• About us
  • Contact us
Saturday, March 7, 2026
33 °c
New Delhi
31 ° Sun
32 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सौम्य स्वभाव के धनी ओम बिरला लगातार दूसरी बार चुने गये लोकसभा अध्यक्ष

News Desk by News Desk
June 27, 2024
in देश
सौम्य स्वभाव के धनी ओम बिरला लगातार दूसरी बार चुने गये लोकसभा अध्यक्ष
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 26 जून (कड़वा सत्य) लगातार दूसरी बार लोकसभा के अध्यक्ष के पद पर आसीन होकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करने वाले ओम बिरला अपनी वाकपटुता और सौम्यता के साथ-साथ प्रशासनिक दृढ़ता के लिये जाने जाते हैं।
अपने युवा जीवन से ही राजनीतिक यात्रा की शुरुआत करने वाले 61 वर्षीय श्री बिरला राजस्थान की कोटा-बूंदी लोक सभा सीट से लगातार तीन बार निर्वाचित हुये हैं।
इससे पहले वह राजस्थान विधानसभा में तीन बार कोटा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
श्री बिरला ऐसे पांचवे जनप्रतिनिधि हैं, जिन्हें लगातार दो बार लोकसभा अध्यक्ष का पद सुशोभित करने का अवसर मिला है। इससे पहले श्री एम ए अयंगार पहली लोकसभा में जी वी मावलंकर के निधन के बाद आठ मार्च 1956 को अध्यक्ष चुने गये और दूसरी लोकसभा के गठन के बाद 16 अप्रैल 1962 को अध्यक्ष निर्वाचित हुये थे।
श्री गुरदयाल सिंह ढिल्लों को आठ अगस्त 1969 को नीलम   रेड्डी के इस्तीफे के बाद चौथी लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद वह 22 मार्च 1971 को फिर पांचवी लोकसभा का अध्यक्ष चुने गये।
इसके बाद दो बार अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने का मौका कांग्रेस के बल  जाखड़ को मिला। पहली बार वह 22 जनवरी 1980 को और दूसरी बार 16 जनवरी 1985 को अध्यक्ष चुने गये।
तेलुगू देशम पार्टी के जीएमसी बालयोगी 1998 से 2002 के बीच दो बार इस पद के लिये चुने गये।
दिवंगत श्रीकृष्ण बिरला और दिवंगत शकुंतला देवी की पांचवी संतान श्री बिरला ने मास्टर ऑफ कामर्स की डिग्री ली है।
श्री बिरला ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कोटा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष से 1987 में की थी, वह 1991 में राजस्थान भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाये गये तथा वह 1997 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने।
कोटा दक्षिण विधान सभा सीट से विधायक 2008 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कद्दावर मंत्री   किशन वर्मा को 24252 वोट से हराया।
श्री बिरला ने वर्ष 2003 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री   किशन वर्मा को हराकर विधायक निर्वाचित हुये। वह 2013 में कोटा दक्षिण विधानसभा सीट से फिर विधायक निर्वाचित हुये।
वह वर्ष 2014 में कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से कांग्रेस के इज्यराज सिंह को पराजित कर सांसद निर्वाचित हुये। वर्ष 2019 में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक   नारायण मीणा को दो लाख 782 मतों से पराजित कर पुन: सांसद निर्वाचित हुये। 
श्री बिरला 19 जून 2019 को सर्वसम्मति से सत्रहवीं लोकसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुये। उन्होंने अपने कार्यकाल में देर रात तक सदन की कार्यवाही चलाकर लोकसभा के कामकाज के कई कीर्तिमान स्थापित किये। उन्होंने पहली बार सांसद चुनकर आये सदस्यों को सदन में अपनी बात कहने का भरपूर मौका दिया।
लोक सभा अध्यक्ष के रूप में उपलब्धियां, संसद के नये भवन का निर्माण हुआ। सत्रहवीं
लोक सभा की उत्पादकता 97 रही, जो पिछले 25 वर्षों में सर्वाधिक है।
कोरोना महामारी के बीच आयोजित 17वीं लोक सभा के चौथे सत्र की उत्पादकता 167 प्रतिशत रही, जो लोक सभा के इतिहास में सर्वाधिक है। संसद के संचालन में वित्तीय अनुशासन को प्रोत्साहित कर 801 करोड़ रुपये की बचत की गयी।
सत्रहवीं लोक सभा के दौरान 222 विधेयक कानून बने, जो पिछली तीन लोक सभा में सर्वाधिक हैं। सत्रहवीं लोक सभा के दौरान विधेयकों पर कुल 440.54 घंटे चर्चा हुई, जो पिछली चार लोक सभा में सर्वाधिक है। इस दौरान विभिन्न विधेयकों पर कुल 2910 सदस्यों
ने चर्चा की जो पिछली चार लोक सभा में सर्वाधिक है। ज्ञान के समृद्ध कोष संसद की लाइब्रेरी को दिनांक 17 अगस्त 2022 से आमजन के लिये खोल दिया गया।
श्री बिरला के कार्यकाल के दौरान पी-20 का आयोजन हुआ। श्री बिरला की अध्यक्षता में जी-20 देशों की संसदों का पी-20 सम्मेलन 13 और 14 अक्टूबर को नयी दिल्ली स्थित यशोभूमि परिसर में आयोजित किया गया। ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिये संसदें’, विषय पर आयोजित पी-20 सम्मेलन अब तक सबसे सफल पी-20 आयोजन रहा।
सम्मेलन में 23 देशों/समूहों से 34 अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सम्मिलित हुये। उनके मार्गदर्शन में संयुक्त वक्तव्य पर आम सहमति बनना सम्मेलन की गौरवशाली उपलब्धि रही।
श्री बिरला को 26 जून 2024 को पुन: लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित किया। विपक्ष ने कांग्रेस सदस्य के सुरेश को लोकसभा अध्यक्ष के लिये अपना उम्मीदवार बनाया था। सदन में ध्वनिमत से पारित प्रस्ताव में श्री बिरला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये।
इससे पहले वर्ष 1952 में पहली लोकसभा और 1976 में पांचवी लोकसभा में भी लोकसभा अध्यक्ष के पद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति नहीं बनने के कारण चुनाव हुआ था।
श्रवण. 
कड़वा सत्य

Tags: electedfor the second consecutive timegentle naturedNew DelhiOm BirlarichSpeaker of Lok Sabhaओम बिरलाचुने गयेदूसरी बारधनीनयी दिल्लीलगातारलोकसभा अध्यक्षसौम्य स्वभाव
Previous Post

रेल यात्रा वृत्तांत पर अखिल भारतीय स्तर की निबंध प्रतियोगिता

Next Post

बोलीविया के तख्तापलट की असफल कोशिश करने वाले जनरल जुनिगा गिरफ्तार

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
बोलीविया के तख्तापलट की असफल कोशिश करने वाले जनरल जुनिगा गिरफ्तार

बोलीविया के तख्तापलट की असफल कोशिश करने वाले जनरल जुनिगा गिरफ्तार

New Delhi, India
Saturday, March 7, 2026
Mist
33 ° c
26%
5mh
39 c 23 c
Sun
39 c 25 c
Mon

ताजा खबर

मान सरकार का ‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम’ महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनोखी पहल

मान सरकार का ‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम’ महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनोखी पहल

March 6, 2026
मन की बात आगे, आकाशवाणी पीछे ! सरकारी रेडियो की हालत खस्ता हुई !

मन की बात आगे, आकाशवाणी पीछे ! सरकारी रेडियो की हालत खस्ता हुई !

March 6, 2026
बिहार : नीतीश युग का अंत और नई चुनौतियाँ

बिहार : नीतीश युग का अंत और नई चुनौतियाँ

March 6, 2026
रूसी तेल पर अमेरिकी रहम: भारत की गरिमा कहाँ?

रूसी तेल पर अमेरिकी रहम: भारत की गरिमा कहाँ?

March 6, 2026
Haryana news: शाहाबाद के आईटीआई में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Haryana news: शाहाबाद के आईटीआई में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

March 5, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved