• About us
  • Contact us
Wednesday, April 22, 2026
39 °c
New Delhi
37 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

राजस्थान में पिछले सत्रह लोकसभा चुनावों में केवल 31 महिला पहुंच पाई संसद

News Desk by News Desk
May 5, 2024
in राजनीति
राजस्थान में पिछले सत्रह लोकसभा चुनावों में केवल 31 महिला पहुंच पाई संसद
Share on FacebookShare on Twitter

“जोरा   चौधरी से”
जयपुर 05 मई (कड़वा सत्य) राजस्थान में लोकसभा चुनावों में अब तक आधी आबादी का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है और पिछले सत्रह लोकसभा चुनावों में केवल 31 महिलाएं ही संसद पहुंच पाई हैं जो आजादी के बाद करीब 72 सालों में उनकी संसद में राज्य से केवल 7.52 प्रतिशत भागीदारी रही है।
राजस्थान में हाल में दो चरणों में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव सहित अब तक हुए अठारह लोकसभा चुनावों में 222 महिलाओं ने चुनाव लड़ा। उल्लेखनीय है कि हाल में हुए लोकसभा चुनाव का परिणाम आगामी चार जून को आयेगा।
प्रदेश में इससे पहले हुए सत्रह लोकसभा चुनावों में 203 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जिनमें केवल 31 महिला ही चुनाव जीत पाई। इन चुनावों में कुल 4156 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा जिनमें 412 प्रत्याशी सांसद बनकर संसद पहुंचे जिनमें 481 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। इस दौरान प्रदेश से महिलाओं की संसद में भागीदारी भले ही कम रही हो लेकिन इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अन्य ऐसी कई महिलाएं जो एक से अधिक बार चुनाव जीतकर संसद पहुंची। इनमें श्रीमती राजे सर्वाधिक पांच बार संसद पहुंचकर अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
इन 18 चुनावों में कुल प्रत्याशियों में महिलाओं को केवल 5.02 प्रतिशत ही उम्मीदवारी मिली जबकि इनमें पिछले सत्रह चुनावों में 4.88 प्रतिशत महिला प्रत्याशी थी। अब तक हुए अठारह लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने पिछले 72 सालों में करीब 38 महिलाओं को टिकट दिया जबकि भाजपा ने पिछले लगभग 45 वर्षों में करीब 28 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा। इस दौरान अन्य दलों ने भी महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा।
पिछले सत्रह लोकसभा चुनावों में भाजपा की सर्वाधिक 15 भाजपा महिला प्रत्याशी संसद पहुंची जबकि कांग्रेस की 12 एवं तीन स्वतंत्र पार्टी एवं एक निर्दलीय महिला उम्मीदवार ने चुनाव जीता।
इस दौरान श्रीमती राजे ने झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक पांच बार वर्ष 1989, 1991, 1996, 1998 एवं 1999 में भाजपा प्रत्याशी के रुप में चुनाव जीता जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डा गिरिजा व्यास चार बार लोकसभा चुनाव जीता। डा व्यास ने वर्ष 1991, 1996 एवं 1999 में उदयपुर एवं वर्ष 2009 में चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र का संसद में प्रतिनिधित्व किया। डा व्यास ने सात बार लोकसभा का चुनाव लड़ा जिनमें तीन बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
इस दौरान पूर्व जयपुर राजघराने की राजमाता गायत्री देवी स्वतंत्र पार्टी के प्रत्याशी के रुप में वर्ष 1962, 1967 एवं 1971 के लोकसभा चुनाव में जयपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधत्व किया। उन्होंने राजस्थान से पहली महिला सांसद निर्वाचित होने का गौरव भी हासिल किया। इसी तरह इस दौरान प्रदेश से लोकसभा चुनाव जीतने वाली महिलाओं में निर्मला कुमारी, उषा एवं जसकौर मीणा दो बार चुनाव जीतकर संसद पहुंची।
पूर्व जोधपुर राजघराने की राजमाता कृष्णा कुमारी लोकसभा चुनावों में प्रदेश में एक मात्र निर्दलीय महिला प्रत्याशी के रुप में जोधपुर से चुनाव जीतकर सांसद पहुंची। उन्होंने वर्ष 1971 का लोकसभा चुनाव जीता। इन चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़ियां की पत्नी इंदुबाला सुखाड़िया ने भी उदयपुर से वर्ष 1984 में लोकसभा चुनाव जीता।
इसी तरह पूर्व जोधपुर राजघराने की बेटी चन्द्रेश कुमारी कटोच ने जोधपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में वर्ष 2009, पूर्व जयपुर राजघराने की राजकुमारी दिया कुमारी ने वर्ष 2019 में राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी तथा पूर्व भरतपुर राजघराने की महारानी दिव्या सिंह ने भरतपुर से वर्ष 1996 में भाजपा प्रत्याशी के रुप में लोकसभा चुनाव जीता। इसी प्रकार भरतपुर से ही भाजपा प्रत्याशी के रुप में कृष्णेन्द्र कौर (दीपा) ने वर्ष 1991, अजमेर से प्रभा ठाकुर ने वर्ष 1998 में कांग्रेस, वर्ष 2004 में उदयपुर से भाजपा की किरण माहेश्वरी एवं इसी चुनाव में जालोर से भाजपा की सुशीला, वर्ष 2014 में झुंझुनूं से भाजपा की संतोष अहलावत एवं वर्ष 2019 में भरतपुर से भाजपा की रंजीता कोली चुनाव जीतकर संसद पहुंची जबकि वर्ष 2009 में नागौर से ज्योति मिर्धा कांग्रेस उममीदवार के रुप में लोकसभा चुनाव जीता।
वर्ष 1952 पहली लोकसभा में जनसंघ की उम्मीदवार रानी देवी भार्गव एवं निर्दलीय उम्मीदवर शारदा बाई ने चुनाव लड़ा लेकिन चुनाव हार गई। वर्ष 1957 दूसरे एवं वर्ष 1977 के छठे लोकसभा चुनाव में प्रदेश में एक भी महिला उम्मीदवार ने चुनाव नहीं लड़ा जबकि तीसरे आम चुनाव में छह महिलाएं मैदान में उतरीं और उनमें केवल गायत्री देवी ने चुनाव जीता।
इसी तरह 1971 के लोकसभा चुनाव में चार महिलाओं ने चुनाव लड़ा, जिनमें दो महिला सांसद पहुंची। वर्ष 1980 के चुनाव में पांच महिलाओं में एक चुनाव जीत पाई। वर्ष 1984 में छह में से दो, वर्ष 1989 में फिर छह महिला चुनाव मैदान में उतरी लेकिन एक ही जीत पाई। वर्ष 1991 के चुनाव में 14 महिला चुनाव मैदान में उतरी और चार ने चुनाव जीतकर अपना कुछ दबदबा दिखाया। इसके बाद वर्ष 1996 के चुनाव में 25 महिला उम्मीदवारों में से चार संसद पहुंची। वर्ष 1998 में बीस में से तीन, 1999 में 15 में से तीन, 2004 में 17 में से दो, 2009 में 31 में से तीन, 2014 में 27 में से केवल एक तथा वर्ष 2019 में 23 महिला प्रत्याशियों में से तीन महिला उम्मीदवार चुनाव जीतकर संसद पहुंची। इस दौरान वर्ष 2009 में सर्वाधिक 31 महिलाओं ने चुनाव लड़ा।
जोरा
कड़वा सत्य

Tags: Only 31 women could reach Parliament in the last seventeen Lok Sabha elections in Rajasthanकेवल 31 महिलाचुनावों मेंपहुंच पाईपिछले सत्रहराजस्थान मेंलोकसभासंसद
Previous Post

वायुसेना के क़ाफ़िले पर आतंकियों ने कायराना हमला किया: आप

Next Post

पंजाब किंग्‍स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Related Posts

राहुल ने संसद में किया देश का अपमान : रिजिजू
देश

राहुल ने संसद में किया देश का अपमान : रिजिजू

February 4, 2025
बजट में अर्थव्यवस्था की मजबूती के उपाय से चढ़ा बाजार
व्यापार

बजट में अर्थव्यवस्था की मजबूती के उपाय से चढ़ा बाजार

February 1, 2025
पहला संसदीय सत्र है जिसके पहले कोई विदेशी चिन्गारी नहीं उठी: मोदी
देश

पहला संसदीय सत्र है जिसके पहले कोई विदेशी चिन्गारी नहीं उठी: मोदी

January 31, 2025
बजट सत्र से पहले मोदी ने किया मां लक्ष्मी का आवाहन
देश

बजट सत्र से पहले मोदी ने किया मां लक्ष्मी का आवाहन

January 31, 2025
खरगे-राहुल ने गांधी स्मृति पर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की
देश

खरगे-राहुल ने गांधी स्मृति पर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की

January 30, 2025
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक
देश

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक

January 18, 2025
Next Post
पंजाब किंग्‍स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

पंजाब किंग्‍स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

New Delhi, India
Wednesday, April 22, 2026
Sunny
39 ° c
14%
22.7mh
42 c 31 c
Thu
44 c 32 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं

April 21, 2026
मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

April 21, 2026
">
Punjab Investment News: नीदरलैंड में CM भगवंत मान का बड़ा दांव! डच कंपनियों को दिया ‘पंजाब आइए, निवेश कीजिए’ का न्योता

Punjab Investment News: नीदरलैंड में CM भगवंत मान का बड़ा दांव! डच कंपनियों को दिया ‘पंजाब आइए, निवेश कीजिए’ का न्योता

April 21, 2026
कानून को धता बताने की कोशिश नाकाम, सीकर में निषेधाज्ञा से रोका गया दो बहनों का बाल विवाह

कानून को धता बताने की कोशिश नाकाम, सीकर में निषेधाज्ञा से रोका गया दो बहनों का बाल विवाह

April 21, 2026

">
Bihar Murder Mystery: भाभी से इश्क का खौफनाक अंजाम! शादी में शामिल होने दिल्ली से गांव लौटा था देवर, बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू

Bihar Murder Mystery: भाभी से इश्क का खौफनाक अंजाम! शादी में शामिल होने दिल्ली से गांव लौटा था देवर, बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू

April 21, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved