• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
34 °c
New Delhi
36 ° Mon
37 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

माताओं-बहनों को और सशक्त बनाने वाला है दिल्ली का बजट : केजरीवाल

News Desk by News Desk
March 9, 2024
in देश
माताओं-बहनों को और सशक्त बनाने वाला है दिल्ली का बजट : केजरीवाल
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 09 मार्च (कड़वा सत्य) दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने माताओं-बहनों को और सशक्त बनाने वाला बजट करार देते हुए शनिवार को कहा कि इसमें समाज के हर तबके के लोगों का ख्याल रखा गया है।
श्री केजरीवाल ने विधानसभा में वित्त मंत्री आतिशी की ओर से पेश वार्षिक बजट 2024-25 पर चर्चा में अपनी बात रखते हुए कहा,“ बजट हमारी माताओं-बहनों को और सशक्त बनाने वाला बजट है। बजट में 18 साल से ऊपर की हर महिला को एक-एक हजार रुपए देने की घोषणा की गई है।अगर किसी घर में कई महिलाएं हैं और वे पात्र हैं तो सभी को योजना के तहत एक-एक हजार मिलेंगे।”
श्री केजरीवाल ने कहा,“ आज देश में शासन का दो मॉडल चल रहा है। इसमें एक ‘‘आप’’ का विकास मॉडल है और दूसरा भाजपा का विनाश मॉडल है। ‘‘आप’’ ने अपने विकास मॉडल के तहत सरकारी स्कूल-अस्पताल ठीक किए, मुफ्त और 24 घंटे बिजली कर दी और बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करा रही है। वहीं, विनाश मॉडल के तहत ईडी-सीबीआई लगाकर विपक्ष को खत्म करने और अच्छा काम करने वाली विपक्ष की सरकारों के काम को रोका जा रहा है। दिल्ली में जो लोग दवाइयां, स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, बिजली की सब्सिडी रोक रहे वह दिल्ली के दुश्मन हैं। दिल्लीवालों को मिलकर इन दुश्मनों को दिल्ली से बाहर निकालना पड़ेगा।”
उन्होंने कहा कि यह लोग पूरे देश में जाकर एक-एक विधायक को 25 से 50 करोड़ में खरीद रहे हैं। इन लोगों ने उत्तराखंड की सरकार गिरा दी। उत्तराखंड में जनता ने हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन इन्होंने विधायक खरीद कर उत्तराखंड की सरकार गिरा दी। इसके अलावा, इन्होंने कर्नाटक, मध्यप्रदेश, गोवा, अरुणाचल, प्रदेश की सरकार गिरा दी। अब हिमाचल प्रदेश की सरकार गिराने जा रहे हैं। अगर इस देश के अंदर जनतंत्र को खत्म कर दिया जाए तो यह देश के साथ गद्दारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ये लोग ‘आप’को तोड़ने में लगे हुए हैं।‘आप’ को खत्म कर देना चाहते हैं, क्योंकि भविष्य में ‘आप’ इनको देश के अंदर चुनौती दे सकती है, अलग-अलग राज्यों में इनको चुनौती दे सकती है। ‘आप’तेजी से बढ़ाने वाली पार्टी है और ‘आप’ वाले इनके काबू में नहीं आ रही है। इन्होंने मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह को जेल में डाल दिया। अब ये मुझे जेल में डालने की तैयारी कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा,“ दिल्ली के अंदर हम जो भी काम करने की कोशिश करते हैं, भाजपा वाले उस हर काम को रोकने की कोशिश करते हैं। फिर भी हमने दिल्लीवालों का कोई भी काम रूकने नहीं दिया। हम नौ साल बाद भी दिल्ली में 530 मोहल्ला क्लीनिक ही बना पाए हैं जबकि पंजाब में हमारी सरकार ने दो साल के अंदर 830 मोहल्ला क्लीनिक बना दिए, क्योंकि वहां रोकने वाला कोई नहीं है।”
आज़ाद,आशा

Tags: Delhiऔर सशक्तकेजरीवालदिल्ली का बजटबनाने वाला हैमाताओं-बहनों को
Previous Post

मोदी ने असम में 17,500 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

Next Post

सारा अली खान की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का गाना कतरा कतरा रिलीज

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया
देश

सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया

February 6, 2025
दिल्ली हवाईअड्डे पर दो यात्रियों से 7.8 करोड़ मूल्य के 10 किलो सोने के सिक्के जब्त
देश

दिल्ली हवाईअड्डे पर दो यात्रियों से 7.8 करोड़ मूल्य के 10 किलो सोने के सिक्के जब्त

February 6, 2025
दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल
देश

दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल

February 6, 2025
दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान

February 6, 2025
दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
दिल्ली में 15:00 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 15:00 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
Next Post
सारा अली खान की फिल्म

सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का गाना कतरा कतरा रिलीज

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Haze
34 ° c
36%
5mh
42 c 32 c
Mon
42 c 33 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved