• About us
  • Contact us
Tuesday, March 10, 2026
23 °c
New Delhi
30 ° Wed
30 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सिख समुदाय के 1000 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

News Desk by News Desk
April 28, 2024
in देश
सिख समुदाय के 1000 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 27 अप्रैल (कड़वा सत्य) दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्यों और सिख समुदाय के प्रमुख नेताओं सहित लगभग 1,000 से अधिक प्रतिष्ठित हस्तियों ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में एक कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा भी उपस्थित थे।
लोकसभा चुनावों के पहले इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम में सिख समाज के लगभग एक हजार प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने एक साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अटूट विश्वास करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन लोगों में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्य भूपेन्द्र सिंह गिन्नी, रमनदीप सिंह थापर, परविंदर सिंह लक्की, मंजीत सिंह औलख, रमनज्योत सिंह, जैस्मीन सिंह नौनी और हरजीत सिंह पप्पा भी इस अवसर पर भाजपा परिवार में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को सदस्यता की पर्ची देकर और पट्टिका पहना कर भाजपा परिवार में शामिल किया गया। सभी ने एक स्वर में देश की विकास यात्रा में योगदान देने का अपना संकल्प दोहराया।
भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का सिख समुदाय के प्रति सदैव विशेष लगाव रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन कल्याणकारी और विकास कार्यों से प्रभावित हो कर हर वर्ग और हर समुदाय के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों समेत सभी लोग प्रधानमंत्री के “विकसित भारत” के संकल्प को पूरा करने में योगदान देना चाहते हैं।
श्री नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने सिख भाइयों के साथ मिलकर देश की एकता, अखंडता और प्रहरी के रूप में पार्टी में शामिल होने के लिए आभार प्रकट करती है। सिख भाइयों ने देश के कल्याण और सुरक्षा के लिए खुद को समर्पित करते हुए देश के लिए हमेशा महत्वपूर्ण बलिदान दिया है। भाजपा ने देश की अखंडता, एकता और सुरक्षा को आगे बढ़ाया है, जिसमें सिख समुदाय का अहम योगदान रहा है। सिख समुदाय के लिए काम करने के लिए अन्य पार्टियों ने काफी बड़े-बड़े वादे कर और उन्हे अपने साथ जोड़ने के लिए कई तरह के प्रलोभन भी दिए हैं लेकिन सिख समुदाय के लिए यदि सही मायनों में किसी ने कार्य किया है तो वो प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया है।
श्री नड्डा ने कहा कि श्री मोदी जब संगठन में काम कर रहे थे, तब लंबे समय तक पंजाब के प्रभारी रहे और वे पंजाब के लगभग सभी शहरों में गए हैं और वहां बहुत समय तक प्रवास किया है। प्रधानमंत्री को पंजाब से विशेष लगाव है। बहुत लंबे समय से ये मांग की जाती थी कि एफसीआरए कानून में संशोधन हो और श्री तख़्त हरमंदिर साहिब के लिए विश्व भर से लोगों को सहयोग करने का मौका मिले लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने ऐसे महत्वपूर्ण कार्य करने को वरीयता नहीं दी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एफसीआरए में संशोधन कर दुनिया भर के  लुओं के लिए हरमंदिर साहिब को अपना सहयोग देने का रास्ता आसान किया। इसी तरह से लंगर पर कोई टैक्स न लगाने का फैसला भी मोदी सरकार सरकार ने किया। देश में विभाजन के बाद, जिस गुरुद्वारे में हमारी आस्था है उस पवित्र श्री करतारपुर साहिब के दर्शन भी मुश्किल हो गए थे। 70 वर्षों तक इस मुद्दे को हल नहीं किया जा सका था। प्रधानमंत्री ने करतारपुर कॉरिडोर का रास्ता साफ किया और आज हमारे सिख भाई वहां आसानी से जाकर मत्था टेक सकते हैं। 350वें गुरु पर्व मनाने को भी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रमुखता से आगे बढ़ाया।
श्री नड्डा ने 1984 दंगों की दुखद घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये प्रधानमंत्री श्री मोदी हैं जिन्होंने 1984 के दंगों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया और अत्याचारों के लिए जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा चलाया गया। परिणामस्वरूप, 1984 दंगों के आरोपी आज जेल में हैं। वीर बाल दिवस मनाकर श्री मोदी ने सिख समुदाय के योगदान को देशभर में प्रचारित करने का कार्य किया है। सिख समुदाय के योगदान की पहचान और उनका उचित सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा हमेशा ही सिख समुदाय के साथ खड़ी है और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।
भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आज सिख समाज सहित पूरा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और देश के हर वर्ग का विकास हो रहा है। भाजपा में शामिल हुए सभी नेता प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व और भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा के मार्गदर्शन में राष्ट्रनिर्माण की इस यात्रा में अपना योगदान देने के लिए भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और भाजपा राष्ट्रीय सचिव श्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भाजपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया।
 
कड़वा सत्य

Tags: 1000 people1000 लोगोंBJPLeemembershipNew DelhiSikh communityनयी दिल्लीभाजपालीसदस्यतासिख समुदाय
Previous Post

27 जून को रिलीज होगी ‘कल्कि 2898 एडी’

Next Post

दक्षिणी लेबनान पर इसरायली हवाई हमले में 14 घायल

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
दक्षिणी लेबनान पर इसरायली हवाई हमले में 14 घायल

दक्षिणी लेबनान पर इसरायली हवाई हमले में 14 घायल

New Delhi, India
Tuesday, March 10, 2026
Mist
23 ° c
65%
4mh
38 c 23 c
Wed
37 c 23 c
Thu

ताजा खबर

महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 9, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की की गई प्रगति बर्दाश्त न होने के कारण विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की की गई प्रगति बर्दाश्त न होने के कारण विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया: हरपाल सिंह चीमा

March 9, 2026
पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

March 9, 2026
पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

March 9, 2026
पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 8, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved