• About us
  • Contact us
Monday, February 16, 2026
17 °c
New Delhi
23 ° Tue
24 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन

42 वर्ष के हुये रणबीर कपूर

News Desk by News Desk
September 28, 2024
in मनोरंजन
42 वर्ष के हुये रणबीर कपूर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई, 28 सितंबर (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर आज 42 वर्ष के हो गये।

मुंबई में 28 सितंबर, 1982 को जन्में रणबीर को अभिनय की कला विरासत में मिली। रणबीर के पिता ऋषि कपूर और मां नीतु सिंह बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रहे हैं। बचपन से ही रणबीर पढ़ाई के साथ-साथ अभिनय के प्रति भी रुचि रखते थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की। रणबीर ने अपनी स्कूली शिक्षा के बाद, एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से कॉलेज की पढ़ाई शुरू की। हालांकि, उन्हें अपने सपनों की ओर बढ़ने का जुनून हमेशा से था। इस जुनून ने उन्हें न्यूयॉर्क की ओर रुख करने के लिए प्रेरित किया, जहां उन्होंने फिल्म निर्माण और अभिनय की गहन जानकारी प्राप्त की।रणबीर ने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स में फिल्म निर्माण का कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से अभिनय का प्रशिक्षण लिया।

रणबीर कपूर ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘सांवरिया’ से की। इसी फिल्म से अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी शुरूआत की थी।  लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘सांवरिया’ यूं तो टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन रणबीर का अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया। इस फिल्म के लिये रणबीर फिल्म फेयर के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किये गये। वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म ‘वेक अप सिड’रणबीर के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुयी।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेक अप सिड’ में रणबीर ने संजीदा अभिनय किया था। इस फिल्म के लिये रणबीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2010 में रणबीर को प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति’ में काम करने का अवसर मिला। राजनीति पर आधारित इस फिल्म में भी रणबीर ने संजीदा अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म ‘रॉकस्टार’ ने रणबीर को फिल्म इंडस्ट्री में सही पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका दिलाई। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ने एक बार फिर से संजीदा अभिनय किया। इस फिल्म के लिये रणबीर को पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इसी फिल्म के लिये उन्हें फिल्म फेयर का क्रिटिक्स पुरस्कार भी दिया गया।

वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म ‘बरफी’ ने रणबीर को न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी ख्याति दिलाई। अनुराग बासु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया। इस फिल्म के लिये भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ रणबीर कपूर के करियर की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुयी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर की छवि एक रॉकस्टार की थी। युवाओं को ध्यान में रखकर बनायी गयी इस फिल्म में रणबीर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 190 करोड़ का शानदार व्यापार किया।

वर्ष 2013 में रणबीर की फिल्म ‘बेशर्म’ प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में रणबीर ने अपने माता-पिता नीतु सिंह और ऋषि कपूर के साथ काम किया।   कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई कमाल नही दिखा सकी। वर्ष 2015 में रणबीर कपूर की ‘रॉय’ , ‘बांबे वेलवेट’और ‘तमाशा’ जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी लेकिन ये फिल्में भी टिकट खिड़की पर कोई कमाल नही दिखा सकीं। वर्ष 2016 में रणबीर कपूर की फिल्म ‘ ऐ दिल है मुश्किल’ प्रदर्शित हुयी जो हिट साबित हुयी।

वर्ष 2018 में रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ प्रदर्शित हुयी जो बॉक्स ऑफस पर हिट साबित हुयी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने   दत्त का किरदार निभाया था।इसके बाद रणबीर कपूर ने वर्ष 2022 में ‘ब्रहास्त्र’ और वर्ष 2023 में तू झूठी मैं मक्कार और एनिमिल जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वर्ष 2022 में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली। दोनों को एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने राहा रखा है। रणबीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ ायण’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह भगवान   के किरदार में नजर आएंगे। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह साई पल्लवी और यश के साथ नजर आएंगे।

 

कड़वा सत्य

Tags: Breaking News UnivartaLatest newsUnivarta
Previous Post

बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी ‘कल्कि 2898 एडी’

Next Post

प्रदूषण पर नाराज सुप्रीम कोर्ट ने कहा, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग बना ‘मूकदर्शक’

Related Posts

फिल्म
मनोरंजन

फिल्म ‘क्रेज़ी’ का बिहाइंड द सीन आया सामने, सोहम शाह का नजर आ रहा है अलग अंदाज

January 27, 2025
दिसंबर में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 2.37 प्रतिशत पर
व्यापार

दिसंबर में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 2.37 प्रतिशत पर

January 14, 2025
‘नेटफ्लिक्स, ऑल्ट, एक्स  के खिलाफ यौन सामग्री प्रसारित करने के मामले में की गयी शिकायत’
देश

‘नेटफ्लिक्स, ऑल्ट, एक्स के खिलाफ यौन सामग्री प्रसारित करने के मामले में की गयी शिकायत’

October 25, 2024
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, शपथ 11 नवंबर को
देश

न्यायमूर्ति   खन्ना सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, शपथ 11 नवंबर को

October 25, 2024
कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस से इस्तीफा वापस लिया
राजनीति

कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस से इस्तीफा वापस लिया

October 20, 2024
मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूरा होने पर शुभकामनाएं दी
देश

मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूरा होने पर शुभकामनाएं दी

October 2, 2024
Next Post
प्रदूषण पर नाराज सुप्रीम कोर्ट ने कहा, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग बना ‘मूकदर्शक’

प्रदूषण पर नाराज सुप्रीम कोर्ट ने कहा, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग बना ‘मूकदर्शक’

New Delhi, India
Monday, February 16, 2026
Mist
17 ° c
77%
4.7mh
29 c 17 c
Tue
30 c 19 c
Wed

ताजा खबर

परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

February 15, 2026
महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

February 15, 2026
India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

February 15, 2026
आया ज़माना हर्बल प्रॉडक्ट्स का!

आया ज़माना हर्बल प्रॉडक्ट्स का!

February 14, 2026
बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

February 14, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved