• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
37 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

जवान और किसान का शोषण कर रही है मोदी सरकार: कांग्रेस

News Desk by News Desk
February 26, 2024
in देश
जवान और किसान का शोषण कर रही है मोदी सरकार: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 26 फरवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने मोदी सरकार को जवान और किसान विरोधी करार देते हुए कहा है कि उसकी नीतियों के कारण देश का किसान तथा जवान पीड़ित है और इन दोनों का जमकर शोषण किया जा रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा तथा वरिष्ठ नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में आज जवान और किसान दोनों का शोषण हो रहा है। किसानों के परिवारों के बच्चे हमारी फौज में जवान बनते हैं लेकिन देश के जवान और किसान दोनों की स्थिति क्या है यह सब दिल्ली के जंतर-मंतर और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर सबको दिख रही है।
उन्होंने कहा “आज देश के नौजवानों में सेना भर्ती को लेकर रुचि कम हो गई है। इसका जिम्मेदार कौन है। आप फौज पर राजनीति करके राष्ट्रहित की बात नहीं कर सकते इसलिए सरकार अग्निपथ योजना वापस ले और सेना में पक्की भर्ती दोबारा शुरू करे। सेना द्वारा करीब दो लाख युवकों का पूरी प्रक्रिया के बाद चयन हुआ है उन सभी नौजवानों को जॉइनिंग दी जाए।”
कांग्रेस नेताओं ने कहा “सरकार जी-20 के आयोजन, प्रधानमंत्री के हवाई जहाज,सेंट्रल विस्टा जैसे प्रोजेक्ट और अपने प्रचार पर करोड़ों रुपए खर्च कर सकती है लेकिन पैसा बचाने के लिए सेना भर्ती प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ कर रही है जो देश की सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकता है। हमारा आग्रह है कि चयनित युवाओं को नौकरी दी जाए। पार्टी देश के उन सभी लाखों युवाओं के साथ खड़ी है जो सेना में अपना भविष्य देखते हैं।”
उन्होंने कहा “देश में कोविड के दौरान और उससे पहले सेना की कई भर्तियां पूरी हो चुकी थी और चयनित युवकों की सिर्फ जॉइनिंग बाकी थी लेकिन अग्निपथ योजना आने के बाद चयनित इन नौजवानों को जॉइनिंग नहीं दी गई। इन नौजवानों ने श्री राहुल गांधी जी से मिलकर अपना दर्द साझा किया था। तभी से राहुल गांधी इनकी आवाज लगातार उठा रहे हैं। इसी क्रम मेँ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने भी महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर चयनित नौजवानों को जॉइनिंग देने की मांग की है।”
श्री पायलट, श्री खेड़ा तथा श्री हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की नीतियों से पीड़ित देश के इन नौजवानों के साथ खड़ी हैं और जब तक चयनित उम्मीदवारों को नौकरी नहीं दी जाती पार्टी उनके साथ यह लड़ाई लड़ती रहेगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा,“मोदी सरकार ने 14 जून 2022 को अग्निपथ योजना की घोषणा की थी। सरकार का यह निर्णय एकतरफा था। इसमें कहा गया कि सेना में भर्ती अग्निपथ योजना के माध्यम से की जाएगी। सेना की औसत आयु को कम और सेना का आधुनिकीकरण करना है जबकि मोदी सरकार ने इस योजना को पैसा बचाने के लिए शुरू किया। एक तरफ सरकार का कहना है कि हम डिफेंस एक्सपोर्ट से बहुत पैसा कमा रहे हैं, आत्मनिर्भर हुए हैं। डिफेंस सेक्टर में हम इतने सक्षम हो रहे हैं तो सरकार को सैनिकों के जीवन, उनके पेंशन और परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए काम करना चाहिए।”
उन्होंने कहा,“अग्निपथ योजना का कांग्रेस पार्टी ने शुरुआत से ही विरोध किया है क्योंकि ये सेना के साथ खिलवाड़ है। सवाल है कि मोदी सरकार ‘अग्निपथ योजना’ किसकी मांग पर लेकर आई जबकि इस योजना की मांग न तो सेना ने रखी, न ही सेना में भर्ती होने वाले नौजवानों ने। यह भी बड़ा सवाल है कि अग्निवीर चार साल की नौकरी के बाद क्या करेंगे।”
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सेवा के पूर्व शीर्ष अधिकारी भी इस योजना को ले जाने से हतप्रभ है। उनका कहना था कि पूर्व सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे भी कह चुके हैं कि सरकार का अग्निपथ योजना लाने का फैसला चौंकाने वाला था।
कांग्रेस नेताओं ने कहा,“आश्चर्य इस बात का है कि भाजपा नेता इस मुद्दे पर गंभीरता से बात करने की बजाय युवाओं के साथ मजाक कर रहे हैं। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय कहते हैं कि ऐसे नौजवानों को भाजपा कार्यालय में चौकीदार की नौकरी देंगे। हम भाजपा को बताना चाहते हैं कि- देश का नौजवान सेना में देशभक्ति के भाव से जाता है, न कि भाजपा कार्यालय के बाहर चौकीदार बनने के भाव से।”
उन्होंने कहा,“सर्वश्री खड़गे और राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी बीते एक साल से ‘अग्निपथ योजना’ के खिलाफ आवाज उठाती आई है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भी राहुल गांधी जी ने युवाओं के हक के लिए आवाज उठाई है। देश में आज जवान और किसान दोनों परेशान है। देश में एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जो जय जवान-जय किसान का नारा देते थे। अब एक दूसरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं.. जो किसान और जवान दोनों का अपमान कर रहे हैं।”
अभिनव.संजय

:

Tags: anti-soldiers and farmersboth of them are being exploited heavily.Congressfarmers and soldiers of the country are sufferingits policiesModi governmentNew Delhiइन दोनोंउसकी नीतियोंकांग्रेसजमकर शोषणजवान और किसान विरोधीदेश का किसान तथा जवान पीड़ितनयी दिल्लीमोदी सरकार
Previous Post

मोदी के केरल दौरे से पहले आईएसआईएस सदस्य गिरफ्तार

Next Post

जौनपुर में ट्रैक्टर ट्राली-रोडवेज बस में भिड़ंत,छह मरे

Related Posts

मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 18, 2026
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में वोट चुराए, अब तेल की कीमतें बढ़ाकर लोगों को लूट रही है: अमन अरोड़ा
देश

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में वोट चुराए, अब तेल की कीमतें बढ़ाकर लोगों को लूट रही है: अमन अरोड़ा

May 15, 2026
मोदी सरकार का रातों-रात डीज़ल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का फ़ैसला पंजाब और किसान विरोधी कदम: कुलदीप सिंह धालीवाल
देश

मोदी सरकार का रातों-रात डीज़ल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का फ़ैसला पंजाब और किसान विरोधी कदम: कुलदीप सिंह धालीवाल

May 15, 2026
पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध ‘आप’ का हल्ला बोल, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में आप नेताओं ने किया ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन, मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ़ की नारेबाजी
देश

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध ‘आप’ का हल्ला बोल, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में आप नेताओं ने किया ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन, मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ़ की नारेबाजी

May 15, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने
देश

‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने

May 3, 2026
Next Post
जौनपुर में ट्रैक्टर ट्राली-रोडवेज बस में भिड़ंत,छह मरे

जौनपुर में ट्रैक्टर ट्राली-रोडवेज बस में भिड़ंत,छह मरे

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Mist
37 ° c
35%
11.9mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

Jal Shakti Ministry PSUs under CBI Radar: वाप्कोस और एनपीसीसी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ‘सिफारिश आधारित चयन’ और जाली दस्तावेजों का खेल, सुमिर चावला और प्रदीप कुमार के नाम विजिलेंस इनपुट्स में शामिल

Jal Shakti Ministry PSUs under CBI Radar: वाप्कोस और एनपीसीसी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ‘सिफारिश आधारित चयन’ और जाली दस्तावेजों का खेल, सुमिर चावला और प्रदीप कुमार के नाम विजिलेंस इनपुट्स में शामिल

June 3, 2026
बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

June 3, 2026
JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved