमंत्री सदन में बोलते हैं तो सदस्यों तथा देश को उनकी बात को ध्यान से सुनना चाहिए।
उधर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने लोकसभा उपाध्यक्ष पद विपक्ष को देने की मांग करते हुए कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्या तथा नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए।
लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई ने बैठक में लोकसभा में उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को देने का मुद्दा उठाया और कहा कि बैसाखियों पर चल रही सरकार में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है इसलिए उपाध्यक्ष पद विपक्षी दलों को दिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया और कहा कि वह केंद्रीय एजेंसी का मनमाने तरीके से इस्तेमाल कर रही है।
पार्टी के राज्यसभा में उप नेता प्रमोद तिवारी ने बैठक के बाद संसद भवन परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि परंपरागत तौर पर सर्वदलीय बैठक इसलिए होती है ताकि सदन की कार्यवाही अच्छी चले और विपक्षी दलों को सदन में जनता से जुड़े मुद्दे उठाने का पूरा मौका मिले।
उन्होंने कहा,“हम सदन में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे, मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में हुई धांधली जैसे मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं। इसके अलावा देश की सुरक्षा और चीन की तरफ से जारी घुसपैठ और सीमा पर बढ़ती सुरक्षा की चुनौती, संसद भवन परिसर में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों को बेवजह उनकी जगहों से हटाने, किसान, मजदूर, मणिपुर जैसे मुद्दों चर्चा करने का पूरा प्रयास करेंगे।”
कांग्रेस नेता ने कहा,“सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार संविधान, इसके मूल्यों और परंपरा की हत्या कर रही है। सरकार संविधान विरोधी है और इसीलिए उसने बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति हटाई है क्योंकि वह संविधान निर्माता थे। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है, बेरोजगारी और महंगाई सरकार की नीतियों के कारण लगातार बढ़ रही है। जम्मू-कश्मीर, मणिपुर में जारी हिंसा जैसे कई मुद्दे हैं जो लोगों से जुड़े हैं और हम ये सब मुद्दे उठाएंगे।”
इस बीच कांग्रेस नेता जय  रमेश ने दावा किया है कि सर्वदलीय बैठक में जनता दल-यूनाइटेड ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया है। इसी तरह से एक रणनीति के तहत सरकार के घटक तेलुगू देशम पार्टी ने नहीं बल्कि वाईएसआर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का मामला उठाया है।
बैठक में सत्तारूढ़ भाजपा सहित 44 दलों के 55 नेताओं ने हिस्सा लिया। सरकार की ओर से श्री रिजिजू और श्री सिंह के अलावा राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन   मेघवाल तथा कुछ केन्द्रीय मंत्रियों ने हिस्सा लिया।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: Budget sessionlikely to be tumultuousNew DelhiParliamentनयी दिल्लीबजट सत्ररहनेसंभावनासंसदहंगामेदार
Previous Post

लाखों रुपए का अवैध निकासी कर ट्रांजैक्शन करने वाले एक आरोपी को गया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

बंगलादेश में अदालत ने हिंसा के बाद अधिकांश रोजगार आरक्षण खत्म किया

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
बंगलादेश में अदालत ने हिंसा के बाद अधिकांश रोजगार आरक्षण खत्म किया

बंगलादेश में अदालत ने हिंसा के बाद अधिकांश रोजगार आरक्षण खत्म किया

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Mist
25 ° c
47%
14mh
37 c 25 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

April 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

April 11, 2026
AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

April 11, 2026
भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026
OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved