• About us
  • Contact us
Tuesday, February 17, 2026
29 °c
New Delhi
23 ° Wed
23 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

500 बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप योजना का पायलट प्रोजेक्ट शुरू

News Desk by News Desk
October 3, 2024
in व्यापार
500 बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप योजना का पायलट प्रोजेक्ट शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 03 अक्टूबर (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम इन टॉप कंपनीज का पायलट प्रोजेेक्ट गुरूवार को शुरू किया गया, जिसके तहत चालू वित्त वर्ष में 1.25 लाख इंटर्नशिप उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत एक साल के इंटर्नशिप करने वालों को हर महीने 5000 रुपये इंटर्नशिप शुल्क मिलेगा जिसमें 4500 रुपये सरकार देगी और 500 रुपये कंपनी देगी। इस योजना के पूर्ण रूप से लागू होने पर पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को इसके तहत प्रशिक्षित करने का लक्ष्य भी है।
वित्त एवं कंपनी मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां संवाददाताओं से अनौपचारिक चर्चा में यह घोषणा करते हुये कहा कि अब तक 111 कंपनियां इसमें भाग लेने की स्वीकृति दे चुकी है। इसके लिए कंपनी मामलों के मंत्रालय के तहत एक वेबसाइट बनायी गयी है जो इंटर्नशिप की पूरी प्रक्रिया का प्रबंधन करेगी। अभी यह पोर्टल सिर्फ कंपनियों के लिए 10 अक्टूबर तक खुली है। आगामी 12 अक्टूबर से यह इंटर्नशिप करने के इच्छुक छात्रों के लिए खुलेगी। इसका पहला चरण 12 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा और फिर चयनित छात्रों की सूची कंपनियों को भेजी जायेगी। इसके बाद 27 अक्टूबर से सात नवंबर तक कंपनियों को इंटर्न चयन करने का समय दिया जायेगा और इच्छुक छात्रों को कंपनियां इंटर्नशिप का ऑफर भेजेगी। आठ से 15 नवंबर तक पहले चरण में ऑफर स्वीकार करने या अस्वीकार का मौका मिलेगा। इसके बाद दो अक्टूबर से इंटर्नशिप शुरू होगा। इंटर्नशिप शुरू करने वाले को सरकार छह हजार रुपये का एकमुश्त अनुदान देगी।
उन्हाेंने कहा कि इसके लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग व्यक्तियों को नियमों के तहत आरक्षण भी मिलेगा। इसमें 21 साल से 24 साल के युवा भाग ले सकते हैं। इसमें पूर्ण कालिक नौकरी करने वाले या पूर्णकालिक शिक्षा ग्रहण करने वाले शामिल नहीं हो सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन या दूरस्था शिक्षा पाठ्यक्रम वाले भाग ले सकते हैं। इसके लिए हाई स्कूल पास, हायर सेकेंडरी स्कूल पास, आईटीआई प्रमाणपत्र धारक, पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमाधारक, बीए, बीएससी, बी कॉम, बीसीए, बीबीए, बी फार्मा आदि योग्य होंगे।
श्रीमती सीतारमण ने कहा कि हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी है जैसे पिछले वित्त वर्ष में परिवार के किसी सदस्य की आय आठ लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ आईआईटी, आईआईएम, राष्ट्रीय लॉ यूनिवर्सिटी, आईआईएसईआर, एनआईडी और आईआईआईटी जैसे संस्थानों से स्नातक इसमें भाग नहीं ले सकेंगे। जिसके परिवार में सरकारी कर्मचारी होंगे वे भी इसमें भाग नहीं ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जो कंपनी निर्धारित शुल्क से अधिक का भुगतान करना चाहेगी वो ऐसा कर सकती है । उन्होंने कहा कि कंपनियों द्वारा किये जाने वाला व्यय उसके सीएसआर कोष से व्यय होगा और कंपनियां यदि चाहे तो दुर्घटना बीमा भी दे सकती है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सभी इंटर्न का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवर दिया जायेगा और इसका भुगतान सरकार करेगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि अब तक चार राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ और तेलांगना ने इसके लिए इच्छा व्यक्त किया है। इसके लिए सरकार ने एक टॉल फ्री नंबर भी जारी किया है।
शेखर,  
कड़वा सत्य

Tags: जिसके तहत चालू वित्त वर्ष में 1.25 लाख इंटर्नशिप उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। New Delhi: The pilot project of the Prime Ministerनयी दिल्लीप्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम इन टॉप कंपनीज का पायलट प्रोजेेक्ट गुरूवार को शुरू किया गया
Previous Post

थलपति 69 में थलपति विजय के साथ काम करेंगे गौतम मेनन

Next Post

जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोका

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोका

जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोका

New Delhi, India
Tuesday, February 17, 2026
Mist
29 ° c
29%
6.1mh
29 c 19 c
Wed
29 c 17 c
Thu

ताजा खबर

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे

February 17, 2026
अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल

अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल

February 16, 2026
‘विलेज डिफेंस कमेटियों’ के शपथ ग्रहण समारोह पर विरोधियों की बौखलाहट उनकी नशा-समर्थक मानसिकता का सबूत: बलतेज पन्नू

‘विलेज डिफेंस कमेटियों’ के शपथ ग्रहण समारोह पर विरोधियों की बौखलाहट उनकी नशा-समर्थक मानसिकता का सबूत: बलतेज पन्नू

February 16, 2026
Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

February 16, 2026
सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

February 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved