• About us
  • Contact us
Wednesday, April 15, 2026
38 °c
New Delhi
35 ° Thu
36 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन बॉलीवुड

66 वर्ष की हुयी नीतू सिंह

News Desk by News Desk
July 8, 2024
in बॉलीवुड
66 वर्ष की हुयी नीतू सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई, 08 जुलाई (कड़वा सत्य) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री नीतू सिंह आज 66 वर्ष की हो गयी।

08 जुलाई 1958 को जन्मीं नीतू सिंह को नृत्य में काफी रूचि थी। उनकी रूचि को देखते हुये उनकी मां राजी सिंह ने उसे प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला के नृत्य स्कूल में नृत्य सीखने की अनुमति दे दी। नृत्य सीखने के दौरान वैजयंती माला उनके नृत्य करने के अंदाज से काफी प्रभावित हुयीं और अपनी फिल्म ..  ..में बाल कलाकार के रूप में काम करने की उनसे पेशकश की जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।साठ के दशक में नीतू सिंह ने कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया। इनमें 1968 में प्रदर्शित फिल्म .दो कलियां..खासतौर पर उल्लेखनीय है। इस फिल्म में उनकी दोहरी भूमिका को सिने  ी शायद हीं कभी भूल पायें। फिल्म में उन पर फिल्माया गीत ..बच्चे मन के सच्चे .. दर्शकों और श्रोताओं के बीच आज भी लोकप्रिय है।

नीतू सिंह ने अभिनेत्री के रूप में अपने सिने कैरियर की शुरूआत 1973 में प्रदर्शित फिल्म ..रिक्शावाला .. से की।इस फिल्म में उनके नायक के रूप में रणधीर कपूर थे। कमजोर पटकथा और निर्देशन के कारण फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी।नीतू सिंह को प्रारंभिक सफलता दिलाने में निर्माता.निर्देशक नासिर हुसैन की वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म ..यादों की बारात .. का अहम स्थान है। इस फिल्म में उन्हें एक छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला। फिल्म में उनपर फिल्माया गीत ..लेकर हम दीवाना दिल .. उन दिनों श्रोताओं के बीच क्रेज बन गया था।आज भी यह गीत श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देता है।

.यादो की बारात .. की सफलता के बावजूद नीतू सिंह फिल्म इंडस्ट्री में लगभग दो वर्ष मुंबई में संघर्ष करती रहीं। आश्वासन तो सभी देते लेकिन उन्हें अच्छी फिल्मों में काम करने का अवसर कोई नहीं देता था। इस बीच नीतू सिंह ने शतरंज के मोहरे, आशियाना और हवस जैसी बी और सी ग्रेड वाली फिल्मों में अभिनय किया लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा।वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म ..खेल खेल में.. मुख्य अभिनेत्री के रूप में नीतू सिंह के सिने कैरियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में उनके नायक की रूप में ऋषि कपूर थे।युवा   कथा पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों के काफी पसंद किया। फिल्म की सफलता के साथ ही नीतू सिंह अभिनेत्री के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गयी।

वर्ष 1975 में ही नीतू सिंह को दीवार और रफूचक्कर जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम करने का अवसर मिला।फिल्म दीवार पूरी तरह अमिताभ बच्चन और शशि कपूर पर आधारित थी जबकि फिल्म रफूचक्कर में उन्हें एक बार फिर से ऋषि कपूर के साथ काम करने का अवसर मिला।युवा   कथा पर आधारित यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी ।नीतू सिंह की जोड़ी अभिनेता ऋषि कपूर के साथ काफी पसंद की गयी। नीतू सिंह और ऋषि कपूर की जोड़ी सबसे पहले ..खेल खेल में.. पसंद की गयी।बाद में इस जोड़ी ने रफूचक्कर, जहरीला इंसान, जिंदादिल, कभी.कभी, अमर अकबर एंथनी, अनजाने, दुनिया मेरी जेब में, झूठा कहीं का, धन दौलत और दूसरा आदमी आदि फिल्मों में युवा   की भावनाओं को निराले अंदाज में पेश किया।

अस्सी के दशक में नीतू सिंह फिल्म इंडस्ट्री की चोटी की अभिनेत्रियों में शुमार की जाती थी। इस दौरान उन्हें कई फिल्मों में काम करने के लिये कई प्र्रस्ताव मिले लेकिन उन्होंने इन सभी प्रस्तावो को ठुकरा दिया और अभिनेता ऋषि कपूर से शादी करके फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।वर्ष 1982 में प्रदर्शित फिल्म ‘तीसरी आंख’ अभिनेत्री के रूप में नीतू सिंह की अंतिम फिल्म साबित हुयी। नीतू सिंह ने कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता लेकिन दुर्भाग्य से वह किसी भी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर से सम्मानित नहीं की गयी।हालांकि 1979 में प्रदर्शित फिल्म ‘काला पत्थर’ के लिये उन्हें सवश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये अवश्य नामांकित किया गया।

नीतू सिंह ने अपने सिने कैरियर में लगभग 60 फिल्मों मे काम किया। बहुमुखी प्रतिभा की धनी नीतू सिंह ने कई फिल्मों में कॉस्टयूम डिजाइनर के तौर पर भी काम किया। इन फिल्मों में नगीना, खोज, बड़े घर की बेटी, अमीरी गरीबी, श्रीमान आशिक, दरार आदि प्रमुख है।वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म ‘बेशर्म’ में नीतू सिंह ने अपने पुत्र रणबीर कपूर और पति ऋषि कपूर के साथ काम किया है।नीतू सिंह फिर से नये जोशो खरोश के साथ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हुयी है।

 

कड़वा सत्य

Tags: 6666 वर्षNeetu Singhturnsनीतू सिंहहुयी
Previous Post

कराची में हुए आतंकी हमले में अधिकारी की मौत

Next Post

अमेरिका के डेट्रॉयट में हुई गोलीबारी में दो की मौत, 19 घायल

Related Posts

पैनिक बटन बसों में नहीं, उस शीश महल में लगाना चाहिये था, जहां एक महिला से बदसलूकी हुयी: नड्डा
देश

पैनिक बटन बसों में नहीं, उस शीश महल में लगाना चाहिये था, जहां एक महिला से बदसलूकी हुयी: नड्डा

January 31, 2025
‘वागले की दुनिया’ में राजेश वागले को भविष्य बताने की रहस्यमयी शक्ति प्राप्त हुयी
मनोरंजन

‘वागले की दुनिया’ में राजेश वागले को भविष्य बताने की रहस्यमयी शक्ति प्राप्त हुयी

January 29, 2025
67 वर्ष की हुयी कविता कृष्णमूर्ति
भोजपुरी

67 वर्ष की हुयी कविता कृष्णमूर्ति

January 25, 2025
महांकुभ मेला में हुयी एनीमेटेड फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ की स्पेशल स्क्रीनिंग
बॉलीवुड

महांकुभ मेला में हुयी एनीमेटेड फिल्म ‘ ायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस  ’ की स्पेशल स्क्रीनिंग

January 22, 2025
महांकुभ मेला में हुयी एनीमेटेड फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ की स्पेशल स्क्रीनिंग
मनोरंजन

महांकुभ मेला में हुयी एनीमेटेड फिल्म ‘ ायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस  ’ की स्पेशल स्क्रीनिंग

January 22, 2025
कोल्डप्ले के मुंबई कॉन्सर्ट में भावुक हुयी श्रेया घोषाल
बॉलीवुड

कोल्डप्ले के मुंबई कॉन्सर्ट में भावुक हुयी श्रेया घोषाल

January 20, 2025
Next Post
अमेरिका के डेट्रॉयट में हुई गोलीबारी में दो की मौत, 19 घायल

अमेरिका के डेट्रॉयट में हुई गोलीबारी में दो की मौत, 19 घायल

New Delhi, India
Wednesday, April 15, 2026
Sunny
38 ° c
11%
15.1mh
41 c 29 c
Thu
41 c 31 c
Fri

ताजा खबर

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

April 14, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

April 14, 2026
">
‘ऑपरेशन प्रहार’: पंजाब में गैंगस्टर्स का काल बनीं महिला पुलिस अफसर, 21 हजार से ज्यादा अपराधियों को भेजा जेल

‘ऑपरेशन प्रहार’: पंजाब में गैंगस्टर्स का काल बनीं महिला पुलिस अफसर, 21 हजार से ज्यादा अपराधियों को भेजा जेल

April 14, 2026
कांग्रेस और अकालियों ने गरीबों से शिक्षा छीनकर और स्कॉलरशिप का पैसा हड़पकर बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

कांग्रेस और अकालियों ने गरीबों से शिक्षा छीनकर और स्कॉलरशिप का पैसा हड़पकर बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 14, 2026
पश्चिमी चंपारण को बड़ी सौगात: राम नगर में खुला POPSK, अब पासपोर्ट और PCC के लिए पटना जाने का झंझट खत्म

पश्चिमी चंपारण को बड़ी सौगात: राम नगर में खुला POPSK, अब पासपोर्ट और PCC के लिए पटना जाने का झंझट खत्म

April 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved