• About us
  • Contact us
Thursday, April 2, 2026
30 °c
New Delhi
28 ° Fri
27 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

स्टार्टअप महाकुंभ सोमवार से राजधानी में

News Desk by News Desk
March 17, 2024
in देश
स्टार्टअप महाकुंभ सोमवार से राजधानी में
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 17 मार्च (कड़वा सत्य) भारत का सबसे बड़ा और अपनी तरह का पहला स्टार्टअप कार्यक्रम, स्टार्टअप महाकुंभ सोमवार को राजधानी में नवनिर्मित अंतराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन स्थल ‘भारत मंडपम’ में शुरू होने जा रहा है। यह सम्मेलन तीन दिनों तक चलेगा जिसमें कुल 50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विधाग (डीपीआईआईटी) के सचिव, राजेश कुमार सिंह स्टार्टअप महाकुंभ की पूर्व संध्या पर रविवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन ने कहा, “आज, भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र विश्व स्तर पर अग्रणी देशों में से एक है। इनोवेशन के मामले में भारत 40वें स्थान पर है और हमारा लक्ष्य इससे आगे बढ़ना है। हमारा उद्देश्य स्टार्टअप महाकुंभ को न केवल एक बड़ा आयोजन बनाना है, बल्कि एक वार्षिक आयोजन भी बनाना है, जिससे भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को आगे बढ़ाया जा सके।”
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पूरे देश के नवप्रवर्तकों को एकजुट करना और इसे अपनी तरह के सबसे बड़े वैश्विक आयोजन में परिवर्तित करना है।’
विभाग के संयुक्त सचिव संजीव सिंह ने कहा, “हमारा प्रयास भारत को सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है। स्टार्टअप महाकुंभ बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य के उद्यमियों को इसका लाभ प्राप्त हो सके।”
इस अवसर पर इन्फो एज के सह-संस्थापक और कार्यकारी उपाध्यक्ष संजीव बिखचंदानी ने स्टार्टअप महाकुंभ जैसे एक एकीकृत शीर्ष आयोजन की आवश्यकता को रेखांकित किया तथा तैयारियों की जानकारी दी।
सरकार के साथ उद्योग मंडल एसोचैम, नास्काम, बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन, टीआईई और इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) के सहयोग से आयोजित इस आयोजन में 2000 से ज्यादा स्टार्टअप इकाइयों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही इसमें 10 से अधिक विषयगत मंडप, 1000 से अधिक निवेशक, 300 से अधिक इनक्यूबेटर और एक्सेलेरेटर, 10 से अधिक देश के 3000 से अधिक प्रतिनिधि और लगभग सभी राज्यों के 3000 से अधिक भावी उद्यमियों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों का अनुमान है कि इस कार्यक्रम में तीन दिनों की अवधि में भारत मंडपम में 50,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुक आ सकते हैं।
इस कार्यक्रम के लिए विशेष आमंत्रित व्यक्तियों में जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल, लेंसकार्ट के सह-संस्थापक और सीईओ पीयूष बंसल, बोट लाइफस्टाइल के सह-संस्थापक और सीएमओ अमन गुप्ता,, और पीपल ग्रुप के संस्थापक और सीईओ अनुपम मित्तल सहित अनेक जाने माने नवप्रवर्तक उद्यमी शामिल हैं।।
आयोजकों की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस स्टार्टअप महाकुंभ का लक्ष्य उद्यमियों को एक समावेशी मंच प्रदान करना है, जो देश के भविष्य को आकार देंगे, अमृत काल और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देंगे।
मनोहर.अभय

Tags: Indiaनयी दिल्लीभारत का सबसे बड़ा और अपनी तरह का पहला स्टार्टअप कार्यक्रमस्टार्टअप महाकुंभ सोमवार को राजधानी में नवनिर्मित अंतराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन स्थल ‘भारत मंडपम’ में शुरू होने जा रहा है। New Delhi
Previous Post

डीएसए सीनियर डिवीजन लीग में भाग लेंगी 11 टीमें

Next Post

बेंगलुरु ने दिल्ली को 113 रन स्कोर पर रोका

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल
देश

Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल

July 28, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!
देश

India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!

April 29, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल
खेल

पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल

February 5, 2025
Next Post
बेंगलुरु ने दिल्ली को 113 रन स्कोर पर रोका

बेंगलुरु ने दिल्ली को 113 रन स्कोर पर रोका

New Delhi, India
Thursday, April 2, 2026
Mist
30 ° c
43%
7.6mh
34 c 24 c
Fri
33 c 22 c
Sat

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन; 15 गांवों के 50 हजार निवासियों को होगा लाभ

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन; 15 गांवों के 50 हजार निवासियों को होगा लाभ

April 2, 2026
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

April 2, 2026
जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा को बड़ा बढ़ावा देगा: संजीव अरोड़ा

जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा को बड़ा बढ़ावा देगा: संजीव अरोड़ा

April 1, 2026
इलाज के खर्च के कारण कोई परिवार परेशान न हो, भगवंत मान सरकार घर-घर पहुंचा रही स्वास्थ्य की गारंटी: डॉ. बलबीर सिंह जी

इलाज के खर्च के कारण कोई परिवार परेशान न हो, भगवंत मान सरकार घर-घर पहुंचा रही स्वास्थ्य की गारंटी: डॉ. बलबीर सिंह जी

April 1, 2026
पंजाब में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करवाया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करवाया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved