• About us
  • Contact us
Saturday, March 14, 2026
21 °c
New Delhi
26 ° Sun
25 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

सितंबर में ब्याज दर में कटौती के संकेत से बाजार गुलजार

News Desk by News Desk
August 26, 2024
in व्यापार
सितंबर में ब्याज दर में कटौती के संकेत से बाजार गुलजार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 26 अगस्त (कड़वा सत्य) अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के सितंबर से ब्याज दरों में कटौती शुरू करने के संकेत की बदौलत स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली से आज शेयर बाजार लगातार पांचवे दिन गुलजार रहा।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 611.90 अंक अर्थात 0.75 प्रतिशत की छलांग लगाकर करीब चार सप्ताह के उच्चतम स्तर 81,698.11 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 187.45 अंक यानी 0.76 प्रतिशत मजबूत होकर 25 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 25,010.60 अंक पर बंद हुआ। साथ ही बीएसई का मिडकैप 0.66 प्रतिशत उछलकर 48,639.16 और स्मॉलकैप 0.20 प्रतिशत बढ़कर 55,795.62 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4197 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2191 में लिवाली जबकि 1857 में बिकवाली हुई वहीं 149 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 33 कंपनियों में तेजी जबकि 17 में गिरावट रही।
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व बध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने जैक्सन हॉल, वायोमिंग में फेड के वार्षिक आर्थिक सम्मेलन में कहा, “नीति को समायोजित करने का समय आ गया है। यात्रा की दिशा स्पष्ट है, और दर कटौतियों का समय और गति आने वाले आंकड़े, बदलती परिस्थितियों और जोखिमों के संतुलन पर निर्भर करेगी।”
इस बीच कुछ फेड अधिकारियों ने कहा कि यदि नियुक्तियों में और धीमापन के संकेत मिलते हैं तो सितंबर में ब्याज दरों में आधे प्रतिशत की कटौती की संभावना बढ़ सकती है। अगली रोजगार रिपोर्ट 06 सितंबर को जारी की जाएगी। पिछली नीति बैठक में पॉवेल ने कहा था कि यदि अमेरिका में महंगाई की दर गिरती रहती है, तो सितंबर में होने वाली अगली बैठक में नीतिगत दरों में कटौती पर विचार किया जा सकता है।”
इससे निवेश धारणा मजबूत हुइ और बीएसई में दूरसंचार और सर्विसेज में 0.21 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर 18 समूहों में तेजी रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.91, सीडी 0.51, ऊर्जा 0.91, एफएमसीजी 0.41, वित्तीय सेवाएं 0.55, हेल्थकेयर 0.12, इंडस्ट्रियल्स 0.03, आईटी 1.37, यूटिलिटीज 0.55, ऑटो 0.38, बैंकिंग 0.33, कैपिटल गुड्स 0.16, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.43, धातु 2.03, तेल एवं गैस 1.17, पावर 0.24, रियल्टी 1.69 और टेक समूह के शेयर 1.11 प्रतिशत उछल गए।
विश्व बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इससे ब्रिटेन का एफटीएसई 0.48, हांगकांग का हैंगसेंग 1.06 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.04 प्रतिशत मजबूत रहा। वहीं, जर्मनी का डैक्स 0.34 और जापान का निक्केई 0.66 प्रतिशत गिर गया।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 302 अंक की तेजी के साथ 81,388.26 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 81,278.44 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, लिवाली होने से यह दोपहर से पहले 81,824.27 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 81,086.21 अंक के मुकाबले 0.75 प्रतिशत मजबूत होकर 81,698.11 अंक हो गया।
इसी तरह निफ्टी भी 83 अंक चढ़कर 24,906.10 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,874.70 अंक के निचले जबकि 25,043.80 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,823.15 अंक की तुलना में 0.76 प्रतिशत की तेजी लेकर 25,010.60 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली प्रमख कंपनियों में एचसीएल टेक 3.47, एटीपीसी 3.22, बजाज फिनसर्व 2.84, टेक महिंद्रा 2.50, जेएसडब्ल्यू स्टील 2.38, टाइटन 1.71, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.20, एलटी 1.18, टाटा स्टील 0.97, एचडीएफसी बैंक 0.86, टीसीएस 0.83, रिलायंस 0.81, आईसीआईसीआई बैंक 0.77, इंफोसिस 0.73, टाटा मोटर्स 0.67, बजाज फाइनेंस 0.60, पावरग्रिड 0.58, भारती एयरटेल 0.50, एक्सिस बैंक 0.36, एशियन पेंट 0.32 और एसबीआई 0.01 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, अडानी पोर्ट्स 0.54, मारुति 0.45, नेस्ले इंडिया 0.42, कोटक बैंक 0.26, सन फार्मा 0.22, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.19, इंडसइंड बैंक 0.18 और अल्ट्रासिमको के शेयर 0.08 प्रतिशत नुकसान में रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: buzzingCutinterestmarketMumbairateSeptembersignalकटौतीगुलजारदरबाजारब्याजमुंबईसंकेतसितंबर
Previous Post

राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता: योगी

Next Post

महिलाओं को सुरक्षित परिवेश देने के लिए त्वरित न्यायालय स्थपित करे बंगाल सरकार: अन्नपूर्णा देवी

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
Next Post
महिलाओं को सुरक्षित परिवेश देने के लिए त्वरित न्यायालय स्थपित करे बंगाल सरकार: अन्नपूर्णा देवी

महिलाओं को सुरक्षित परिवेश देने के लिए त्वरित न्यायालय स्थपित करे बंगाल सरकार: अन्नपूर्णा देवी

New Delhi, India
Saturday, March 14, 2026
Mist
21 ° c
64%
9.7mh
36 c 19 c
Sun
34 c 18 c
Mon

ताजा खबर

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

March 14, 2026
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

March 14, 2026
पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

March 14, 2026
लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

March 13, 2026
पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved