• About us
  • Contact us
Wednesday, April 15, 2026
33 °c
New Delhi
35 ° Thu
36 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

News Desk by News Desk
March 14, 2024
in व्यापार
सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 14 मार्च (कड़वा सत्य) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर दूरसंचार, यूटिलिटीज, तेल एवं गैस और सर्विसेज समेत 19 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत सेंसेक्स और निफ्टी पिछले दिवस की भारी गिरावट से उबरकर आज आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी पर रहा।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 335.39 अंक मजबूत होकर 73,097.28 अंक पर बंद हुआ। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 148.95 अंक की तेजी के साथ 22,146.65 अंक पर रहा। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 2.28 प्रतिशत चढ़कर 38,446.46 अंक और स्मॉलकैप 3.11 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 41,907.12 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3958 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2722 में लिवाली जबकि 1153 में बिकवाली हुई वहीं 83 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 37 कंपनियों में तेजी जबकि शेष 13 में गिरावट रही।
बीएसई के बैंकिंग समूह की 0.45 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष 19 समूहों के तेजी का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 2.49, सीडी 1.59, ऊर्जा 2.36, एफएमसीजी 1.05, हेल्थकेयर 1.35, इंडस्ट्रियल्स 2.66, आईटी 2.23, दूरसंचार 3.81, यूटिलिटीज 3.38, ऑटो 1.07, कैपिटल गुड्स 2.00, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.00, धातु 1.38, तेल एवं गैस 3.11, पावर 2.93, रियल्टी 0.59, टेक 2.21 और सर्विसेज सामह के शेयर 3.99 प्रतिशत चढ़ गए।
विदेशी बाजारों का रुख मिश्रित रहा। इस दौरान हांगकांग का हैंगसेंग 0.71 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.18 प्रतिशत उतर गया। साथ ही ब्रिटेन के एफ़टीएसई में भी गिरावट रही। वहीं, जर्मनी का डैक्स 0.23 और जापान के निक्केई में 0.29 प्रतिशत की तेजी रही।
कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स 192 अंक की गिरावट लेकर 72,570.10 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में थोड़ी देर बाद 72,497.19 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। इसके बाद हुई लिवाली की बदौलत ठीक दोपहर तक यह 73,364.30 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 72,761.89 अंक के मुकाबले 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,097.28 अंक पर बंद हुआ।
इसी तरह निफ्टी 15 अंक फिसलकर 21,982.55 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 21,917.50 अंक के निचले जबकि 22,204.60 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 21,997.70 अंक की तुलना में 0.68 प्रतिशत उछलकर 22,146.65 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान सेंसेक्स की जिन कंपनियों के शेयर लाभ में रहे उनमें एचसीएल टेक 2.96, विप्रो 2.63, इंफ़ोसिस 2.53, भारती एयरटेल 2.23, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.09, एलटी 1.81, टीसीएस 1.42, टेक महिंद्रा 1.34, नेस्ले इंडिया 1.16, पावरग्रिड 0.85, एनटीपीसी 0.06, रिलायंस 0.02 और आईसीआईआई बैंक 0.01 प्रतिशत शामिल हैं।
वहीं, एक्सिस बैंक 1.96, इंडसइंड बैंक 1.49, बजाज फाइनेंस 0.98, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.82, एसबीआई 0.76, टाटा स्टील 0.70, आईटीसी 0.62, टाटा मोटर्स 0.54, बजाज फिन सर्व 0.50 और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.29 प्रतिशत के नुकसान में रहे।
सूरज

Tags: riseSensex-Niftyतेजीसेंसेक्स-निफ्टी
Previous Post

कांग्रेस सांसद परणीत कौर भाजपा में हुईं शामिल

Next Post

नेपाल जीप दुर्घटना, सात लाेगों की मौत

Related Posts

बजट से नीतिगत समर्थन मिलने की उम्मीद में बाजार में तेजी बरकरार
व्यापार

बजट से नीतिगत समर्थन मिलने की उम्मीद में बाजार में तेजी बरकरार

January 29, 2025
आईटी और टेक कंपनियों की तेजी से शेयर बाजार ने लगाई छलांग
व्यापार

आईटी और टेक कंपनियों की तेजी से शेयर बाजार ने लगाई छलांग

January 22, 2025
डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ बढ़ाने से सहमा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में हाहाकार
व्यापार

डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ बढ़ाने से सहमा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में हाहाकार

January 21, 2025
शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी सात महीने के निचले स्तर पर
व्यापार

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी सात महीने के निचले स्तर पर

January 13, 2025
सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, ढाई माह के निचले स्तर पर
व्यापार

सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, ढाई माह के निचले स्तर पर

October 31, 2024
2025 - 26 तक भारत के तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान: सीतारमण
व्यापार

2025 – 26 तक भारत के तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान: सीतारमण

October 26, 2024
Next Post
नेपाल जीप दुर्घटना, सात लाेगों की मौत

नेपाल जीप दुर्घटना, सात लाेगों की मौत

New Delhi, India
Wednesday, April 15, 2026
Mist
33 ° c
19%
11.9mh
40 c 29 c
Thu
41 c 31 c
Fri

ताजा खबर

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

April 14, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

April 14, 2026
">
‘ऑपरेशन प्रहार’: पंजाब में गैंगस्टर्स का काल बनीं महिला पुलिस अफसर, 21 हजार से ज्यादा अपराधियों को भेजा जेल

‘ऑपरेशन प्रहार’: पंजाब में गैंगस्टर्स का काल बनीं महिला पुलिस अफसर, 21 हजार से ज्यादा अपराधियों को भेजा जेल

April 14, 2026
कांग्रेस और अकालियों ने गरीबों से शिक्षा छीनकर और स्कॉलरशिप का पैसा हड़पकर बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

कांग्रेस और अकालियों ने गरीबों से शिक्षा छीनकर और स्कॉलरशिप का पैसा हड़पकर बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 14, 2026
पश्चिमी चंपारण को बड़ी सौगात: राम नगर में खुला POPSK, अब पासपोर्ट और PCC के लिए पटना जाने का झंझट खत्म

पश्चिमी चंपारण को बड़ी सौगात: राम नगर में खुला POPSK, अब पासपोर्ट और PCC के लिए पटना जाने का झंझट खत्म

April 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved