• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
29 °c
New Delhi
36 ° Mon
37 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन बॉलीवुड

67 वर्ष की हुयी डिंपल कपाड़िया

News Desk by News Desk
June 8, 2024
in बॉलीवुड
67 वर्ष की हुयी डिंपल कपाड़िया
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई, 08 जून (कड़वा सत्य) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया आज 67 वर्ष की हो गयी।
08 जून 1957 को गुजराती परिवार में जन्मी डिंपल कपाड़िया को फिल्मों में लाने का श्रेय राजकपूर को जाता है। सत्तर के दशक में वह अपनी फिल्म बॉबी के लिए नए चेहरों की तलाश कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने डिंपल कपाड़िया को अपनी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया जिसे डिंपल ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। बॉबी, ऋषि कपूर की भी पहली फिल्म थी।
वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म बॉबी में डिंपल कपाडिया टीन एज लड़की की भूमिका में दिखाई दी। बॉबी की सफलता के बाद डिंपल कपाड़िया को कई फिल्मों में काम करने के लिए कई प्रस्ताव मिले लेकिन उन्होंने इन सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया और अभिनेता राजेश खन्ना से शादी कर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
वर्ष 1984 में प्रदर्शित फिल्म जख़्मी शेर से डिंपल कपाड़िया ने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की लेकिन यह फिल्म सफल नहीं रही। वर्ष 1985 में डिंपल को एक बार फिर से ऋषि कपूर के साथ सागर में काम करने का अवसर मिला। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में डिंपल ने अपनी बोल्ड इमेज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।सागर के बाद डिंपल कपाड़िया की छवि फिल्म इंडस्ट्री में एक बोल्ड अभिनेत्री के रूप में बन गई। 1986 में प्रदर्शित फिल्म जांबाज इसका दूसरा उदाहरण बनी। वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म जख्मी औरत डिंपल कपाड़िया की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में उन्होंने एक महिला इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था जिसका बलात्कार हो जाता है और वह अपराधियों से अपना बदला लेती है।
वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म लेकिन डिंपल कपाड़िया की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म से जुड़ा रोचक तथ्य है कि गायिक लता मंगेशकर ने इस फिल्म का निर्माण किया था। फिल्म में उनकी आवाज में यारा सीली सीली.. गीत श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म रूदाली डिंपल की महत्वपूर्ण फिल्मों में एक है। राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में उन्होंने शनिचरी नामक एक ऐसी युवती का किरदार निभाया जो तमाम दुख के बाद भी नहीं रो पाती है। हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई लेकिन अपने दमदार अभिनय से डिंपल ने दर्शकों के साथ ही समीक्षकों को भी दिल जीत लिया।
डिंपल कपाड़िया अब तक तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से समानित की जा चुकी हैं। डिंपल कपाडिया ने पांच दशक लंबे सिने कैरियर में 80 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। डिंपल के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में अर्जुन, एतबार, काश,   लखन, बीस साल बाद बंटबारा, प्रहार, अजूबा, नरसिम्हा, गर्दिश क्रांतिवीर, दिल चाहता है, बीइंग सायरस, दबंग, कॉकटेल, पटियाला हाउस,कॉकटेल, वेलकमबैक, बह्मास्त्र, पठान आदि शामिल है।
 
कड़वा सत्य

Tags: 67 years67 वर्षActressBollywoodDimple KapadiaFamousMumbaiअभिनेत्रीजानीमानीडिंपल कपाड़ियाबॉलीवुडमुंबई
Previous Post

मास्क टीवी ने मलयालम में बनी चार बड़ी फिल्मों के राइट्स खरीदे

Next Post

झांसी: लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
Athiya Rahul Baby:  केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर आई नन्ही परी, फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयाँ!
अभी-अभी

Athiya Rahul Baby: केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर आई नन्ही परी, फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयाँ!

March 24, 2025
SalmanKhan Rashmika Mandanna: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पर बवाल, सोना मोहपात्रा ने लगाई भाई की क्लास
देश

SalmanKhan Rashmika Mandanna: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पर बवाल, सोना मोहपात्रा ने लगाई भाई की क्लास

March 24, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
Next Post
झांसी: लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग

झांसी: लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Mist
29 ° c
66%
5.8mh
42 c 32 c
Mon
42 c 33 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved