• About us
  • Contact us
Friday, April 17, 2026
30 °c
New Delhi
36 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

तेरह राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश में 11 बजे तक मतदान

News Desk by News Desk
April 26, 2024
in देश
तेरह राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश में 11 बजे तक मतदान
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 26 अप्रैल (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव के लिये 13 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशाें में शुक्रवार सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के पहले चार घंटों (11 बजे तक) के दौरान त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 36.42 और महाराष्ट्र में सबसे कम 18.83 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। झुलसाने वाली गर्मी के बावजूद मतदान की रफ्तार में तेजी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गई हैं और मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। कहीं से भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।
त्रिपुरा में 11 बजे तक औसतन 36.42 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 35.47, मणिपुर में 33.22, पश्चिम बंगाल में 31.25, मध्य प्रदेश में 28.15, असम में 27.43, राजस्थान में 26.84, जम्मू-कश्मीर 26.61, केरल में 25.61, उत्तर प्रदेश में 24.31, बिहार में 21.68 और कर्नाटक में 22.34 तथा महाराष्ट्र में सबसे कम 18.83 प्रतिशत मतदान हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दूसरे चरण का मतदान शुरू होने पर मतदाताओं, खासकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की।
तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल की दो लोकसभा सीटों बालूरघाट और रायगंज में केन्द्रीय सुरक्षा बल महिलाओं को मतदान करने से रोक रही हैं। बालूरघाट में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और तृणमूल वर्कर्स के बीच झड़प भी हुई है।
चुनाव आयोग ने बताया कि कर्नाटक में दूसरे चरण में वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान करने आये मतदाताओं का चुनाव अधिकारियों ने स्वागत किया। असम में मतदान केन्द्र के बाहर मतदाताओं की सुबह से लम्बी-लम्बी कतारें देखी गयी। मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम सत्यापित करने से लेकर मतदान केंद्रों पर अपना वोट डालने तक देखा गया। बिहार में उत्साहित मतदाताओं की लम्बी कतारें देखी गयी और महिला मतदान करने के बाद अपने अंगुली में स्याही का निशान दिखाती हुई दिखाई दी।
दूसरे चरण के चुनाव में केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ- आठ , मध्य प्रदेश की छह, असम और बिहार की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और जम्मू-कश्मीर, मणिपुर तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 88 सीटों के 1.67 लाख मतदान केंद्रों पर 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता 1202 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में बंद कर देंगे। चुनाव परिणाम चार जून को आयेंगे। कुल मतदाताओं में 8.08 करोड़ पुरुष और 7.80 करोड़ महिला तथा 5929 उभयलिंगी मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले 34.80 लाख मतदाताओं ने वोट डालने के लिये पंजीकृत किया है। इसके अतिरिक्त 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.28 करोड़ युवा मतदाता हैं। इस चरण में भाग्य अजमाने के लिए 1202 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिनमें से 1098 पुरुष और 102 महिला तथा दो उभयलिंगी उम्मीदवार हैं।
निर्वाचन आयोग ने बिहार के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों 27-बांका, 13-मधेपुरा, 25-खगज़िया और 28 -मुंगेर के संबंध में मतदान कार्यक्रम और समय पूर्वाह्न 07:00 बजे से शुरू हुआ ऄपराह्न 04:00 बजे तक मतदान होंगे और शेष निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इसके लिये ईवीएम को मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को ही पहुंचा दिया गया था।
दूसरे चरण की चर्चित सीटों में केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अग्नि परीक्षा होगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टिकट दिया है। कर्नाटक की मान्ड्या लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की साख दांव पर है। श्री कुमारस्वामी की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) का भाजपा के साथ गठबंधन हैं। केरल की तिरुअनंतपुरम सीट भी चर्चा में है, जहां से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से है। राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा से तीसरी बार चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। मथुरा सीट से हेमा मालिनी और मेरठ सीट से धारावाहिक  ायण में   का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या की साख बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट पर दांव पर लगी है। तेजस्वी ने पिछला चुनाव इसी सीट से जीता था। कांग्रेस ने यहां सौम्या रेड्डी को टिकट दिया है। बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट शुरुआत से ही चर्चा में रही है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने यहां बीमा भारती को उतारा है। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव इस सीट पर कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन गठबंधन सहयोगी राजद ने कांग्रेस को यह सीट नहीं दी। अब पप्पू यादव इसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।
  अशोक
कड़वा सत्य

Tags: 11 am11 बजेandstatesterritoriesthirteentillunionvotingएवंकेन्द्रशासिततकतेरह राज्योंप्रदेशमतदान
Previous Post

शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक

Next Post

ईवीएम के वोट वीवीपैट की पर्चियों से मिलान, मतपत्रों से मतदान की याचिका खारिज

Related Posts

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान

February 6, 2025
चोटिल कोएत्जी चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर
खेल

चोटिल कोएत्जी चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर

February 5, 2025
मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित
खेल

मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित

February 5, 2025
दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
दिल्ली में 15:00 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 15:00 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
Next Post
ईवीएम के वोट वीवीपैट की पर्चियों से मिलान, मतपत्रों से मतदान की याचिका खारिज

ईवीएम के वोट वीवीपैट की पर्चियों से मिलान, मतपत्रों से मतदान की याचिका खारिज

New Delhi, India
Friday, April 17, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
30 ° c
35%
9mh
42 c 31 c
Sat
41 c 31 c
Sun

ताजा खबर

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

April 17, 2026
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी

April 17, 2026
ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

AAP पर ED का एक्शन: CM भगवंत मान बोले- ‘गैर-BJP राज्यों को डराने के लिए हो रहा एजेंसियों का दुरुपयोग’

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved