• About us
  • Contact us
Thursday, March 5, 2026
20 °c
New Delhi
30 ° Fri
30 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सुरेश के बयान के लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिएः रविशंकर

News Desk by News Desk
February 3, 2024
in देश
सुरेश के बयान के लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिएः रविशंकर
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 02 फरवरी (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को तगड़ा प्रहार किया और कहा कि एक ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल कर रहे हैं और दूसरी ओर उनकी पार्टी के सांसद डी.के. सुरेश देश को तोड़ने की बात कह रहे हैं, जिसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।
श्री प्रसाद ने यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक से कांग्रेस के सांसद डी.के. सुरेश ने एक वक्तव्य दिया है कि बजट तथा अन्य कार्यक्रमों में कर्नाटक के साथ नाइंसाफी होती है, इसलिए हमें एक अलग देश की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि श्री गांधी देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहें हैं, लेकिन कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री एवं कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के भाई देश को तोड़ने की बात कर रहें हैं। उनकी इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे चुप हैं।
अबतक इस टिप्पणी को कांग्रेस ने अस्वीकार तक नहीं किया है। संविधान की दुहाई देते हुए कांग्रेस आए दिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जी भरकर गालियां देती है। उसी कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सुरेश कर्नाटक को अलग देश बनाने की मांग कर रहें हैं।
उन्होंने कहा कि अपने राजनैतिक फायदे के लिए श्री गांधी और कांग्रेस पार्टी का इस स्तर तक गिर जाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस के नेता गांधी, श्रीमती गांधी, श्री खड़गे और उनके गठबंधन सभी घटक दलों को इस पर जवाब देना चाहिए। इंडिया गठबंधन के किसी भी दल या नेता ने श्री सुरेश की असंवैधानिक टिप्पणी का विरोध नहीं किया, बल्कि इस पर चुप्पी साधे बैठे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 01 का हवाला देते हुए कहा भारत राज्यों का संघ है और पहली सूची में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों का उल्लेख है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक इस सूची में नौवें स्थान पर है। इसके अलावा अनुच्छेद 19 के अंतर्गत अभिव्यक्ति की आजादी के तहत कोई भी व्यक्ति भारत की एकता और अखंडता के खिलाफ बयान नहीं दे सकता। ऐसा बयान देने पर उसके खिलाफ कानून कार्रवाई होगी। उन्होंने संविधान के अनुच्छेदों को पढ़कर बताया कि किस तरह कांग्रेस सांसद का बयान असंवैधानिक और देश की एकता के खिलाफ है।
भाजपा नेता ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सांसद बनने से पहले अनुच्छेद 84 के तहत तीसरी सूची में उल्लेखित शपथ ग्रहण करनी पड़ती है। इस शपथ में साफ लिखा होता है कि शपथ लेने वाला व्यक्ति देश की संप्रुभता और एकता की रक्षा करेगा। कांग्रेस के ये सांसद पहले तो देश की संप्रुभता और एकता को बनाए रखने की शपथ लेते हैं और फिर देश को दो हिस्सों में तोड़ने का असंवैधानिक और आपत्तिजनक बयान देते हैं। श्री सुरेश का बयान संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करता है। कर्नाटक को भारत से अलग करने का बयान देने के बाद श्री सुरेश को लोकसभा का सदस्य बने रहने का अधिकार नहीं है।
श्री प्रसाद ने कहा कि श्रीमती गांधी और श्री गांधी को इस पर माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे आए दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं, आज उनके सांसद ने देश को तोड़ने का बयान दिया है, तो इस पर खुद खड़गे को देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस सांसद ने भारत की एकता और अखंडता पर बहुत गहरा आघात किया है, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी चुप्पी साधे बैठी है। श्री सुरेश कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री के भाई है और इनके पास 338 करोड़ की सम्पति है, जिसकी घोषणा उन्होंने खुद की है।
उन्होंने श्री सुरेश के कर्नाटक के साथ सौतेला व्यवहार करने के आरोप पर जवाब देते हुए कहा कि श्री मोदी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले कर्नाटक में बोइंग कैम्पस का उद्घाटन किया। कर्नाटक इस समय भारत में सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी (आईटी) हब बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रहते हुए कर्नाटक में मोबाइल उत्पादन कारखाना में केंद्र सरकार के प्रयासों से खुला था। कर्नाटक भारत का गौरवशाली राज्य है और बेंगलुरु प्रौद्योगिकी, विज्ञान और चिप निर्माण में अव्वल है। इसके बावजूद श्री सुरेश के भाजपा पर कर्नाटक की उपेक्षा करने का आरोप लगाना पूरी तरह से बेबुनियाद है।
उन्होंने कांग्रेस सांसद ने संसद की गरिमा को भंग किया है। साथ ही देश की संप्रुभता और एकता को तोड़़ने वाला बयान दिया है, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस के नेताओं ने अब तक बयान के लिए माफी नहीं मांगी है।
संतोष

Tags: former Union MinisterNew DelhiRavi Shankarsenior BJP leaderएक ओर कांग्रेस नेताकांग्रेसतगड़ा प्रहारदूसरी ओर उनकी पार्टीदेशदेश तोड़ने बातनयी दिल्लीपूर्व केंद्रीय मंत्रीभाजपा वरिष्ठ नेतामाफी मांगनी चाहिएरविशंकर प्रसादराहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रासांसद डी.के. सुरेश
Previous Post

अमेरिकी हवाई हमलों के गंभीर परिणाम होंगे : इराक

Next Post

आडवाणी को भारत रत्न

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
आडवाणी को भारत रत्न

आडवाणी को भारत रत्न

New Delhi, India
Thursday, March 5, 2026
Mist
20 ° c
68%
15.5mh
39 c 23 c
Fri
38 c 23 c
Sat

ताजा खबर

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

March 4, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन पर की बात,यूएई में फंसे परिवार का जाना हाल

March 4, 2026
आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

March 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved