• About us
  • Contact us
Saturday, July 11, 2026
35 °c
New Delhi
37 ° Sun
38 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

जयशंकर ने की 10वीं भारत-दक्षिण कोरिया संयुक्त आयोग की सह-अध्यक्षता

News Desk by News Desk
March 6, 2024
in देश
जयशंकर ने की 10वीं भारत-दक्षिण कोरिया संयुक्त आयोग की सह-अध्यक्षता
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली/सोल, 06 मार्च (कड़वा सत्य) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ताए-यूल के साथ 10वीं भारत-दक्षिण कोरिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता की।
डॉ जयशंकर सोल पहुंचने के बाद बुधवार को दक्षिण कोरिया और भारत के बीच 10वीं संयुक्त आयोग की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत दक्षिण कोरिया के साथ महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, सेमीकंडक्टर और हरित हाइड्रोजन जैसे नए क्षेत्रों में अपनी रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करना चाहता है ताकि द्विपक्षीय संबंधों को और समकालीन बनाया जा सके।
विदेश मंत्री ने कहा, “दो देशों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने विचारों में बढ़ती समानता देखी।” उन्होंने कहा, “भारत-प्रशांत क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करना एक अच्छा मसला है और इस क्षेत्र में स्थिरता, सुरक्षा और समृद्धि बनाएं रखना दोनों देशों का कर्तव्य है।”
उन्होंने अपने समकक्ष यूल के साथ 10वीं भारत-दक्षिण कोरिया संयुक्त आयोग बैठक (जेसीएम) की सह अध्यक्षता करने के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2015 में दक्षिण कोरिया यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया।
विदेश मंत्री ने कहा, “अब हम दोनों देशों के संबंध को और अधिक महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, सेमीकंडक्टर, हरित हाइड्रोजन, मानव संसाधन गतिशीलता, परमाणु सहयोग, आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन आदि जैसे नए क्षेत्रों में विस्तार करने में बहुत रुचि लेंगे।”
डॉ जयशंकर ने इससे पहले सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कहा, “बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढाने, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, व्यापार, आपसी आदान-प्रदान और सांस्कृतिक सहयोग के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा हुई। साथ ही त्रिपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की बात भी कही गई।”
उन्होंने कहा, “भारत-प्रशांत क्षेत्र के विकास, क्षेत्र में चुनौतियों के प्रति आपसी सहमति और क्षेत्रीय हित और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मैं जानता हूं कि हमारे बीच जबरदस्त सद्भावना है। हमारी चुनौती इसे व्यावहारिक परिणामों में तब्दील करना है।”
उल्लेखनीय है कि डॉ जयशंकर दक्षिण कोरिया और जापान की अपनी चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण में आज सोल में हैं।
विदेश मंत्री गुरुवार को जापान के विदेश मंत्री योको कामिकावा के साथ 16वें भारत-जापान विदेश मंत्री की रणनीतिक में भाग लेंगे।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “दोनों मंत्रियों के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करने और स्वतंत्र, खुले, समावेशी, शांतिपूर्ण और समृद्ध भारत-प्रशांत के लिए सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है।”
बयान में कहा गया है, “भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी पिछले दशक में रक्षा और डिजिटल प्रौद्योगिकियों, सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, स्वच्छ ऊर्जा, हाई-स्पीड रेल, औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में और मजबूती आयी है।”
डेस्क, उप्रेती

Tags: 10th India-South Korea Joint Commission10वीं भारत-दक्षिण कोरिया संयुक्त आयोगco-chairsJaishankarजयशंकरसह-अध्यक्षता
Previous Post

बोलीविया में नए कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

Next Post

जिम्बाब्वे सरकार ने हैजा टीकाकरण की अवधि बढ़ायी

Related Posts

जयशंकर ने की ट्रंप प्रशासन के नये सदस्यों समेत विभिन्न नेताओं से मुलाकात
विदेश

जयशंकर ने की ट्रंप प्रशासन के नये सदस्यों समेत विभिन्न नेताओं से मुलाकात

January 21, 2025
जयशंकर  ने स्पेन के राजा और राष्ट्रपति सांचेज़ से की मुलाकात
विदेश

जयशंकर ने स्पेन के राजा और राष्ट्रपति सांचेज़ से की मुलाकात

January 15, 2025
विदेश मंत्री जयशंकर ने मैड्रिड में स्पेनिश रक्षा मंत्री के साथ बातचीत की
विदेश

विदेश मंत्री जयशंकर ने मैड्रिड में स्पेनिश रक्षा मंत्री के साथ बातचीत की

January 15, 2025
जयशंकर ने ब्रिस्बेन में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का किया उद्घाटन
देश

जयशंकर ने ब्रिस्बेन में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का किया उद्घाटन

November 4, 2024
विश्व भारत की प्रतिभाओं को लाभ ले : जयशंकर
देश

विश्व भारत की प्रतिभाओं को लाभ ले : जयशंकर

October 14, 2024
भारत-अमेरिका सीईओ फोरम की बैठक की सह अध्यक्षता की पीयूष गोयल ने
व्यापार

भारत-अमेरिका सीईओ फोरम की बैठक की सह अध्यक्षता की पीयूष गोयल ने

October 3, 2024
Next Post
जिम्बाब्वे सरकार ने हैजा टीकाकरण की अवधि बढ़ायी

जिम्बाब्वे सरकार ने हैजा टीकाकरण की अवधि बढ़ायी

New Delhi, India
Saturday, July 11, 2026
Mist
35 ° c
60%
15.1mh
42 c 33 c
Sun
42 c 34 c
Mon

ताजा खबर

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

July 11, 2026
Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

July 11, 2026
Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

July 11, 2026
इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

July 10, 2026
Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

July 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved