• About us
  • Contact us
Monday, March 30, 2026
32 °c
New Delhi
30 ° Tue
31 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

कांग्रेस ने नियम-कानून का पालन, अपना अपमान समझा: भाजपा

News Desk by News Desk
March 31, 2024
in देश
कांग्रेस ने नियम-कानून का पालन, अपना अपमान समझा: भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 30 मार्च (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के आयकर मामले में धरना प्रदर्शन को ‘चोरी और सीनाजोरी’ का उदाहरण करार दिया है और कांग्रेस ने देश की संवैधानिक संस्थाओं को हमेशा अपनी जागीर समझा है और नियमों एवं कानूनों के अनुपालन को अपना अपमान माना है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद ज़फ़र इस्लाम ने आज यहां पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में आयकर मामले को कांग्रेस द्वारा किये गए धरना-प्रदर्शन पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह धरना प्रदर्शन ‘चोरी और सीनाजोरी’ का ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक तो नियमों का पालन नहीं करती, जब एजेंसियां इसके लिए नोटिस देती हैं तो उसे अनदेखा करती है। अंत में जब कार्रवाई होती है, तो खुद को पीड़ित साबित करने लग जाती है। अगर आप नियमों का पालन नहीं करेंगे तो कार्रवाई होना ही है।
प्रवक्ता ने कहा कि जब उच्च न्यायालय ने नियमानुसार कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दी तो ये लोग अब जनता में झूठ फैलाने के लिए धरना-प्रदर्शन का सहारा ले रहे हैं। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दहाई के अंक में सिमट कर रह गई थी, मगर ऐसे कारनामों के बाद, आने वाले चुनावों में कांग्रेस दस से भी कम सीटों पर ही रह जाएगी।
सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि देश की हर राजनीतिक पार्टी के लिए उसकी आय उसे मिला हुआ चंदा ही होता है। लेकिन इस आय पर छूट पाने के लिए हर दल को आयकर अधिनियम 13(ए) की शर्तों को पूरा करना होता है। आयकर विभाग के अनुसार, कांग्रेस का सच यह है कि असेसमेंट वर्ष 2018-19 में अधिनियम 13(ए) का उल्लंघन किया है। आश्चर्यजनक बात ये है कि कांग्रेस पार्टी को इस असेसमेंट वर्ष के 33 महीने और आयकर आयुक्तालय में उनकी अपील खारिज होने के 10 महीने तक कई नोटिस दिए गए लेकिन कांग्रेस ने इन नोटिसों का अनदेखा किया।
उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने अधिनियम 226(3) के तहत रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की। देनदारी की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कांग्रेस ने पहले आयकर पंचाट और फिर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की, लेकिन दोनों ही जगह उनकी याचिका खारिज कर दी गई। कांग्रेस आयकर विभाग द्वारा अपने खाते फ्रीज किए जाने के बयान देकर भ्रम फैला रही है, जबकि सच ये है कि सिर्फ देनदारी को रोका गया, बची हुई राशि पर कोई रोक नहीं है। उच्च न्यायालय से जब कांग्रेस को फटकार लगी तो ये लोग धरने पर उतर आए।
भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस से सवाल किया कि कांग्रेस आयकर विभाग के खिलाफ धरना कर रही है या उच्च न्यायालय के खिलाफ? क्योंकि कांग्रेस ने ही जब उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तो उन्हें वहां से भी फटकार ही मिली। कांग्रेस अपने इस कृत्य से सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हर पार्टी का यह कर्तव्य है कि वो देश के सर्वोच्च संवैधानिक संस्थानों का सम्मान करे, लेकिन कांग्रेस पार्टी सदैव इन संस्थानों का अपमान करती आई है।
श्री जफर इस्लाम ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 60 साल तानाशाह की तरह राज किया। कांग्रेस केवल मेवा के लिए राज करना चाहती है, मगर भाजपा देश और लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहती है। देश की जनता कांग्रेस पार्टी के तौर-तरीकों से भली-भांति परिचित है। कांग्रेस ने केवल टैक्स की ही चोरी नहीं की, बल्कि 2004 से 2014 तक देश में बहुत से घोटालों को भी अंजाम दिया। लेकिन मोदी काल में कानून सबके लिए बराबर है, कानूनी कार्रवाई के बीच कोई आएगा, तो उसे कानून के लंबे हाथों का सामना और देश के कानून का पालन करना ही होगा। श्री राहुल गांधी और श्री मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता देश के संवैधानिक संस्थानों को धमका रहे हैं। देश की जनता यह समझ रही है कि कांग्रेस चुनाव में हार के डर से घबरा कर हताशा में ऐसा कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2जी और कॉमनवेल्थ समेत अनेक घोटाले कर देश के 12 लाख करोड़ रुपए लूटे, मगर इतने के बाद भी अपना आयकर नहीं भर रही है। कांग्रेस मानती है कि देश की संवैधानिक संस्थाएं उनकी जागीर है और नियम एवं कानून को मानने से उनका अपमान होता है। लोग जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी ‘कर की चोर है, करती शोर है, लेकिन पार्टी सीनाजोर है।’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसे ही अपने किए अपराधों में फंसने लगती है, उसके नेता लोकतंत्र की दुहाई देने लगते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में पारदर्शी लोकतंत्र था, है और रहेगा। कांग्रेस पार्टी के झूठे इल्जामों में कोई भी दम नहीं है और उनकी सच्चाई, देश की जनता के सामने पूरी तरह से प्रकट हो चुकी है।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: आयकर मामलेकांग्रेसधरना प्रदर्शननयी दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
Previous Post

इंडोनेशियाई सैन्य परिसर में विस्फोट,130 परिवारों को निकाला गया

Next Post

नीदरलैंड के एडे शहर में 3 बंधकों को रिहा किया गया

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
नीदरलैंड के एडे शहर में 3 बंधकों को रिहा किया गया

नीदरलैंड के एडे शहर में 3 बंधकों को रिहा किया गया

New Delhi, India
Monday, March 30, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
32 ° c
30%
23mh
36 c 24 c
Tue
36 c 26 c
Wed

ताजा खबर

विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह

विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह

March 30, 2026
फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

March 30, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू करने को हरी झंडी; 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को हर महीने 1000–1500 रुपए सम्मान राशि मिलेगी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू करने को हरी झंडी; 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को हर महीने 1000–1500 रुपए सम्मान राशि मिलेगी

March 29, 2026
">
पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति: केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सौंपे 109 नए आम आदमी क्लीनिक, अब 990 हुई संख्या

पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति: केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सौंपे 109 नए आम आदमी क्लीनिक, अब 990 हुई संख्या

March 29, 2026
140 लाख मीट्रिक टन उत्पादन की संभावना वाले गेहूं कटाई सीजन से पहले पंजाब ने तेल आपूर्ति की तत्काल मांग उठाई, केंद्र तुरंत कार्रवाई करे:  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

140 लाख मीट्रिक टन उत्पादन की संभावना वाले गेहूं कटाई सीजन से पहले पंजाब ने तेल आपूर्ति की तत्काल मांग उठाई, केंद्र तुरंत कार्रवाई करे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 29, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved