• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
36 °c
New Delhi
35 ° Mon
35 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

‘आप’ का लोकसभा चुनाव अभियान ‘संसद में भी केजरीवाल तो दिल्ली होगी और खुशहाल’ लाॅन्च

News Desk by News Desk
March 8, 2024
in देश
‘आप’ का लोकसभा चुनाव अभियान ‘संसद में भी केजरीवाल तो दिल्ली होगी और खुशहाल’ लाॅन्च
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए ‘संसद में भी केजरीवाल तो दिल्ली होगी और खुशहाल’ अभियान शुक्रवार को लाॅन्च किया।
आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के चारों उम्मीदवारों के साथ यह अभियान लाॅन्च किया। इस दौरान श्री केजरीवाल ने कहा कि अभी आपका बेटा भाजपा, उपराज्यपाल और केंद्र सरकार से अकेले लड़ रहा है। इस बार इंडिया समूह को सातों सांसद देकर अपने बेटे को मजबूत करें। जब आपकी दवाई- पढ़ाई, बिजली-पानी रोकी जा रही थी, तब भाजपा के सातों सांसद आपको दुखी देखकर ताली बजा रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज से 12 साल पहले आम आदमी पार्टी बनी थी और लगभग 10-11 साल पहले दिल्ली के लोगों ने ढेर सारा प्यार देकर, विश्वास करके हम लोगों को भारी बहुमत देकर जिताया था और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई थी। हम बहुत छोटे और मामूली लोग हैं। फिर भी दिल्ली के लोगों ने बहुत प्यार और विश्वास के साथ हमें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे दी। दिल्ली के हर परिवार का बेटा बनकर और उनके परिवार हिस्सा बनकर उनकी मुश्किलें दूर करने की पूरी कोशिश की है। हर परिवार का सहारा बनने की कोशिश की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में केवल दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे बिजली मिलती है। इसके अलावा देश के किसी भी राज्य में 24 घंटे बिजली नहीं आती है। वहां लबे-लंबे पावर कट लगते हैं, उद्योगों को बिजली नहीं मिलती है। पूरे देश में केवल दिल्ली और पंजाब में जनता को मुफ़्त बिजली मिलती है। कई लोगों की पूरी तनख्वाह ही बिजली के बिल जमा करने में खर्च हो जाती है। हमारे कार्यकर्ता अभियान का पर्चा दिल्ली में घर-घर बांटने जाएंगे। इस पर्चे में वो सारे काम लिखे हुए हैं, जो हमने किये हैं।
उन्होंने कहा कि फोर्ब्स मैगजीन ने 2021 में कहा था कि पूरी दुनिया के अंदर सबसे ज्यादा सीसीटीवी कैमरे का घनत्व दिल्ली के अंदर है। आज दिल्लीवालों को इसका फख्र है। हमने केवल पांच साल में दिल्ली में सबसे ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए।
श्री भगवंत मान ने कहा, “दिल्लीवालों ने आम आदमी पार्टी को बहुत प्यार दिया है। दिल्ली की जनता ने ही आम आदमी पार्टी की जड़े दिल्ली में जमाई और एक बार 70 में से 67 सीटें तथा दूसरी बार 70 में से 62 सीटें दी। इतना प्रचंड जनादेश पूरे देश में कहीं भी किसी भी पार्टी को नहीं मिला है। आप के दिल्ली में बार-बार जीतने का मुख्य कारण यह है कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। हम नफरत और नाम की राजनीति नहीं करते हैं। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बनने शुरू हुए, सरकारी स्कूल बनने शुरू हुए। बिजली मुफ्त आनी शुरू हुई। बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा शुरू हुई, दिल्लीवालों को घर-घर राशन देने की बात हुई। हमने दिल्ली की चीजें अपनाकर पंजाब में दो-तीन गुना करके लागू किया है। पंजाब में आज 829 मोहल्ला क्लीनिक हो चुके हैं और अभी तक 1.25 करोड़ लोग अपना इलाज कराकर ठीक हो चुके हैं। उनको बड़े अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ी।”
आज़ाद, यामिनी

Tags: Aam Aadmi Party on Friday launched the campaignआम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए ‘संसद में भी केजरीवाल तो दिल्ली होगी और खुशहाल’ अभियान शुक्रवार को लाॅन्च किया। New Delhiनयी दिल्ली
Previous Post

असम की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे मोदी

Next Post

चाबहार के उपयोग पर चर्चा के लिए अफगानिस्तान गया, भारतीय दल

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
चाबहार के उपयोग पर चर्चा के लिए अफगानिस्तान गया, भारतीय दल

चाबहार के उपयोग पर चर्चा के लिए अफगानिस्तान गया, भारतीय दल

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Mist
36 ° c
39%
11.5mh
42 c 29 c
Mon
41 c 31 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved