• About us
  • Contact us
Monday, May 18, 2026
34 °c
New Delhi
41 ° Tue
40 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये तैयार यूपी: शाह

News Desk by News Desk
April 12, 2024
in राजनीति
तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये तैयार यूपी: शाह
Share on FacebookShare on Twitter

मुरादाबाद, 12 अप्रैल (कड़वा सत्य) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पिछले दो लोकसभा चुनावों में श्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में उत्तर प्रदेश की विशेष योगदान रहा है और इस बार भी राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह राज्य श्री मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये पूरी तरह कमर कस चुका है।
मुरादाबाद के बुद्धि विहार मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सर्वेश सिंह तथा संभल के परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुये श्री शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी। श्री शाह ने कहा कि पहले की सरकारों में कानून व्यवस्था लचर थी जबकि योगी के शासनकाल में माफिया और गुंडे पलायन कर रहे हैं। वह यहां पश्चिम उत्तर प्रदेश में 2013 में आये थे,उस समय यहां भय, दंगे,गौ तस्करी और गुंडों का राज, पलायन चलता था। 2014 से पहले यहां गौ तस्करी होती थी, हिंदू पलायन करने के लिए मज़बूर हो रहे थे।
उन्होने कहा “ आपने समाजवादी पार्टी को हटाया तो अमन-चैन कायम हो गया। श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने उत्तर प्रदेश में चार एयरपोर्ट,छह एक्सप्रेस वे बन चुके हैं, बाकी छह निर्माणाधीन हैं। सिक्स लेन तैयार हो रही हैं। यहां अब वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का काम शुरू हुआ और विकास आगे बढ़ा। सरकार 80 लाख ग् ीणों तक बिजली पहुंचाने का काम कर रही है। मोदी सरकार ने तीन करोड़ से अधिक ग़रीबों का पांच लाख तक का इलाज मुफ़्त करने का काम किया है। इसके अलावा दो करोड़ शौचालय 10 साल में बने।जिसका लाभ लगभग 14 करोड़ लाभार्थियों को मिल रहा है। चार करोड़ से ज़्यादा जरुरतमंदों को गैस सिलेंडर दिया है।”
उन्होने कहा “ मोदी सरकार ने एक लाख गरीब बहनों को लखपति बनाया है। कभी राहुल बाबा हमारा मज़ाक उड़ाते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे पर तिथि नहीं बताएंगे। 2019 में एक बार फिर आपने मोदी सरकार बनवाई। पांच साल में कोर्ट का फैसला आने पर भूमि पूजन भी हुआ और 22 जनवरी को श्री  लला की प्राण-प्रतिष्ठा भी हो गई।   मंदिर विरोध के बावजूद विपक्षी दलों को प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया लेकिन वो इसमें सम्मिलित नहीं हुए। क्योंकि उन्हें वोट-बैंक खिसकने का ड़र सता रहा था।”
श्री शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में सिर्फ़   मंदिर ही नहीं बाबा विश्वनाथ का दरबार भी सजाया गया। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष रूप से निर्माण कार्य कराए गए। सोमनाथ मंदिर भी बनाने का काम किया जा रहा है। इस तरह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विरासत बचाने का काम किए गए वहीं विकास कार्य भी तेज़ी से हो रहे हैं।
पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11 वें नंबर पर पहुंचा दिया है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मोदी जी भारत की अर्थव्यवस्था को तीसरे नंबर पर पहुंचा देंगे। श्री शाह ने कहा “ 70 साल तक कांग्रेस धारा 370 को बच्चे की तरह गोद में खिलाती रही, आपने नरेन्द्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया जिसके परिणामस्वरूप 05 अगस्त 2019 को कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर दी गई।”
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के खड़गे जी कहते हैं कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश वालों को कश्मीर से क्या लेना-देना। मैं उनको बता देना चाहता हूं कि मुरादाबाद का बच्चा बच्चा कश्मीर के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 10 साल के अंतराल में आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन काल में पाकिस्तान से हर रोज़ आलिया, मालिया और जमालिया आते थे और बम धमाके करके चले जाते थे। इसी मुगालते में पुलवामा में धमाका किया गया था लेकिन वह भूल गए थे कि यहां अब कांग्रेस-नीत मनमोहन सिंह सरकार नहीं है। इसके बाद मोदी सरकार ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया है। गरीबों को आवास, शौचालय, सिलेंडर दे रहे हैं। भाजपा सरकार में पलायन रुक गया है,माफिया खत्म हो गए हैं, पाकिस्तान में आतंकवादियों का सफाया किया गया है। उत्तर प्रदेश में आज़ चहुंओर सुरक्षित माहौल है ‌। इसलिए एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इस बार ना 73 चलेंगी ना 65 चलेंगी इस बार भाजपा प्रत्याशियों को जिता कर 80 की 80 सीट मोदी की झोली में जाएंगी।
सं  
कड़वा सत्य

Tags: UP ready to make Modi Prime Minister for the third time: Shahतीसरी बारतैयार यूपीप्रधानमंत्रीबनाने के लियेमोदी कोशाह
Previous Post

बंडारू दत्तात्रेय ने आडवाणी से मुलाकात कर दी बधाई

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार 2.98 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 548.6 अरब डॉलर पर

Related Posts

शाह श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए
देश

शाह श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए

February 6, 2025
भ्रष्टाचार के बिना पूरी पारदर्शिता से नौकरियां दे रही है त्रिपुरा सरकार -शाह
देश

भ्रष्टाचार के बिना पूरी पारदर्शिता से नौकरियां दे रही है त्रिपुरा सरकार -शाह

February 6, 2025
सुरक्षा एजेंसी घुसपैठ पर अंकुश लगा कर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: शाह
देश

सुरक्षा एजेंसी घुसपैठ पर अंकुश लगा कर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: शाह

February 5, 2025
एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की
विदेश

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की

February 5, 2025
बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की
विदेश

बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

February 5, 2025
केजरीवाल ने दिल्लीवालों के पैसों से करोड़ों का घर बनाया: शाह
देश

केजरीवाल ने दिल्लीवालों के पैसों से करोड़ों का घर बनाया: शाह

February 1, 2025
Next Post
विदेशी मुद्रा भंडार 2.98 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 548.6 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 2.98 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 548.6 अरब डॉलर पर

New Delhi, India
Monday, May 18, 2026
Mist
34 ° c
36%
11.2mh
46 c 36 c
Tue
45 c 35 c
Wed

ताजा खबर

‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब ने रोकथाम, शुरुआती पहचान और कैशलेस इलाज के जरिए ‘साइलेंट किलर’ हाइपरटेंशन के खिलाफ लड़ाई को किया मजबूत

May 18, 2026
‘आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर जताई चिंता, कंग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर असली पंजाबी वोटर्स की मांगी सुरक्षा

‘आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर जताई चिंता, कंग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर असली पंजाबी वोटर्स की मांगी सुरक्षा

May 17, 2026
पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

May 16, 2026
कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved