• About us
  • Contact us
Tuesday, March 3, 2026
15 °c
New Delhi
29 ° Wed
30 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन बॉलीवुड

61 वर्ष के हुये संजय लीला भंसाली

News Desk by News Desk
February 24, 2024
in बॉलीवुड
61 वर्ष के हुये संजय लीला भंसाली
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 24 फरवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली आज 61 वर्ष के हो गये।
24 फरवरी 1963 को मुंबई में जन्में संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत विदु विनोद चोपड़ा के सहायक के तौर पर की। भंसाली ने विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म परिन्दा,1942 अ लव स्टोरी और करीब में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया।बतौर स्वतंत्र निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म खामोशी से की। इस फिल्म में नाना पाटेकर,सलमान खान और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिकायें निभायी थी। यूं तो फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नही दिखा सकी लेकिन संजय लीला भंसाली ने अपने बेहतरीन निर्देशन के जरिये दर्शकों के साथ हीं समीक्षकों का भी दिल जीत लिया।
वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म हम दिल दे चुके सनम संजय लीला भंसाली के करियर की पहली सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म में भी संजय लीला भंसाली ने सलमान खान का चुनाव किया। फिल्म में सलमान खान के अलावा ऐश्वर्या राय और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म के लिये संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता-निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये।वर्ष 2002 में संजय लीला भंसाली ने शरतचंद्र के उपन्यास पर आधारित फिल्म देवदास का निर्देशन किया जिसमें शाहरूख खान ने देवदास की भूमिका निभायी। देवदास में शाहरूख खान के अलावा ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की भी अहम भूमिकायें थी। इस फिल्म के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।
वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म ब्लैक संजय लीला भंसाली के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी को निर्देशित करने का अवसर मिला। ब्लैक के लिये भी संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता और निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये।इस बीच संजय लीला भंसाली ने वर्ष 2007 में सावंरिया और वर्ष 2010 में गुजारिश का निर्माण-निर्देशन किया हालांकि दोनो हीं फिल्में टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी।सांवरिया के जरिये संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर और सोनम कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में लांच किया था।
वर्ष 2012 में संजय लीला भंसाली ने अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर राउडी राठौर का निर्माण किया। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की। वर्ष 2013 में संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर गोलियों की रासलीला रामलीला बनायी। यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।वर्ष 2014 में संजय लीला भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर मेरीकॉम बनायी जो हिट साबित हुयी। संजय लीला भंसाली की महत्वकांक्षी फिल्म बाजीराव मस्तानी वर्ष 2015 में प्रदर्शित हुयी जिसमें रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।इसके साथ ही संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता और निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किये गये।
संजय लीला भंसाली की वर्ष 2018 में फिल्म पद्मावत प्रदर्शित हुयी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी। इसके बाद भंसाली ने वर्ष 2022 में आलिया भट्ट को लेकर सुपरहिट फिल्म गंगूबाई काठियावाडी बनायी। भंसाली इन दिनों वेबसीरीज हीरामंडी बना रहे हैं।
प्रेम

Tags: 61 years old todayBollywood FilmmakerMumbaiSanjay Leela Bhansaliआज 61 वर्षबॉलीवुड फिल्मकारमुंबईसंजय लीला भंसाली
Previous Post

चीन में भूकंप के झटके

Next Post

ग्यारहवीं भारत-अमेरिका काॅन्सुलर संपन्न

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही
मनोरंजन

33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही

February 6, 2025
Next Post
ग्यारहवीं भारत-अमेरिका काॅन्सुलर वार्ता संपन्न

ग्यारहवीं भारत-अमेरिका काॅन्सुलर संपन्न

New Delhi, India
Tuesday, March 3, 2026
Mist
15 ° c
88%
13mh
37 c 21 c
Wed
39 c 23 c
Thu

ताजा खबर

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

March 3, 2026
भारत में तानाशाही राजनीति बदलने में पंजाब साथ, 2027 मे़ं ‘‘आप’’ को देगा 100 सीटों का तोहफा- भगवंत सिंह मान

भारत में तानाशाही राजनीति बदलने में पंजाब साथ, 2027 मे़ं ‘‘आप’’ को देगा 100 सीटों का तोहफा- भगवंत सिंह मान

March 1, 2026
पंजाब को नागरिक-केंद्रित सुधारों के लिए मिला प्रतिष्ठित ‘डिजिटल एक्सीलेंस अवॉर्ड’

पंजाब को नागरिक-केंद्रित सुधारों के लिए मिला प्रतिष्ठित ‘डिजिटल एक्सीलेंस अवॉर्ड’

March 1, 2026
Extra-C ने ACAD प्रतियोगिताओं के समेकित परिणाम जारी किए; बिहार में सर्वाधिक भागीदारी दर्ज

Extra-C ने ACAD प्रतियोगिताओं के समेकित परिणाम जारी किए; बिहार में सर्वाधिक भागीदारी दर्ज

March 1, 2026
भगवंत मान सरकार प्रारंभिक शिक्षा में सकारात्मक बदलाव के लिए सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में ‘खेल पिटारा’ किट प्रदान करेगी; 7.5 लाख बच्चों को होगा लाभ

भगवंत मान सरकार प्रारंभिक शिक्षा में सकारात्मक बदलाव के लिए सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में ‘खेल पिटारा’ किट प्रदान करेगी; 7.5 लाख बच्चों को होगा लाभ

February 28, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved