• About us
  • Contact us
Thursday, March 5, 2026
18 °c
New Delhi
30 ° Fri
30 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन बॉलीवुड

सनम सईद ने ‘बरज़ख’ में फवाद खान के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया

News Desk by News Desk
July 31, 2024
in बॉलीवुड
सनम सईद ने ‘बरज़ख’ में फवाद खान के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई, 31 जुलाई (कड़वा सत्य) अभिनेत्री सनम सईद ने सीरीज ‘बरज़ख’ में अभिनेता फवाद खान के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है।

सनम सईद आगामी सीरीज बरज़ख में अपनी भूमिका को लेकर सुर्खियाँ बटोर रही हैं। इस प्रोजेक्‍ट में वह एक दशक से ज्‍यादा वक्‍त के बाद फवाद खान के साथ काम कर रही हैं। जिन्‍दगी गुलज़ार है में फवाद के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर हुई थी। बरज़ख को असीम अब्‍बासी ने निर्देशित किया है। यह सीरीज ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ज़ी5 और ‘जिन्‍दगी’ के यूट्यूब चैनल पर आ रही है। इसके नये एपिसोड हर मंगलवार और शुक्रवार को भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे उपलब्‍ध होते हैं।

सनम ने अपने को-स्‍टार फवाद खान के साथ दोबारा काम करने पर जानकारी दी है और बताया है कि बरज़ख में वह नये अंदाज में दिखेंगे। उन्होंने बताया,फवाद ऐसे कलाकार हैं, जिनके भीतर एक सितारा छुपा है। इसके साथ ही सनम ने पहाड़ों के चुनौतियों से भरे, लेकिन खुशनुमा माहौल के बारे में बताया है। उन्‍होंने परिवार, प्‍यार और उस नुकसान पर रोशनी डाली है, जो इस सीरीज में दिखाया गया है।

सनम सईद ने शहरजादी की भूमिका निभाई है। यह बच्‍ची रहस्‍यमयी पहाड़ों पर मिली थी और फिर उसे एक स्‍थानीय ओझा ने पाला। यह किरदार दिखने वाली और अनदेखी दुनिया को जोड़ने का काम करता है। वह अपने इर्द-गिर्द के लोगों का दुख अपने भीतर रखती है और कहानी में टूटे हुए रिश्‍तों को जोड़ने की कोशिश करती है।

सनम ने कहा, ‘मेरे किरदार शहरजादी को इस तरह से गढ़ा गया है कि वह बहुत ज्‍यादा उभर नहीं पाती है और मुझे भी उसके साथ फंसने जैसा अनुभव हुआ। वह इसी या किसी और दुनिया की है, लेकिन इंसान है। यह भी हो सकता है कि वह थोड़ी कम इंसान हो। हमें यह नहीं पता है और हम इसे अस्‍पष्‍ट रखना चाहते हैं। इसका संतुलन रखना मुश्किल था कि शहरजादी खुद को बहुत जाहिर किये या असरदार बनाये बिना इतनी दमदार कैसे हो सकती है। और उसे रिझाये बिना कोई कैसे उसका हो सकता है।फवाद के लिये यह रोल करना बहुत मायने रखता था, क्‍योंकि लोगों को उनकी रेंज दिखानी थी। उन्‍होंने कितने बेहतरीन तरीके से यह भूमिका निभाई है और ध्‍यान रखा है कि वह एक्‍टर हैं, सिर्फ हीरो नहीं। वह बहुत अच्‍छे एक्‍टर हैं और इस सीरीज में आपको उनका अलग ही पहलू दिखेगा। उनके साथ काम करने में हमेशा खुशी मिलती है, क्‍योंकि हर बार वह कमाल कर देते हैं।हम सभी लोग पहाड़ों पर थे और बारज़ाख ने हमारा एक परिवार बना दिया। हमने एक-दूसरे को बहुत सहयोग और ताकत दी। पहाड़ों पर बहुत मुश्किलें आईं, क्‍योंकि ठंड थी और हम रात में भी काम करते थे। लेकिन हमने यह कर दिखाया।

 

कड़वा सत्य

Tags: experienceFawad KhanherSanam Saeedshareswithworkingअनुभवकरनेकामकियाफवाद खानसनम सईदसाझासाथ‘बरज़ख’
Previous Post

पेरिस ओलंपिक 2024 में एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में पदक जीतने वाली मनु भाकर और सरबजोत सिंह को मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Next Post

टिकटॉक के सिंगापुर कार्यालय में विषाक्त भोजन से 60 लोगों बीमार

Related Posts

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया
विदेश

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया

February 6, 2025
मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ किया लॉन्च
व्यापार

मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ किया लॉन्च

February 6, 2025
एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन
बॉलीवुड

एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन

February 6, 2025
आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने
मनोरंजन

आवाज के जादू से संगीत  ियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने

February 6, 2025
आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने
बॉलीवुड

आवाज के जादू से संगीत  ियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने

February 6, 2025
मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित
खेल

मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित

February 5, 2025
Next Post
टिकटॉक के सिंगापुर कार्यालय में विषाक्त भोजन से 60 लोगों बीमार

टिकटॉक के सिंगापुर कार्यालय में विषाक्त भोजन से 60 लोगों बीमार

New Delhi, India
Thursday, March 5, 2026
Mist
18 ° c
77%
12.6mh
38 c 23 c
Fri
38 c 23 c
Sat

ताजा खबर

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

March 4, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन पर की बात,यूएई में फंसे परिवार का जाना हाल

March 4, 2026
आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

March 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved