• About us
  • Contact us
Thursday, April 16, 2026
30 °c
New Delhi
36 ° Fri
36 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

राजगढ़ से लगभग 30 साल बाद दिग्विजय उतरे हैं चुनावी मैदान में

News Desk by News Desk
May 5, 2024
in राजनीति
राजगढ़ से लगभग 30 साल बाद दिग्विजय उतरे हैं चुनावी मैदान में
Share on FacebookShare on Twitter

राजगढ़, 05 मई (कड़वा सत्य) मध्यप्रदेश का अपेक्षाकृत शांत और छोटा जिला राजगढ़, संसदीय क्षेत्र के तौर पर इस बार देश भर में सुर्खियां बटोर रहा है, इसका कारण है कि लगभग 30 साल बाद कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह यहां से एक बार फिर लोकसभा के चुनावी मैदान में कठिन परिश्रम कर रहे हैं। यहां पर उनका मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद रोडमल नागर से हैं, जिनके पक्ष में संगठन पूरी ताकत झोंक रहा है और अनेक राष्ट्रीय नेता भी प्रचार कर चुके हैं।
श्री सिंह के लिए ये सीट इस मामले में भी अहम हैं क्योंकि ये उनकी पारिवारिक सीट रही है। इस संसदीय क्षेत्र में उनकी गृह विधानसभा गुना जिले का राघौगढ़ आता है। वे इस संसदीय सीट से 80 और 90 के दशक में एक-एक बार पहले भी सांसद रह चुके हैं। इसके बाद उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह भी यहां से तीन बार कांग्रेस के बैनर तले और एक बार भारतीय जनता पार्टी से सांसद रह चुके हैं।
भोपाल से सटी इस सीट पर सात मई को मतदान होना है। आज प्रचार समाप्ति के अंतिम दिन तक श्री सिंह ने स्वयं चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाली। भीषण गर्मी में भी वे गांव-देहात में लगातार पहुंच रहे हैं और अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। नर्मदा परिक्रमा के बाद से श्री सिंह की पदयात्रा राज्य में चर्चाओं में रहतीं हैं और चुनाव के प्रचार के दौरान भी श्री सिंह लगातार पदयात्राओं के माध्यम से ही जनता के बीच पहुंच रहे हैं।
राज्यसभा सांसद श्री सिंह कई स्थानों पर सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर चुके हैं कि ये उनका ‘आखिरी चुनाव’ है और यही अपील करते हुए जनता से उनका समर्थन करने का अनुरोध कर रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा के नेता भी इसे उनका आखिरी चुनाव बताने से नहीं चूक रहे। भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में पिछले दिनों यहां चुनावी सभा करने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्री सिंह के संदर्भ में बिना किसी का नाम लिए यहां तक कह दिया कि ‘आशिक का जनाज़ा है, जरा धूम से निकले’। हालांकि उनके इस बयान पर श्री सिंह ने भी भाजपा नेताओं को निशाने पर लेते हुए पलटवार किया था। भाजपा के नेता श्री सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान की राज्य की स्थिति को लेकर लगातार उन पर हमले बोल रहे हैं।
भाजपा के मौजूदा सांसद रोडमल नागर यहां से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की माेना सुस्तानी को पराजित किया था, जिसके बाद श्रीमती मोना सुस्तानी ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली। कांग्रेस और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों समेत इस संसदीय क्षेत्र से कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
ये संसदीय सीट नरसिंहगढ़, ब्यावरा, खिलचीपुर, राजगढ़, सारंगपुर, आगरमालवा जिले की सुसनेर और गुना जिले की राघौगढ़ और चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्रों से मिल कर बनी है। इनमें से वर्तमान में राघौगढ़ और सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का कब्जा है। सात मई को मतदान के बाद इस अंचल के मतदाताओं ने किस व्यक्ति को अपना समर्थन दिया है, इसका खुलासा चार जून को मतगणना के बाद सामने आ जाएगा।
गरिमा प्रशांत
कड़वा सत्य

Tags: 30 साल बाद: दिग्विजयDigvijay has entered the electoral fray from Rajgarh after almost 30 yearsउतरे हैंचुनावीमैदान मेंराजगढ़ सेलगभग
Previous Post

टेक्सास में बाढ़ग्रस्त इलाकों से 600 लोगों को बचाया गया

Next Post

सोशल मीडिया पोस्ट पर पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की निंदा की

Related Posts

चुनावी हिंदू केजरीवाल राम कथा का गलत विवरण सुनाने के लिए मांगे माफीः सचदेवा
देश

चुनावी हिंदू केजरीवाल   कथा का गलत विवरण सुनाने के लिए मांगे माफीः सचदेवा

January 21, 2025
चुनावी हलफनामे पर अपनी  स्थिति स्पष्ट करें केजरीवाल: भाजपा
देश

चुनावी हलफनामे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें केजरीवाल: भाजपा

January 16, 2025
बोइंग ने लगभग 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की
विदेश

बोइंग ने लगभग 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की

October 12, 2024
हिजबुल्लाह ने पिछले दिन इजरायल पर लगभग 230 गोले दागे
विदेश

हिजबुल्लाह ने पिछले दिन इजरायल पर लगभग 230 गोले दागे

October 12, 2024
लेबनान से पिछले 24 घंटों में लगभग 5,959 लोगों ने किया सीरियाई सीमा पार
विदेश

लेबनान से पिछले 24 घंटों में लगभग 5,959 लोगों ने किया सीरियाई सीमा पार

October 11, 2024
लेबनान से उत्तरी इजरायल पर लगभग 40 मिसाइल दागी गयीं
विदेश

लेबनान से उत्तरी इजरायल पर लगभग 40 मिसाइल दागी गयीं

September 15, 2024
Next Post
सोशल मीडिया पोस्ट पर पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की निंदा की

सोशल मीडिया पोस्ट पर पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की निंदा की

New Delhi, India
Thursday, April 16, 2026
Mist
30 ° c
31%
4mh
41 c 30 c
Fri
42 c 31 c
Sat

ताजा खबर

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

April 15, 2026
बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

April 15, 2026
">
लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

April 15, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 15, 2026
आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

April 14, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved