• About us
  • Contact us
Saturday, February 28, 2026
21 °c
New Delhi
26 ° Sun
27 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

2030 तक 30 करोड़ टन इस्पात उत्पादन के लिए 10 लाख करोड़ निवेश की जरूरत : पौंड्रिक

News Desk by News Desk
February 3, 2025
in व्यापार
2030 तक 30 करोड़ टन इस्पात उत्पादन के लिए 10 लाख करोड़ निवेश की जरूरत : पौंड्रिक
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 03 फरवरी (कड़वा सत्य) इस्पात विभाग के सचिव संदीप पौंड्रिक ने आज कहा कि देश को वर्ष 2030 तक 30 करोड़ टन इस्पात उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी।
श्री पौंड्रिक ने वाणिज्य संगठन इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के एक कार्यक्रम में इस्पात उद्योग की बढ़ती मांग और आवश्यक निवेश पर प्रकाश डालते हुए कहा, “भारत में इस्पात की मांग वर्ष 2030 तक 30 करोड़ टन और वर्ष 2047 तक 70-80 करोड़ टन तक पहुंचने की संभावना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता होगी।” आईसीसी ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर इस आशय की जानकारी दी है।
सचिव ने कहा कि इस्पात क्षेत्र के सतत विकास के लिए तीन प्रमुख प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसके तहत अगले छह वर्षों में 10 करोड़ टन इस्पात उत्पादन बढ़ाकर आयात निर्भरता को कम करना, हाइड्रोजन आधारित उत्पादन जैसी कम कार्बन प्रौद्योगिकियों को अपनाना, जिससे पर्यावरणीय स्थिरता लक्ष्यों को पूरा किया जा सके तथा घरेलू इस्पात उद्योग की लागत प्रभावशीलता सुनिश्चित कर उद्योग के मार्जिन और पुनर्निवेश को बढ़ाना शामिल है।
इसके अलावा उन्होंने इस्पात उद्योग में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक को अपनाने, गुणवत्ता मानकों को सुदृढ़ करने और कच्चे माल की आपूर्ति के लिए स्लरी पाइपलाइनों को विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
आईसीसी के अध्यक्ष और जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने इस्पात क्षेत्र और एमएसएमई के बीच गहरे संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “भारतीय इस्पात उद्योग को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए एमएसएमई को मजबूत करना, कौशल विकास में निवेश करना और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ाना आवश्यक है। साथ ही चीन और वियतनाम से सस्ते इस्पात के आयात से घरेलू उद्योग की रक्षा करना भी जरूरी है।” उन्होंने स्टेनलेस स्टील के बढ़ते उपयोग और इसकी पर्यावरणीय अनुकूलता पर जोर दिया, जो भारत के बुनियादी ढांचे और सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने में सहायक हो सकता है।
भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने वैश्वीकरण से स्थानीय उत्पादन की ओर बढ़ती प्रवृत्ति पर चर्चा करते हुए कहा, “पच्चीस साल पहले वैश्वीकरण का विचार प्रतिस्पर्धात्मक लाभ पर आधारित था लेकिन पिछले एक दशक में देश अपनी घरेलू अर्थव्यवस्था और नौकरियों को प्राथमिकता देने लगे हैं। कोविड-19 ने इस बदलाव को और तेज कर दिया।”
श्री प्रकाश ने सस्ते इस्पात आयात की आर्थिक व्यवहार्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि हालांकि कम कीमत पर इस्पात आयात करना फायदेमंद लग सकता है, लेकिन इससे घरेलू रोजगार और डाउनस्ट्रीम उद्योगों पर दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। भारत को अपनी खपत मांग को पूरा करने के लिए एक मजबूत और आत्मनिर्भर इस्पात उद्योग विकसित करना आवश्यक है।
आईसीसी के “विकसित भारत : 2047 में भारत” सत्र में भारत के इस्पात उद्योग के भविष्य पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंड्रिक, सेल के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश, जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल, टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी मनीष मिश्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील के मुख्य विपणन अधिकारी   श्रॉफ, इंडियन स्टील एसोसिएशन के महासचिव आलोक सहाय सहित कई प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया।
 
कड़वा सत्य

Tags: 10 lakh crore investment required for10 लाख203030 करोड़300 million tonnesbyNew DelhiofProductionsteelइस्पातउत्पादनकरोड़जरूरतटनतकनयी दिल्लीनिवेशपौंड्रिकलिए
Previous Post

डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास, नवादा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

Next Post

त्रिपुरा के एक दशक से पुराने चिटफंड घोटाले में एक भगोड़ा भिवंडी में सीबीआई के हत्थे

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
त्रिपुरा के एक दशक से पुराने चिटफंड घोटाले में एक भगोड़ा भिवंडी में सीबीआई के हत्थे

त्रिपुरा के एक दशक से पुराने चिटफंड घोटाले में एक भगोड़ा भिवंडी में सीबीआई के हत्थे

New Delhi, India
Saturday, February 28, 2026
Mist
21 ° c
60%
4.3mh
33 c 21 c
Sun
34 c 20 c
Mon

ताजा खबर

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

February 27, 2026
आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

February 27, 2026
मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

February 27, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved