• About us
  • Contact us
Wednesday, February 25, 2026
18 °c
New Delhi
25 ° Thu
26 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

नारी शक्ति के नमन का अवसर है महिला दिवस: मोदी

News Desk by News Desk
February 25, 2024
in देश
नारी शक्ति के नमन का अवसर है महिला दिवस: मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 25 फरवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ मार्च को मनाये जा रहे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उल्लेख करते हुए रविवार को कहा कि ये विशेष दिन देश की विकास यात्रा में नारी शक्ति के योगदान काे नमन करने का अवसर होता है।
प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 110वें संस्करण में कहा “ कुछ ही दिन बाद आठ मार्च को हम ‘महिला दिवस’ मनाएंगे। ये विशेष दिन देश की विकास यात्रा में नारी-शक्ति के योगदान को नमन करने का अवसर होता है। महाकवि भरतियार जी ने कहा है कि विश्व तभी समृद्ध होगा, जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे।”
उन्होंने कहा कि आज भारत की नारी-शक्ति हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रही है। कुछ वर्ष पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गाँव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी, लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज तो गाँव-गाँव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है, हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी ये चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है।
उन्होंने कहा “ एक बहुत बड़ी जिज्ञासा पैदा हुई है और इसीलिए, मैंने भी सोचा कि क्यों ना इस बार ‘मन की बात’ में, एक नमो ड्रोन दीदी से बात की जाए।” इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली नमो ड्रोन दीदी सुनीता देवी से भी चर्चा की जिन्होंने बताया कि वह स्नातक हैं और खेती बाड़ी से जुड़ी हुई हैं।
सुनीता देवी ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद वह अब ड्रोन का खेती के लिए उपयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा, “फसल बड़ी होने पर या बरसात के मौसम या कुछ अन्य परिस्थितियों में दिक्कत होती है, खेत में फसल में हम लोग घुस नहीं पा रहे हैं तो कैसे मजदूर अन्दर जाएगा, तो इसके माध्यम से बहुत फायदा किसानों को होगा और वहाँ खेत में घुसना भी नहीं पड़ेगा। हमारा ड्रोन जो हम मजदूर लगाकर अपना काम करते हैं वो हमारा ड्रोन से मेढ़ पे खड़े होके, हम अपना काम कर सकता है, कोई कीड़ा-मकोड़ा अगर खेत के अन्दर है उससे हमें सावधानी भी बरतनी रहेगी। अब कोई दिक्कत नहीं हो सकती है और किसानों को भी बहुत अच्छा लग रहा है। हम 35 एकड़ में स्प्रे कर चुके हैं अभी तक।”
सुनीता देवी ने कहा कि किसान इससे बहुत संतुष्ट होते हैं। समय का भी बचत होता है, सारी सुविधा वह खुद देखती हैं, पानी, दवा सब कुछ साथ-साथ में रखती है और किसानों को सिर्फ आकर बताना पड़ता है कि कहां से कहां तक उनका खेत है और सारा काम आधे घंटे में ही निपटा देती हूँ। किसान नंबर लेकर जाते हैं और स्प्रे कराने की बात भी करते हैं।
सुनीता देवी ने कहा “ आज मैं अकेले ड्रोन दीदी हूँ तो ऐसी ही हजारों बहनें आगे आएं कि मेरे जैसे ड्रोन दीदी वो भी बने और मुझे बहुत खुशी होगी कि जब मैं अकेली हूँ, मेरे साथ में और हजारों लोग खड़े होंगे, तो बहुत अच्छा लगेगा कि हम अकेले नहीं बहुत सारे लोग हमारे साथ में ड्रोन दीदी के नाम से पहचानी जाती हैं।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी-शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र, जहाँ महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है वो है प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता। रसायन से धरती को बचाने में देश की मातृशक्ति बड़ी भूमिका निभा रही है। देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं। आज अगर देश में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत इतना काम हो रहा है तो इसके पीछे पानी समितियों की बहुत बड़ी भूमिका है। इस पानी समिति का नेतृत्व महिलाओं के ही पास है। इसके अलावा भी बहनें-बेटियाँ, जल संरक्षण के लिए चौतरफा प्रयास कर रही हैं।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र की महिला कल्याणी प्रफुल्ल पाटिल से भी बात की जो माइक्रो बॉयोलॉजी में परास्नातक है। श्रीमती पाटिल ने बताया कि उन्होंने दस प्रकार के वनस्पति को एकत्रित करके उससे ऑर्गेनिक फवारणी(स्प्रे) बनाया और उसका उपयोग कीटनाशकों के रूप में किया जा रहा है क्योंकि रसायनिक कीटनाशकों के दुष्परिणाम होते हैं और उससे सभी लोग प्रभावित हो रहे हैं।
जलसंरक्षण के क्षेत्र में अपने अनुभव का साझा करते हुये श्रीमती पाटिल ने कहा कि शासकीय इमारतों में बारिश के पानी को इकट्ठा करके एक जगह पर संग्रहित किया जाता है और जो रिचार्ज शाफ्ट में ले जाया जाता है । अभी उनके गांव में 20 इस तरह के शाफ्ट हैं और 50 शाफ्ट को मंजूरी मिल चुकी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में नारी-शक्ति की सफलता बहुत प्रेरक है। उन्होंने कहा, “मैं एक बार फिर हमारी नारी-शक्ति के इस जज्बे का हृदय से सराहना करता हूँ।”
शेखर, यामिनी

Tags: International WomenMarch 8New DelhiPrime Minister Narendra Modiअंतरराष्ट्रीय महिला दिवसअवसरआठ मार्चउल्लेखदेशनयी दिल्लीनारी शक्तिप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीये विशेष दिनयोगदान नमनविकास यात्रा
Previous Post

अश्विन ने भारतीय भूमि पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रचा इतिहास

Next Post

अगले पांच साल महान भारत की नींव डालने के, कोई बूथ ऐसा ना हो, जहां भाजपा की जीत ना हो : शाह

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
अगले पांच साल महान भारत की नींव डालने के, कोई बूथ ऐसा ना हो, जहां भाजपा की जीत ना हो : शाह

अगले पांच साल महान भारत की नींव डालने के, कोई बूथ ऐसा ना हो, जहां भाजपा की जीत ना हो : शाह

New Delhi, India
Wednesday, February 25, 2026
Mist
18 ° c
73%
3.6mh
32 c 19 c
Thu
33 c 19 c
Fri

ताजा खबर

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026
भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम रंग ला रही है, तस्कर अब हरियाणा को अपना नया अड्डा बना रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम रंग ला रही है, तस्कर अब हरियाणा को अपना नया अड्डा बना रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा

February 24, 2026
नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला — केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला — केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी

February 24, 2026
सिख युवा सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू (बीच में) और छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल के साथ सिख धर्म में घर लौटने वाले लोग।

भिलाई में सात व्यक्तियों ने पुनः सिख धर्म अपना कर की ‘घर-वापसी’

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved