• About us
  • Contact us
Saturday, April 18, 2026
37 °c
New Delhi
36 ° Sun
35 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

खड़गे ने भाजपा पर लगाया चुनावी बॉन्ड के दुरुपयोग का आरोप, की जांच की मांग

News Desk by News Desk
March 15, 2024
in राजनीति
खड़गे ने भाजपा पर लगाया चुनावी बॉन्ड के दुरुपयोग का आरोप, की जांच की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

बेंगलुरु, 15 मार्च (कड़वा सत्य) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी वित्त की अखंडता और देश में सत्तारूढ़ पार्टी के आचरण पर गंभीर चिंता जताते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से चुनावी बॉन्ड के दुरुपयोग की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
श्री खड़गे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा को अन्य दलों, विशेषकर कांग्रेस पार्टी की तुलना में चुनावी बॉन्ड के माध्यम से बहुत अधिक मात्रा में दान मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा व्यक्तियों और निगमों पर उनकी पार्टी को दान देने के लिए डाले गए दबाव के कारण हो सकता है। यह दबाव संभवतः एहसान के बदले या उनके खिलाफ कानूनी मामलों को बंद करने के एवज में डाला गया होगा।
कांग्रेस अध्यक्ष ने इस संबंध में सरकारी एजेंसियों पर गैरबराबरी का व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जहां भाजपा के खाते खुले और अप्रभावित हैं, वहीं विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस के खातों को जांच और प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है, जिनमें खातों को फ्रीज किया जाना शामिल है। उन्होंने कहा, इसे चुनाव के लिए अनुचित अवसर पैदा करने के तौर पर देखा जा रहा है।
श्री खड़गे ने कहा, “एसबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि भाजपा को 50 प्रतिशत चंदा मिला। कांग्रेस को केवल 11 प्रतिशत मिला। हमारा वोटिंग पैटर्न अगर आप देखें, तो हम लगभग एक तिहाई हैं और बाकी पार्टियां दो-तिहाई हैं, जिसमें भाजपा भी शामिल है। लेकिन भाजपा को 50 फीसदी से अधिक दान मिला।”
उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा को इतना पैसा कैसे मिल सकता है? अन्य पूंजीपति या अन्य कंपनियां इस तरह का दान कैसे दे सकती हैं?
उन्होंने कहा, “कई संदिग्ध दानकर्ता हैं। और ये कौन हैं? दान देने वाले लगभग सभी लोग या तो ईडी या आईटी मामलों में संलिप्त हैं। मोदी जी और उनकी पार्टी ने इन लोगों पर अपनी पार्टी को और अधिक दान देने के लिए दबाव डाला। अन्यथा, इतना अंतर नहीं हो सकता।”
श्री खड़गे ने चुनावी बॉन्ड के दुरुपयोग की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और उसमें सच्चाई सामने आने तक भाजपा के खाते फ्रीज करने की भी मांग की। उन्होंने कहा, “मैं उच्चतम स्तर पर जांच की मांग करता हूं और जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक उनका (भाजपा का) खाता भी फ्रीज कर दिया जाना चाहिए। इस बात की विशेष जांच की जानी चाहिए कि क्या दान एहसान के बदले में आया है या उत्पीड़न के कारण आया है, या उनके ईडी और आईटी मामलों को बंद करने के एवज में उनसे मांगा गया है।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी पार्टी के कार्यों के लिए जवाबदेह हैं क्योंकि वह हर चीज का श्रेय लेते हैं और अन्य पार्टियों या व्यक्तियों के योगदान को स्वीकार नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए क्योंकि वही मुख्य व्यक्ति हैं और प्रधानमंत्री खुद हमेशा दावा करते हैं कि ‘यह मोदी की सरकार है, मोदी की पार्टी है, मोदी की गारंटी है। इसलिए, सब कुछ केवल उनके नाम पर है और वह कभी भी भाजपा का नाम नहीं लेते हैं।”
श्री खड़गे ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कृत्य लोकतांत्रिक सिद्धांतों और देश के संघीय ढांचे को कमजोर करते हैं।
यामिनी,आशा

Tags: demands investigationKharge accuses BJP of misuse of electoral bondsआरोपकी जांचकी मांगखड़गे नेचुनावी बॉन्ड केदुरुपयोग काभाजपा परलगाया
Previous Post

फिर गिर गया शेयर बाजार

Next Post

ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला

Related Posts

स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप
देश

स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप

February 3, 2025
मॉस्को कोर्ट ने रुस्नानो के शीर्ष प्रबंधक कासेनकोवा को सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में किया गिरफ्तार
विदेश

मॉस्को कोर्ट ने रुस्नानो के शीर्ष प्रबंधक कासेनकोवा को सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में किया गिरफ्तार

February 1, 2025
चुनाव आयोग ने ‘यमुना में जहर’ के आरोप पर केजरीवाल से मांगा सबूत
देश

चुनाव आयोग ने ‘यमुना में जहर’ के आरोप पर केजरीवाल से मांगा सबूत

January 30, 2025
टिकटॉक वीडियों बनाने वाला व्यक्ति शेर का बच्चा रखने के आरोप में गिरफ्तार
विदेश

टिकटॉक वीडियों बनाने वाला व्यक्ति शेर का बच्चा रखने के आरोप में गिरफ्तार

January 25, 2025
हमले के झूठे आरोप लगाने की बजाय पार्टी के अंतर्कलह पर ध्यान दें केजरीवालः सचदेवा
देश

हमले के झूठे आरोप लगाने की बजाय पार्टी के अंतर्कलह पर ध्यान दें केजरीवालः सचदेवा

January 24, 2025
चीन ने सात अमेरिकी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
विदेश

चीन ने सात अमेरिकी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

January 15, 2025
Next Post
ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला

ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला

New Delhi, India
Saturday, April 18, 2026
Mist
37 ° c
26%
10.1mh
41 c 31 c
Sun
41 c 29 c
Mon

ताजा खबर

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

April 18, 2026
Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

April 18, 2026
‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

April 17, 2026
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved