• About us
  • Contact us
Tuesday, March 17, 2026
29 °c
New Delhi
28 ° Wed
29 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन

54 वर्ष के हुये सैफ अली खान

News Desk by News Desk
August 16, 2024
in मनोरंजन
54 वर्ष के हुये सैफ अली खान
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई, 16 अगस्त (कड़वा सत्य): बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सैफ अली खान आज 54 वर्ष के हो गये।
16 अगस्त 1970 को दिल्ली में जन्में सैफ अली खान को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनकी मां शर्मिला टैगोर फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री रही जबकि पिता नवाब पटौदी क्रिकेटर रहे हैं। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण उनका भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेता बनने के ख्वाब देखने लगे। सैफ अली खान ने अपनी शिक्षा अमेरिका के मशहूर वेनचेस्टर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बतौर अभिनेता अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म परपंरा से की। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी।
वर्ष 1993 में सैफ अली खान की पहचान और आशिक आवारा जैसी सफल फिल्में प्रदर्शित हुयी। हालांकि फिल्म पहचान की सफलता का श्रेय अभिनेता सुनील शेट्टी को अधिक दिया गया। फिल्म आशिक आवारा में निभाये गये चरित्र के लिए सैफ नवोदित अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये।सैफ अली खान के सिने करियर में वर्ष 1994 अहम साबित हुआ। इसी वर्ष उनकी ये दिल्लगी और मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी।दोनों फिल्मों में उनकी जोड़ी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काफी सराही गयी। खास तौर पर फिल्म मैं खिलाडी तू अनाड़ी में अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने अपनी जोड़ी के जरिये दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया। इस फिल्म में उन पर फिल्माया गीत मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।
वर्ष 1995 से 1998 तक का वक्त सैफ अली खान के सिने करियर के लिये बुरा साबित हुआ। इस दौरान उनकी यार गद्दार,आओ प्यार करें, दिल तेरा दीवाना, बंबई का बाबू,एक था राजा,तू चोर मैं सिपाही, हमेशा,उड़ान,कीमत जैसी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गयी। हालांकि इम्तिहान और सुरक्षा जैसी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर औसत व्यापार किया लेकिन इनसे सैफ अली को कुछ खास फायदा नहीं मिला। वर्ष 1999 सैफ अली खान के सिने करियर का अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी कच्चे धागे, हम साथ साथ हैं जैसी सफल फिल्में प्रदर्शित हुयी। इन फिल्मों में सैफ अली खान के अभिनय के विविध रूप देखने को मिले। फिल्म कच्चे धागे में जहां सैफ अली खान ने संजीदा अभिनय किया वही हम साथ साथ हैं में उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया।
वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म दिल चाहता है सैफ अली खान के सिने करियर की अहम फिल्मों में एक है। फरहान अख्तर के निर्देशन में तीन दोस्तों की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान और अक्षय खन्ना जैसे मंझे हुये सितारे थे लेकिन सैफ सशक्त अभिनय से दर्शको के साथ ही समीक्षको का भी दिल जीतने में सफल रहे।वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म कल हो ना हो सैफ अली खान के सिने करियर की सुपरहिट फिल्म में शुमार की जाती है।
यश जौहर के बैनर तले बनी इस फिल्म में उनके सामने शाहरूख खान थे। बावजूद इसके सैफ अली खान दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किये गये ।
वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म हम तुम सैफ अली खान के सिने करियर की सर्वाधिक महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। दमदार अभिनय के लिये सैफ जहां सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये। वही उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीयपुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वर्ष 2006 में सैफ अली खान के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म ओमकारा प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में सैफ अली खान ने लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया।यूं तो यह किरदार ग्रे शेडस लिये हुये था लेकिन बावजूद इसके वह दर्शकों की सहानुभूति प्राप्त करने में सफल रहे। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किये गये ।
वर्ष 2009 में सैफ अली खान ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और लव आज और कल का निर्माण किया। सैफ अली खान वर्ष 2010 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किये गये। सैफ अली खान ने अपने अब तक के सिने करियर के दौरान 75 से अधिक फिल्मों में काम किया है। सैफ अली खान ने अमृता सिंह और करीना कपूर के साथ शादी की है। उनके करियर की अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में रेस, कुर्बान, आरक्षण, कॉकटेल, रेस 2, बुलेट राजा, फैंटम, रंगून और तान्हाजी ,विक्रमवेदा और आदिपुरूष प्रमुख है।
 
कड़वा सत्य

Tags: 54 years old todayBollywood ActorMumbaiSaif Ali Khanआज 54 वर्षबॉलीवुड अभिनेतामुंबईसैफ अली खान
Previous Post

17 अगस्त को होगा भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Next Post

बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन हैं डेविड धवन

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही
मनोरंजन

33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही

February 6, 2025
Next Post
बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन हैं डेविड धवन

बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन हैं डेविड धवन

New Delhi, India
Tuesday, March 17, 2026
Mist
29 ° c
37%
4.3mh
34 c 21 c
Wed
37 c 23 c
Thu

ताजा खबर

भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, भागलपुर में पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर का आयोजन

भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, भागलपुर में पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर का आयोजन

March 17, 2026
भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए 10 उड़नदस्ता दल गठित

भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए 10 उड़नदस्ता दल गठित

March 17, 2026
मध्यमा परीक्षा-2026 का शुभारम्भ, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने किया औचक निरीक्षण

मध्यमा परीक्षा-2026 का शुभारम्भ, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने किया औचक निरीक्षण

March 16, 2026
‘आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 16, 2026
नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर — गायब हुआ गैस सिलेंडर! स्मृति ईरानी का ‘सिलेंडर डांस’ अब कहां गया? चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में आप का मोदी सरकार की लूट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर — गायब हुआ गैस सिलेंडर! स्मृति ईरानी का ‘सिलेंडर डांस’ अब कहां गया? चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में आप का मोदी सरकार की लूट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

March 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved