• About us
  • Contact us
Saturday, April 18, 2026
26 °c
New Delhi
36 ° Sun
35 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

लोस चुनाव: दूसरे चरण में करीब 60.96 प्रतिशत मतदान

News Desk by News Desk
April 27, 2024
in देश
लोस चुनाव: दूसरे चरण में करीब 60.96 प्रतिशत मतदान
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (कड़वा सत्य) उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ती गर्मी के बीच लोक सभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 88 सीटों पर करीब 61 प्रतिशत वोट डाले गये।
बारह राज्यों और केन्द्र शासित जम्मू-कश्मीर की कुल 88 सीटों पर मतदान का कुल प्रतिशत पहले चरण से भी कम रहा । दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में मतदान का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से काफी कम रहा जबकि जबकि त्रिपुरा, मणिपुर, छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में 70 से लगभग 79 प्रतिशत के दायरे में मतदान हुआ।
निर्वाचन आयोग के रात सात बजे तक के मतदान के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में 54.83 प्रतिशत, बिहार में 54.91 प्रतिशत महाराष्ट्र में 54.34 प्रतिशत और मध्यप्रदेश में 56.60 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि केरल में 65.28 प्रतिशत राजस्थान में भी मतदान का प्रतिशत 63.74 रहा।
त्रिपुरा में सर्वाधिक 78.63 प्रतिशत मतदान हुआ। मणिपुर में 77.18 प्रतिशत,छत्तीसगढ़ में 73.05 प्रतिशत,पश्चिम बंगाल 71.84 प्रतिशत,जम्मू-कश्मीर 71.63 प्रतिशत,असम 70.78 प्रतिशत मतदान हुआ।
पहले चरण में 102 सीटों पर 63.4 प्रतिशत के करीब मतदान हुआ था। इसके साथ ही 543 सदस्यीय लोकसभा की 190 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। चौदह राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सभी सीटों पर मतदान कराया जा चुका है।
तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा। आयोग ने एक विज्ञप्ति के अनुसार कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा। छत्तीसगढ़ में बस्तर डिवीजन के 102 गांवों के मतदाताओं ने पहली बार लोकसभा के चुनाव में वोट डाले।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और उनके सहयोगी निर्वाचन आयुक्त् ज्ञानेश कुमार तथा सुखवीर सिंह संधू ने राजधानी में आयोग के मुख्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष के माध्यम से दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया की निगरानी की। आयोग के अनुसार दूसरे चरण में एक लाख मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग की गयी। बिहार के बांका, मधेपुरा, खगड़िया और मुंगेर के बहुत से मतदान केन्द्रों पर मतदान का अंतिम समय चार बजे के बजाय शाम छह बजे बढ़ा दिया गया था ताकि मतदाता तेज गर्मी से बच सकें।
छत्तीसगढ़,राजस्थान, मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा और मणिपुर तथा अन्य जगहों पर विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पुरुष और महिलायें अपने परम्परागत परिधानों में आकर लोकतंत्र के इस महापर्व की छटा को और वैविध्य किया।
कर्नाटक में वरुणा निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र की टीम ने मतदान शुरू होने से पहले परम्परागत वेशभूषा में मतदाताओं का स्वागत किया। कई मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा कर्मी वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं की सहायता करते देखे गये।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद के कुल्हाड़ी घाट गांव की कुछ महिला मतदाता कामार पी वी टी जी मतदान केन्द्र पर अपने शिशुओं के साथ वोट डालने आयीं थी। पहली बार मतदान का अधिक प्राप्त करने वाले युवा मतदाताओं को कई जगह वोट डालने के बाद खुशी से सेल्फी लेते देखा गया।
त्रिपुरा में दूरदराज के धलाई विधानसभा क्षेत्र के राइमा घाटी में एक मतदान केन्द्र पर मतदातानावों से वोट डालने पहुंचे थे। सेवानिवृत्त एयर मार्शल पी वी अय्यर बेंगलुरु में एक मतदान केन्द्र पर पहले घंटे में मतदान किया।
राजस्थान में डूंगरपुर के बदगामा, चिखली मतदान केन्द्र के कुछ मतदाताओं को नाला पार करने के लिये डोंगी लगायी गयी थी।
केरल में मतदान प्रक्रिया के दौरान एक बूथ एजेंट सहित चार लोगों की मौत हो गयी। कर्नाटक में बेंगलुरु के जेपी नगर के एक केन्द्र पर मतादाओं की कतार में लगी एक अधेड़ महिला को दिल का दौरा पड़ा। उसी कतार में अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे एक चिकित्सक ने तत्काल उसकी सहायता की और उसे पुलिसकर्मियों की मदद से अस्पताल
में भर्ती कराया गया।
दूसरे चरण में 88 सीटों पर कुल 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, जिनके वोट पर 1,206 प्रत्याशियों का चुनावी भविष्य तय हो रहा है। इन सीटों के 1.67 लाख मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे से कराया जा रहा है।
निर्वाचन आयोग ने बिहार के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों बांका, मधेपुरा, खगड़िया और मुंगेर के बहुत कुछ मतदान केन्द्रों पर मतदान समय पूर्वाह्न 07:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक और कुछ पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में जिन उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम मशीनों में दर्ज किया जा रहा है, उनमें कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजीव चंद्र शेखर, पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी भी शाामिल हैं। आयोग के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर भी चुनाव होना था, लेकिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार के निधन के बाद अब इस सीट पर चुनाव सात मई को तीसरे चरण में होगा। आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिये सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये हैं, और उम्रदराज और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिये विशेष प्रबंध किये गये हैं।
दूसरे चरण के चुनाव में केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ- आठ , मध्य प्रदेश की छह, असम और बिहार की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और जम्मू-कश्मीर, मणिपुर तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है। इन पर 1206 कुल प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।
लोक सभा की कुल 543 सीटों के लिये सात चरणों में कराये जा रहे आम चुनाव की मतगणना चार जून को करायी जायेगी।
पहले चरण में 102 सीटों पर 62.37 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 2019 की तुलना में लगभग तीन प्रतिशत कम है।
 . .श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: 60.96 percent60.96 प्रतिशतcloseLok Sabha electionsNew Delhisecond phasevotingकरीबदूसरे चरणनयी दिल्लीमतदानलोस चुनाव
Previous Post

16वीं सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप शुरू

Next Post

हेलीकाॅप्टर में फिसल जाने से ममता घायल

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
हेलीकाॅप्टर में फिसल जाने से ममता घायल

हेलीकाॅप्टर में फिसल जाने से ममता घायल

New Delhi, India
Saturday, April 18, 2026
Mist
26 ° c
54%
4.3mh
41 c 31 c
Sun
41 c 29 c
Mon

ताजा खबर

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

April 18, 2026
Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

April 18, 2026
‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

April 17, 2026
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved