• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
42 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

ईडी की कार्रवाई का मकसद दिल्ली-पंजाब में ‘आप’ की सरकार गिराना:सिंह

News Desk by News Desk
April 11, 2024
in देश
ईडी की कार्रवाई का मकसद दिल्ली-पंजाब में ‘आप’ की सरकार गिराना:सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता   सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद के इस्तीफ़े से यह साबित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी ने आप को खत्म करने के इरादे से ही श्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के पीछे का मकसद भ्रष्टाचार को उजागर करना नहीं है बल्कि दिल्ली-पंजाब में ‘आप’ की सरकार गिराना है।
श्री सिंह ने कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद के इस्तीफा देने पर बुधवार को कहा कि हमसे एक सवाल बार-बार पूछा जाता था कि आम आदमी पार्टी को ऐसा क्यों लगता है कि ईडी की छापेमारी से पार्टी और विधायक टूट सकते हैं वह आज साबित हो गया। हम पहले कई बार कह चुके थे कि श्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के पीछे की मंशा आम आदमी पार्टी को तोड़कर खत्म करना है। ईडी की कार्रवाई का उद्देश्य कोई जांच या भ्रष्टाचार को उजागर करना नहीं है, बल्कि इसका असली मकसद ‘आप’ को तोड़ना है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस देश की सबसे बड़ी आपराधिक प्रवृति की पार्टी है, जो गुंडागर्दी का आचरण कर रही है। भाजपा का बस यही काम है कि ईडी-केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) का इस्तेमाल कर विधायकों, मंत्रियों को तोड़ो और फिर अपनी पार्टी में शामिल करो। यही काम इन्होंने महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश में भी किया है।
उन्होंने कहा कि यह वक्त आम आदमी पार्टी के लिए परीक्षा का है। यह समय हर मंत्री और विधायक के लिए परीक्षा का है। यह वक्त आने वाले समय में बताएगा कि क्या हमें बहादुर के रूप में याद किया जाएगा या फिर कायर के तौर पर याद किया जाएगा। इस बात को इतिहास में दर्ज किया जाएगा कि कैसे आम आदमी पार्टी वालों ने भ्रष्ट, बेईमान और गुंडागर्दी करने वाली पार्टी का मुकाबला किया था। उन्होंने कहा कि यह वही राजकुमार आनंद हैं, जिनके वहां 23 घंटे तक ईडी का छापा पड़ा था। उस समय पूरी भाजपा चिल्ला-चिल्ला कर कह रही थी कि राजकुमार आनंद भ्रष्ट है। सबको अब जल्द ही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा दिखाई पड़ जाएगा कि जिसको भाजपाई भ्रष्टाचारी बता रहे थे, जब उसको जेपी नड्डा, अमित शाह समेत भाजपा का शीर्ष नेतृत्व माला पहना कर भाजपा में शामिल करेंगे। इसके बाद भाजपाई अपने चेहरे पर कालिख लगाकर घूमेंगे। भाजपा का केवल एक चरित्र है कि विपक्षी पार्टियां तोड़कर सरकारों को गिराओ और लोकतंत्र-संविधान को खत्म करो।
श्री सिंह ने कहा कि मीडिया वाले बार-बार पूछते थे कि विधायकों से संपर्क और ‘आप’ को तोड़ने वाली बात किस आधार पर कह रहे हैं, यह सब हवा-हवाई है। लेकिन अब सबको पता चल गया होगा कि हम हवा-हवाई बातें कर रहे थे, बल्कि सच्चाई बयां कर रहे थे। भाजपा की मंशा साफ थी कि श्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करो और आम आदमी पार्टी को तोड़ो। हम पहले भी सच्चाई के साथ थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। राजकुमार आनंद से सहानुभूति हो सकती है, क्योंकि उनका परिवार है। हो सकता है कि वो दबाव न झेल पाए हों। लेकिन ऐसे समय में ही बहादूरों की परीक्षा होती है। हमें ऐसी भी जानकारी मिली है कि राजकुमार आनंद को ईडी का 12 अप्रैल का नोटिस भी मिला है। शायद इसलिए वो दबाव नहीं झेल पाए।
आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा को शर्म आनी चाहिए कि उसने इस देश के लोकतंत्र का यह हालत कर दी है। जिस देश का संविधान बाबा साहब अंबेडकर ने लिखा था कि इस देश में लोग आजादी से जीएंगे और आजादी से सवाल पूछेंगे। इन्होंने इस देश की ऐसी हालत कर दी है एक चुने हुए मंत्री इस तरह से इस्तीफा दे रहे हैं। ये बहुत शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार तो कामयाब हो गई लेकिन मैं अपने साथियों से कहना चाहूंगा कि डरना नहीं है। आपके सामने   सिंह का उदाहरण है जिन्हें झूठे केस में फंसाया गया। वह छह महीने जेल में रहे लेकिन आखिरकार बाहर आए और शेर की तरह दहाड़ रहे हैं। आपको   सिंह, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन बनना है, राज कुमार आनंद नहीं बनना है। हमें उनसे पूरी सहानुभूति है क्योंकि वह डर गए, लेकिन हमें उनके जैसे नहीं श्री अरविंद केजरीवाल के जैसा बनना है।
 . 
कड़वा सत्य

Tags: actionDelhi-PunjabEDmotiveNew Delhiआपआम आदमी पार्टीईडीकार्रवाईगिरानादिल्ली-पंजाबनयी दिल्लीमकसदवरिष्ठ नेता संजय सिंहसरकार
Previous Post

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए शाह, राहुल तमिलनाडु का दौरा करेंगे

Next Post

द. कोरिया में विपक्षी गुट ने संसदीय चुनाव में 60 फीसदी सीटें जीती

Related Posts

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए
देश

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल
देश

अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

May 25, 2026
‘आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर जताई चिंता, कंग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर असली पंजाबी वोटर्स की मांगी सुरक्षा
देश

‘आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर जताई चिंता, कंग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर असली पंजाबी वोटर्स की मांगी सुरक्षा

May 17, 2026
कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत
देश

कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
पंजाब की सियासत में ‘आप’ का बड़ा दांव: रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल, CM मान ने किया भव्य स्वागत
देश

पंजाब की सियासत में ‘आप’ का बड़ा दांव: रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल, CM मान ने किया भव्य स्वागत

April 29, 2026
पंजाब की सियासत में बड़ा दांव: मशहूर पहलवान ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा पट्टी AAP में शामिल, CM मान ने कराया जॉइन
अभी-अभी

पंजाब की सियासत में बड़ा दांव: मशहूर पहलवान ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा पट्टी AAP में शामिल, CM मान ने कराया जॉइन

April 28, 2026
Next Post
द. कोरिया में विपक्षी गुट ने संसदीय चुनाव में 60 फीसदी सीटें जीती

द. कोरिया में विपक्षी गुट ने संसदीय चुनाव में 60 फीसदी सीटें जीती

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Sunny
42 ° c
15%
5.4mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved