• About us
  • Contact us
Tuesday, March 10, 2026
25 °c
New Delhi
31 ° Wed
31 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में आरएसपीबी की आठ मुक्केबाज सेमीफाइनल में

News Desk by News Desk
December 26, 2023
in खेल
महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में आरएसपीबी की आठ मुक्केबाज सेमीफाइनल में
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रेटर नोएडा, 26 दिसंबर (कड़वा सत्य) मंजू रानी 48 किग्रा और सोनिया लाठेर 57 किग्रा के नेतृत्व में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की आठ मुक्केबाजों ने जीबीयू इंडोर में आयोजित 7वीं एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
आज यहां खेले गये मुकाबलों में मंजू और सोनिया के अलावा अनामिका 50 किग्रा, ज्योति 52 किग्रा, शिक्षा 54 किग्रा, अनुपमा 70 किग्रा, नंदिनी 75 किग्रा, नूपुर 81प्लस किग्रा ने आरएसपीबी के लिए अपने पदक पक्के कर लिये है।
48 किग्रा के मुकाबले में मंजू रानी ने दिल्ली की संजना को 5-0 से हराया। सेमीफाइनल में मंजू का मुकाबला ऑल इंडिया पुलिस (एआईपी) मिनाक्षी से होगा।
वहीं 2016 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सोनिया लाठेर ने हिमाचल प्रदेश की विनाक्षी धोटा को 5-2 से हराने के बाद पंजाब की मंदीप कौर के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस बीच मनदीप ने एआईपी की प्रीति पर 4-1 से जीत हासिल कर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली।
एक अन्य मुकाबले में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) की जैस्मीन ने 60 किग्रा वर्ग में महाराष्ट्र की पूनम कैथवास को हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला हिमाचल प्रदेश की मेनका देवी से होगा। मेनका ने क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु की पीएस गिरिजा पर 4-1 से जीत हासिल की।
63 किग्रा वर्ग में एआईपी की सोनू ने 2022 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप विजेता शशि चोपड़ा को 5-2 से हराया। सोनू का मुकाबला उत्तर प्रदेश की रिंकी शर्मा से होगा, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश की मुस्कान राणा को 5-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
युवा विश्व चैंपियन अंकुशिता बोरो ने 66 किग्रा वर्ग में आरएसपीबी की अंजलि तुशीर पर 5-0 से जीत दर्ज की। बोरो की सेमीफाइनल प्रतिद्वंद्वी, हिमाचल प्रदेश की दीपिका ने भी उत्तर प्रदेश की रेखा के खिलाफ आसान प्रदर्शन करते हुए 0-5 से जीत हासिल की।
81 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की स्वीटी बूरा ने अपना दबदबा बरकरार रखा। महाराष्ट्र की सई दावखर का सामना करते हुए, 2023 विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता अपने प्रतिद्वंद्वी पर इस हद तक हावी हो गईं कि रेफरी को मुकाबला रोकना पड़ा। एक अन्य 81 किग्रा मुकाबले में असम की भाग्यबती कचारी आंध्र प्रदेश की अपनी प्रतिद्वंद्वी सैतेजस्विनी मैनेनी पर इतनी भारी पड़ गईं कि रेफरी को मुकाबला रोकना पड़ा।
फाइनल बुधवार को खेला जायेगा।
राम

Tags: (आरएसपीबी)48 kg48 किग्रा57 kg57 किग्रा7वीं एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिपGreater NoidaleadershManju RaniSonia Latherआठ मुक्केबाजोंआयोजितग्रेटर नोएडाजीबीयू इंडोरनेतृत्वमंजू रानीरेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्डसेमीफाइनल में प्रवेशसोनिया लाठेर
Previous Post

ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर 05 जनवरी को रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म तेजस

Next Post

बिहार को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक

Related Posts

कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन
देश

कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन

February 2, 2025
क्रिकेट प्रतियोगिता:मेजबानी को तैयार उदयपुर,सबसे पहले पहुंची महाराष्ट्र की टीम
खेल

क्रिकेट प्रतियोगिता:मेजबानी को तैयार उदयपुर,सबसे पहले पहुंची महाराष्ट्र की टीम

January 28, 2025
31 जनवरी से दो फरवरी तक लखनऊ और कानपुर में आयोजित होगा जागरण फिल्म फेस्टिवल
बॉलीवुड

31 जनवरी से दो फरवरी तक लखनऊ और कानपुर में आयोजित होगा जागरण फिल्म फेस्टिवल

January 23, 2025
सोनू सूद ने नागपुर पुलिस के लिए आयोजित फ़तेह की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया
बॉलीवुड

सोनू सूद ने नागपुर पुलिस के लिए आयोजित फ़तेह की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया

January 22, 2025
सिंधिया ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रदर्शनी को देखा
व्यापार

सिंधिया ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रदर्शनी को देखा

January 20, 2025
बीपीसीएल ने एसबीआई के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के साथ ऋण समझौते पर किये हस्ताक्षर
व्यापार

बीपीसीएल ने एसबीआई के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के साथ ऋण समझौते पर किये हस्ताक्षर

January 17, 2025
Next Post
बिहार को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक

बिहार को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक

New Delhi, India
Tuesday, March 10, 2026
Mist
25 ° c
74%
5.4mh
38 c 23 c
Wed
38 c 23 c
Thu

ताजा खबर

महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 9, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की की गई प्रगति बर्दाश्त न होने के कारण विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की की गई प्रगति बर्दाश्त न होने के कारण विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया: हरपाल सिंह चीमा

March 9, 2026
पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

March 9, 2026
पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

March 9, 2026
पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 8, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved