• About us
  • Contact us
Tuesday, May 26, 2026
38 °c
New Delhi
41 ° Wed
42 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

2023-24 में, भारतीय रेलवे ने रचे अनेक कीर्तिमान

News Desk by News Desk
April 1, 2024
in देश
2023-24 में, भारतीय रेलवे ने रचे अनेक कीर्तिमान
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 01 अप्रैल (कड़वा सत्य) भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2023-24 में माल ढुलाई, नयी लाइनें बिछाने, विद्युतीकरण एवं सिगनल आधुनिकीकरण के क्षेत्र में नये कीर्तिमान कायम किये हैं।
रविवार को समाप्त हुए वित्त वर्ष के आंकड़ों को साझा करते हुए सूत्रों ने बताया कि भारतीय रेलवे का वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान माल ढुलाई 1591 टन रही जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में रेलवे ने 1512 टन माल ढुलाई की थी। बीते वित्त वर्ष माल ढुलाई में पांच प्रतिशत अर्थात 79 टन की वृद्धि दर्ज की गई। यह एक वित्तीय वर्ष में अब तक की सबसे अधिक लोडिंग है।
सूत्रों के अनुसार समाप्त वित्त वर्ष में, रेलवे ने कोयले में 787.61 टन, लौह अयस्क में 180.95 टन की लोडिंग की। इसके अलावा 153.80 टन सीमेंट, 114.36 टन शेष अन्य सामान, 85.04 टन कंटेनर यातायात, पिग आयरन और तैयार इस्पात में 69.89 टन, 59.18 टन उर्वरक, खाद्यान्न में 51.45 टन, पीओएल में 50.49 टन, आरएमएसपी में 38.14 टन (लौह अयस्क को छोड़कर) ढुलाई की है।
सूत्रों ने बताया कि रेलवे ने विद्युतीकरण के मामले में भी रिकॉर्ड कायम किया है। भारतीय रेलवे तेजी से मिशन 100 प्रतिशत विद्युतीकरण और सबसे बड़ा हरित रेलवे नेटवर्क बनने की उपलब्धि हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस वित्त वर्ष 2023-24 में 7188 रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण किया गया है जो रेलवे के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक विद्युतीकरण है। वित्त वर्ष 2022-23 में 6565 रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण किया गया था। इस प्रकार से वर्ष 2014-15 से, भारतीय रेलवे ने ब्रॉड गेज (बीजी) नेटवर्क पर लगभग 40 हजार रूट किलाेमीटर का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है। आज 2023-24 में विद्युतीकरण की दर, 2004-14 के बीच लगभग 1.42 किलोमीटर प्रतिदिन से बढ़कर लगभग 19.6 किलोमीटर प्रतिदिन हो गयी है।
सूत्रों के अनुसार नई लाइन (नई लाइन/दोहरीकरण/गेज परिवर्तन) में बीते वित्त वर्ष 5300 किलोमीटर काम हुआ जबकि 2022-23 के दौरान 5241 किलोमीटर काम हुआ था। इस प्रकार से वित्त वर्ष 2023-24 में काम का औसत प्रतिदिन 14.5 किलोमीटर ट्रैक बिछाने रहा है। यह अब तक का सर्वाधिक ऊंची दर है।
इसी प्रकार से अधिक ट्रेनें चलाने के लिए लाइन क्षमता बढ़ाने के लिए स्वचालित सिग्नलिंग लगायी जा रही है। भारतीय रेलवे के मौजूदा उच्च घनत्व वाले मार्गों पर क्षमता विस्तार के लिए स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग एक महत्वपूर्ण उपाय है। वर्ष 2023-24 के दौरान, रेलवे ने 582 किलोमीटर मार्ग को स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग के साथ अपग्रेड किया है जबकि वर्ष 2022-23 के दौरान 530 किलोमीटर मार्ग में स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग की गयी थी।
डिजिटली इंटरलॉक्ड स्टेशन (इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग) भी लाइनों की क्षमता विस्तार में महत्वपूर्ण हैं। पुराने लीवर फ्रेम से लेकर कंप्यूटर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम तक डिजिटली इंटरलॉक्ड स्टेशन बनाए गए हैं। ट्रेन संचालन में डिजिटल प्रौद्योगिकियों का लाभ प्राप्त करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को अपनाया जा रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 538 स्टेशनों की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 में 551 स्टेशनों को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से युक्त बनाया गया।
सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना की जा रही है। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 135 रेलवे स्टेशनों को सुसज्जित किया गया जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में 16 रेलवे स्टेशनों को सीसीटीवी कैमरों के सुसज्जित किया गया था। इसके साथ अब तक कुल 1001 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है।
वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, 439 रेलवे स्टेशनों को यात्री घोषणा प्रणाली प्रदान की गई जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में 342 रेलवे स्टेशनों पर ये सुविधा दी गयी थी। पुलों की मरम्मत के मामले में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 2132 पुलों का पुनरुद्धार किया गया जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में, 1732 पुलों का पुनरुद्धार किया गया।
पुनर्वास किया गया।
 
कड़वा सत्य

Tags: 2023-242023-24 मेंcreatedinIndian Railwaysmany recordsअनेककीर्तिमानभारतीय रेलवेरचे
Previous Post

हॉकी इंडिया ने की कोचिंग शिविर के लिए 60 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा

Next Post

मुझे डर नहीं लगता: योगी

Related Posts

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर साहित्यिक दुर्घटना ! सरकारी व्यवस्था की लापरवाही
देश

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर साहित्यिक दुर्घटना ! सरकारी व्यवस्था की लापरवाही

March 20, 2026
Indian Railways का बड़ा फैसला: अब हर कोच में लगेंगे CCTV कैमरे, अपराधियों की अब खैर नहीं!
देश

Indian Railways का बड़ा फैसला: अब हर कोच में लगेंगे CCTV कैमरे, अपराधियों की अब खैर नहीं!

July 14, 2025
राजकोषीय मजबूती की दिशा में केंद्र की प्रगति के साथ पटरी गड़बड़ा रही है: एमके ग्लोबल फाइनेंशियल
व्यापार

राजकोषीय मजबूती की दिशा में केंद्र की प्रगति के साथ पटरी गड़बड़ा रही है: एमके ग्लोबल फाइनेंशियल

October 29, 2024
ज़िंदगी के हर अहम मोड़ पर डिओर हमेशा साथ रहा है : सोनम कपूर
बॉलीवुड

ज़िंदगी के हर अहम मोड़ पर डिओर हमेशा साथ रहा है : सोनम कपूर

October 26, 2024
भारत पेट्रोलियम मुंबई, पंजाब एंड सिंध बैंक दिल्ली और इंडियन रेलवे सेमीफाइनल में पहुंचे
खेल

भारत पेट्रोलियम मुंबई, पंजाब एंड सिंध बैंक दिल्ली और इंडियन रेलवे सेमीफाइनल में पहुंचे

October 25, 2024
द राजा साब ने अपने मोशन पोस्टर के लिए 24 घंटे में 8.3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज के साथ नया रिकॉर्ड बनाया
बॉलीवुड

द राजा साब ने अपने मोशन पोस्टर के लिए 24 घंटे में 8.3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज के साथ नया रिकॉर्ड बनाया

October 25, 2024
Next Post
मुझे डर नहीं लगता: योगी

मुझे डर नहीं लगता: योगी

New Delhi, India
Tuesday, May 26, 2026
Mist
38 ° c
17%
11.2mh
47 c 34 c
Wed
47 c 37 c
Thu

ताजा खबर

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026
अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved