• About us
  • Contact us
Friday, February 27, 2026
29 °c
New Delhi
27 ° Sat
26 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन बॉलीवुड

जिंदगी के अनजाने सफर से बेहद प्यार करते थे इंदीवर

News Desk by News Desk
February 27, 2024
in बॉलीवुड
जिंदगी के अनजाने सफर से बेहद प्यार करते थे इंदीवर
Share on FacebookShare on Twitter

पुण्यतिथि 27 फरवरी के अवसर पर
मुंबई, 27 फरवरी (कड़वा सत्य) ‘जिंदगी से बहुत प्यार हमने किया मौत से भी मोहब्बत निभाएंगे हम रोते रोते जमाने में आए मगर हंसते हंसते जमाने से जाएंगे हम’।
जिंदगी के अनजाने सफर से बेहद प्यार करने वाले हिन्दी सिने जगत के मशहूर शायर और गीतकार इंदीवर का जीवन से प्यार उनकी लिखी हुई इन पंक्तियों में समाया हुआ है।
श्यामलाल बाबू राय उर्फ इंदीवर का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी में 1924 में हुआ था। बचपन से ही वह गीतकार बनने का सपना देखा करते थे और अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए वह मुंबई आ गए। बतौर गीतकार सबसे पहले 1946 में प्रदर्शित फिल्म ‘डबल क्रॉस’ में उन्हें काम करने का मौका मिला, लेकिन फिल्म की असफलता से वह कुछ खास पहचान नहीं बना पाए। अपने वजूद को तलाशते इंदीवर को गीतकार के रूप में पहचान बनाने के लिए लगभग पांच वर्ष तक फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने कई बी और सी ग्रेड की फिल्मे भी की।
वर्ष 1951 मे प्रदर्शित फिल्म ‘मल्हार’ की कामयाबी से वह गीतकार के रूप में कुछ हद तक वह अपनी पहचान बनाने में सफल हो गए। इस फिल्म का गीत ‘बड़े अरमानो से रखा है बलम तेरी कसम’ श्रोताओं के बीच आज भी लोकप्रिय है। वर्ष 1963 में बाबूभाई मिस्त्री की संगीतमय फिल्म ‘पारसमणि’ की सफलता के बाद इंदीवर शोहरत की बुंलदियो पर जा पहुंचे । इंदीवर की जोड़ी निर्माता-निर्देशक मनोज कुमार के साथ बहुत जमी। मनोज कुमार ने सबसे पहले उनसे फिल्म ‘उपकार’ के लिढ गीत लिखने की पेशकश की। कल्याणजी आनंद जी के संगीत निर्देशन में उपकार के लिए इंदीवर ने ‘कस्मेवादे प्यार वफा’ जैसे दिल को छू लेने वाले गीत लिखकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।इसके अलावा मनोज कुमार की फिल्म पूरब और पश्चिम के लिए भी उन्होंने ‘दुल्हन चली वो पहन चली’ और ‘कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे’ जैसे सदाबहार गीत लिखकर अलग ही समां बांधा। वर्ष 1970 मे विजय आनंद निर्देशित फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ में ‘नफरत करने वालो के सीने में प्यार भर दूं’, ‘पल भर के लिए कोई मुझे प्यार कर ले’ जैसे रूमानी गीत लिखकर इंदीवर ने श्रोताओ का दिल जीत लिया।
मनमोहन देसाई के निर्देशन में फिल्म सच्चा-झूठा के लिए इंदीवर का लिखा एक गीत ‘मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया’ को आज भी शादी के मौके पर सुना जा सकता है। इसके अलावा फिल्म राजेश खन्ना अभिनीत फिल्म ‘सफर’ के लिए उन्होंने ‘जीवन से भरी तेरी आंखे’ और ‘जो तुमको हो पसंद’ जैसे गीत लिखकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। जाने माने फिल्मकार राकेश रोशन की फिल्मों के लिए इंदीवर ने सदाबहार गीत लिखकर उनकी फिल्मो को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सदाबहार गीतों के कारण ही राकेश रोशन की ज्यादातार फिल्मे आज भी याद की जाती हैं। इन फिल्मों में खासकर कामचोर, खुदगर्ज, खून भरी मांग, कालाबाजार, किशन कन्हैया, किंग अंकल, करण अर्जुन, कोयला जैसी फिल्में शामिल हैं।
राकेश रौशन के अलावा इंदीवर के पसंदीदा निर्मात-निर्देशको में मनोज कुमार, फिरोज खान आदि प्रमुख रहे हैं। इंदीवर के पसंदीदा संगीतकार के तौर पर कल्याण जी आनंदजी का नाम सबसे ऊपर आता है। कल्याणजी-आनंदजी के संगीत निर्देशन में उनके गीतों को नई पहचान मिली। शायद कल्याणजी-आनंद जी इंदीवर के दिल के काफी करीब थे। सबसे पहले इस जोड़ी का गीत संगीत 1965 में प्रदर्शित फिल्म ‘हिमालय की गोद में’ पसंद किया गया।
इसके बाद इंदीवर द्वारा रचित फिल्मी गीतों में कल्याणजी-आनंदजी का ही संगीत हुआ करता था। ऐसी फिल्मो में उपकार, दिल ने पुकारा, सरस्वती चंद्र, यादगार, सफर, सच्चा झूठा, पूरब और पश्चिम, जॉनी मेरा नाम, पारस, उपासना, कसौटी, धर्मात्मा, हेराफेरी, डॉन, कुर्बानी, कलाकार आदि शामिल हैं। वर्ष 1975 मे प्रदर्शित फिल्म ‘अमानुष’ के लिए इंदीवर को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इंदीवर ने अपने सिने कैरियर में लगभग 300 फिल्मों के लिए गीत लिखे। लगभग तीन दशक तक अपने रचित गीतों से श्रोताओं को भावविभोर करने वाले इंदीवर 27 फरवरी 1997 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।
प्रेम

Tags: IndivarJourneylifelovedunknownvery muchअनजानेइंदीवरकरतेजिंदगीथेप्यारबेहदसफर
Previous Post

यूपी ने दिल्ली को दिया 120 रनों का लक्ष्य

Next Post

दिल्ली मॉडल पूरे देश को नई दिशा दिखा रहा : केजरीवाल

Related Posts

मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ किया लॉन्च
व्यापार

मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ किया लॉन्च

February 6, 2025
भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस
देश

भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस

February 4, 2025
बजट में जीवन रक्षक दवाओं पर छूट और दरों में कटौती का निर्णय स्वागतयोग्य : स्वास्थ्य क्षेत्र
व्यापार

बजट में जीवन रक्षक दवाओं पर छूट और दरों में कटौती का निर्णय स्वागतयोग्य : स्वास्थ्य क्षेत्र

February 1, 2025
इसरो का 100वां प्रक्षेपण भारत की अंतरिक्ष यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि: सिंह
देश

इसरो का 100वां प्रक्षेपण भारत की अंतरिक्ष यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि: सिंह

January 29, 2025
प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद: मुर्मु, मोदी
देश

प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद: मुर्मु, मोदी

January 29, 2025
बाबिल खान ने तस्वीरों की एक श्रृंखला के साथ अपने जीवन की एक दिल को छू लेने वाली झलक साझा की
मनोरंजन

बाबिल खान ने तस्वीरों की एक श्रृंखला के साथ अपने जीवन की एक दिल को छू लेने वाली झलक साझा की

January 28, 2025
Next Post
दिल्ली मॉडल पूरे देश को नई दिशा दिखा रहा : केजरीवाल

दिल्ली मॉडल पूरे देश को नई दिशा दिखा रहा : केजरीवाल

New Delhi, India
Friday, February 27, 2026
Sunny
29 ° c
23%
13.7mh
34 c 21 c
Sat
33 c 21 c
Sun

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

February 26, 2026
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

February 26, 2026
पटना में FIDSI का बड़ा कॉन्क्लेव: डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग पर जोर

पटना में FIDSI का बड़ा कॉन्क्लेव: डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग पर जोर

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved