• About us
  • Contact us
Friday, April 17, 2026
33 °c
New Delhi
37 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

जनता की संपत्ति हड़पने से पहले विपक्ष का मोदी से निपटना पड़ेगा: मोदी

News Desk by News Desk
April 25, 2024
in राजनीति
जनता की संपत्ति हड़पने से पहले विपक्ष का मोदी से निपटना पड़ेगा: मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

आगरा, 25 अप्रैल (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और इंडिया समूह पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग जनता की संपत्ति हड़पने की साजिश रच रहे हैं। उनकी योजना है कि विरासत टैक्स लगाकर जनता की आधी संपत्ति पर कब्जा कर लिया जाए। ऐसा कोई भी पाप करने से पहले उनको मोदी से निपटना पड़ेगा।
उन्होंने प्रदेश के सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी हमलावर होते हुए कहा कि यूपी में दो लड़कों की दोस्ती तुष्टिकरण की राजनीति है। भाषण में ओबीसी-ओबीसी करते हैं। बाद में पिछले दरवाजे से ओबीसी का हक छीन कर दूसरों को देना चाहते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को जिले के दोनों भाजपा प्रत्याशियों एसपी सिंह बघेल और राजकुमार चाहर के समर्थन में कोठी मीना बाजार मैदान पर आयोजित संयुक्त जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्री भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने कहा, “ कांग्रेस के लोग कहते हैं आपकी संपत्ति की जांच होगी। शहजादे कहते हैं उनकी एक्स-रे मशीन है। वह लॉकर में पहुंचेगी। क्या माताएं-बहनें अपना मंगलसूत्र किसी को लेने देंगी। वे गला कटवा देंगी मगर, मंगलसूत्र नहीं लेने देंगी। नया प्लान सामने आया है। कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। ”
मतदाता की नब्ज पर हाथ रखते हुए श्री मोदी ने कहा “ मान लीजिए आपके माता-पिता ने चार कमरे का घर बनाया है। उममें से दो कमरे आपको मिलेंगे। दो कमरे सपा-कांग्रेस की सरकार हड़प लेगी। दस बीघा है तो वह हड़प लगेगी। क्या आप अपनी संपत्ति भ्रष्ट पंजे के हाथ में जाने देंगे। क्या आपको गुस्सा नहीं आ रहा है। ”
उन्होंने कहा “ ओबीसी, एससी के हक पर डाका डालने और मां-बहनों के मंगलसूत्र पर नजर डालने से पहले इंडी गठबंधन वालों यह कान खोलकर सुन लो। जब तक मोदी जिंदा है। ऐसा कोई भी पाप नहीं होने देगा। हमारा संकल्प है, जो भ्रष्टाचारी हैं, उनकी जांच होगी। जिन्होंने गरीबों को लूटा है। वह लूट का पैसा गरीबों को वापस मिलेगा।”
श्री मोदी ने कहा, संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता है। कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से खेल खेलना शुरू कर दिया है। कांग्रेस में ठान लिया है कि धर्म के आधार पर आरक्षण लाकर रहेगी। इसलिए उसने तरीका निकाला है। 27 प्रतिशत ओबीसी का कोटा है, मैं भी उसी समाज से आता हूं। कांग्रेस ने तय किया है कि उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए। चुपचाप छीन लिया जाए। धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया जाए। क्या आपको यह मंजूर है। कर्नाटक में जितनी भी मुस्लिम जातियां हैं, रातों-रात उनको ओबीसी बना दिया गया। ओबीसी के हक पर डाला गया।
उन्होने कहा, “ हमने तुष्टिकरण की राजनीति बहुत देखी है। तुष्टिकरण की लड़ाई में बांट दिया है। हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते, बल्कि संतुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। कांग्रेस के इस बार के घोषणा पत्र पर शत प्रतिशत मुस्लिम लीग का ठप्पा लगा है। कांग्रेस का मेनिफेस्टो वोट बैंक को मजबूत कर रहा है हमारा मेनिफेस्टो देश को मजबूत कर रहा है।”
उत्तर प्रदेश में भाजपा शासन को प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा “ योगी के मुख्यमंत्री बनने से पहले विपक्षी गठबंधन का नारा था जो जमीन सरकारी है, वह हमारी है। योगी की सरकार आने पर ऐसे लोगों को सही जगह पर पहुंचाया गया। ऐसे लोगों को लखनऊ में बैठी सरकार का सहारा रहता था।”
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि राजस्थान में पेपर लीक घटना में कांग्रेस और गहलोत सरकार शामिल है। यह बात खुद कांग्रेस के एक बहुत नजदीकी ने बताई है। फर्स्ट टाइम वोटर्स को कांग्रेस से बचके रहना चाहिए।
श्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में चार करोड़ पक्के घर बनाए गए। इनमें से तीन करोड़ घर माताओं-बहनों को मिले हैं। बहनों के जनधन खाते खुलवाए, जिससे योजना का सीधा पैसा उनके खाते में जाए। अब मोदी का वादा है कि तीन करोड़ दीदी को लखपति बनाया जाएगा। युवाओं की हर आकांक्षाओं का भी ध्यान हमारी सरकार रख रही है।
आगरा के विकास की बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। यह देश की सेना के लिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। डिफेंस कॉरिडोर से सेना मजबूत होगी। जो लोग बैठकर मलाई खा रहे थे वह देश में जो शस्त्र बनने से बौखला गए हैं। वह नहीं चाहते कि भारत की सेना आत्मनिर्भर बने। इसलिए वह मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए हैं।
राधे-राधे से भाषण की शुरुआत करने वाले मोदी ने कहा, “ मैं पहले जब आता था तो कुछ देने के लिए आता था। कुछ योजनाएं लाता था। मगर इस बार मैं कुछ देने नहीं मांगने आया हूं। मैं आपसे विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। अगर भारत विकसित होता है तो आपका भला होगा, आपके बच्चों का भी भला होगा। मोदी की गारंटी सबका साथ सबका विकास है। हमारा दस साल का कार्यकाल हो या संकल्प पत्र, कल्याणकारी योजना का लाभ सबको मिले यही हमारा लक्ष्य है। ”
जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी में पीएम मोदी की आगमन हुआ है। इस अवसर पर मैं आगरा की जनता की ओर से पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है। विकास के कार्य हुए हैं। जिन लोगों को भारत के अंदर, विकास की योजनाएं, सुरक्षित भारत अच्छा नहीं लग रहा है, वे फिर गठबंधन करके आए हैं।
सं  
कड़वा सत्य

Tags: Prime Minister Narendra Modi made a big attack on Congress and India Group and said that these people are conspiring to grab public property.आगराप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Previous Post

एआईआरएफ की कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

Next Post

‘आप’ ने दिल्लीवालों से की ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धा के साथ किया त्रिवेणी में स्नान
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने   के साथ किया त्रिवेणी में स्नान

February 5, 2025
राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी
राजनीति

राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी

February 5, 2025
भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी
देश

भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी

February 3, 2025
दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे :मोदी
देश

दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे :मोदी

February 2, 2025
शाही परिवार ने किया मुर्मु का अपमान,ये खुद को देश का, आप-दा वाले दिल्ली का मालिक समझते हैंः मोदी
देश

शाही परिवार ने किया मुर्मु का अपमान,ये खुद को देश का, आप-दा वाले दिल्ली का मालिक समझते हैंः मोदी

February 1, 2025
जल्द होगी मोदी की अमेरिका यात्रा
देश

जल्द होगी मोदी की अमेरिका यात्रा

January 31, 2025
Next Post
‘आप’ ने दिल्लीवालों से की

‘आप’ ने दिल्लीवालों से की 'जेल का जवाब वोट से' देने की अपील

New Delhi, India
Friday, April 17, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
33 ° c
30%
5.4mh
42 c 31 c
Sat
42 c 31 c
Sun

ताजा खबर

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

April 16, 2026
पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

April 16, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

April 16, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का  रखा पक्ष

सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का रखा पक्ष

April 16, 2026

">
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

April 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved