• About us
  • Contact us
Tuesday, May 26, 2026
31 °c
New Delhi
41 ° Wed
41 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन

61 वर्ष के हुये गोविंदा

News Desk by News Desk
January 11, 2025
in मनोरंजन
61 वर्ष के हुये गोविंदा
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई, 21 दिसंबर (कड़वा सत्य) बॉलीवुड में अपनी डांसिग स्टाइल और कॉमेडी अभिनय से दर्शको के दिलों मे खास पहचान बनाने वाले गोविंदा आज 61 वर्ष के हो गये।

21 दिसंबर 1963 में जन्में गोविन्दा फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता अरूण आहूजा अभिनेता जबकि मां निर्मला देवी चालीस के दशक में अभिनेता-अभिनेत्री के तौर पर फिल्मों में काम करते थे। बचपन के दिनो से हीं गोविन्दा भी अभिनेता बनने का ख्वाब देखा करते थे।गोविन्दा ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1986 में प्रदर्शित फिल्म इल्जाम से की। इस फिल्म में उन पर फिल्माया यह गीत‘स्ट्रीट डांसर ’काफी लोकप्रिय हुआ।इस फिल्म की सफलता के बाद गोविन्दा की छवि एक डांसिग स्टार के रूप में बन गयी और फिल्मकारो ने उनकी इसी छवि को अपनी फिल्मों में जमकर भुनाया। इल्जाम में गोविन्दा की जोड़ी नीलम के साथ काफी पसंद की गयी।इस फिल्म के बाद नीलम और गोविन्दा ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया ।इन फिल्मों में लव 86.खुदगर्ज,हत्या,सिंदूर,फर्ज की जंग,ताकतवर और दो कैदी शामिल है।

गोविन्दा के सिने सफर में उनकी जोड़ी डेविड धवन के साथ काफी पसंद की गयी। वर्ष 1989 में गोविन्दा ने निर्देशक डेविड धवन के साथ पहली बार ताकतवर में काम किया। इस फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता प्राप्त हुयी लेकिन इस फिल्म के बाद डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी बन गयी और दोनो ने कई फिल्मों में एक साथ काम कर दर्शकों का मनोरंजन किया।

वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म ‘आंखे’गोविन्दा के सिने करियर की सर्वाधिक कामयाब फिल्म में शुमार की जाती है। इस फिल्म में एक बार फिर गोविन्दा ने अपने पसंदीदा निर्देशक डेविड धवन के साथ काम किया। हास्य से परिपूर्ण इस फिल्म में गोविंदा ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। यह फिल्म भारतीय सिनेमा जगत के इतिहास में ब्लॉक बस्टर फिल्मों में शुमार की जाती है। आंखे की ब्लॉक बस्टर सफलता के बाद गोविन्दा-डेविड की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक फिल्म बनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इन फिल्मों में कुली नंबर वन,हीरो नंबर वन,साजन चले ससुराल,बड़े मियां छोटे मियां,राजा बाबू,दीवाना मस्ताना,दुल्हे राजा,हसीना मान जायेगी,जोड़ी नंबर वन और पार्टनर आदि शामिल है। 2000 के दशक मे गोविन्दा की फिल्मों को अपेक्षित सफलता नही मिल सकी। वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म शिकारी ने गोविन्दा ने अपने सिने करियर का पहला नेगेटिव किरदार निभाया जिसके लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।

गोविन्दा के सिने करियर में उनकी जोड़ी अभिनेत्री करिश्मा कपूर के के साथ काफी पसंद की गयी। उनकी जोड़ी सबसे पहले वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म ‘मुकाबला’ में एक साथ पसंद की गयी। बाद में उनकी जोड़ी को फिल्मकारों ने अपनी फिल्मों में दुबारा लिया। इन फिल्मों में राजा बाबू,दुलारा, खुद्दार, कुली नंबर वन, साजन चले ससुराल, हीरो नंबर वन, हसीना मान जायेगी ,शिकारी जैसी फिल्में शामिल है। करिश्मा कपूर के अलावा गोविन्दा की जोड़ी किमी काटकर, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ भी काफी पसंद की गयी। फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाने के बाद गोविन्दा ने समाज सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया और वर्ष 2004 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर लोकसभा के सदस्य बने।

वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म पार्टनर की सफलता के बाद गोविन्दा एक बार फिर से अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये।गोविन्दा ने अपने तीन दशक के करियर में लगभग 130 फिल्मों में काम किया है। गोविंदा की चर्चित फिल्मों में कुछ है लव 86,जीते है शान से ,हत्या,घर घर की कहानी,जंगबाज,जैसी करनी वैसी भरनी,घराना, हम,भाभी,गैंबलर, भागमभाम,होली डे आदि।

 

कड़वा सत्य

Tags: 6161 वर्षGovindaturnsगोविंदाहुये
Previous Post

‘आप’ ने की सनातन सेवा समिति के पदाधिकारियों की घोषणा

Next Post

सोनू सूद की फिल्म फतेह का गाना हीर रिलीज

Related Posts

80 वर्ष के हुये सुभाष घई
बॉलीवुड

80 वर्ष के हुये सुभाष घई

January 24, 2025
78 वर्ष के हुये रमेश सिप्पी
मनोरंजन

78 वर्ष के हुये रमेश सिप्पी

January 23, 2025
विदेश मंत्री जयशंकर मोदी के विशेष दूत के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प के उद्घाटन समारोह में हुये शामिल
विदेश

विदेश मंत्री जयशंकर मोदी के विशेष दूत के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प के उद्घाटन समारोह में हुये शामिल

January 21, 2025
रणवीर बरार सोनी सब के शो ‘वागले की दुनिया’ में एक खास कुकिंग फेस-ऑफ के लिए शामिल हुये
मनोरंजन

रणवीर बरार सोनी सब के शो ‘वागले की दुनिया’ में एक खास कुकिंग फेस-ऑफ के लिए शामिल हुये

January 20, 2025
51 वर्ष के हुये ऋतिक रोशन
मनोरंजन

51 वर्ष के हुये ऋतिक रोशन

January 11, 2025
46 वर्ष की हुयी विपाशा बसु
मनोरंजन

46 वर्ष की हुयी विपाशा बसु

January 11, 2025
Next Post
सोनू सूद की फिल्म फतेह का गाना हीर रिलीज

सोनू सूद की फिल्म फतेह का गाना हीर रिलीज

New Delhi, India
Tuesday, May 26, 2026
Mist
31 ° c
36%
14mh
47 c 35 c
Wed
47 c 36 c
Thu

ताजा खबर

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026
अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved