• About us
  • Contact us
Friday, July 3, 2026
33 °c
New Delhi
38 ° Sat
39 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान लिए चुनाव प्रचार थमा

News Desk by News Desk
May 5, 2024
in देश
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान लिए चुनाव प्रचार थमा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 05 मई (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर रविवार की शाम पांच बजे थम गया।
चुनाव आयोग तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। चुनाव के वोटों की गिनती चार जून को की जाएगी।
तीसरे चरण के चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, डिंपल यादव, सुप्रिया सुले समेत कई दिग्गजों का फैसला होगा।
अब तक देश में लोकसभा के पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान हुआ। फिर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान हुआ। जिसके बाद अब सात मई को तीसरे चरण के मतदान होंगे। जिसके बाद 13 मई को चौथे, 20 मई को पांचवे, 25 मई को छठे, एक जून को सातवें चरण के मतदान होंगे। चार जून को वोटों की गिनती की जाएगी।
तीसरे चरण के लिए सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों ने अपने पूरे जोश के साथ चुनावी प्रचार किया। चुनाव आयोग तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है।
चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के कई कार्यक्रम कर रहा है।
तीसरे चरण में 12 राज्यों के 94 लोकसभा सीटों के लिए वोट पड़ेंगे, इनमें बिहार की पांच, मध्य प्रदेश की नौ, असम की चार, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक की 14, गोवा की दो, गुजरात की 25, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, बंगाल की चार, दमन और दीव की दो सीट शामिल हैं।
जिन सीटों पर मतदान होना है वे इस प्रकार हैं :-
असम: धुबरी, कोकराझार, बारपेटा, गौहाटी
बिहार: झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया
छत्तीसगढ़: सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
गोवा: उत्तरी गोवा, दक्षिणी गोवा
गुजरात: कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली , नवसारी, वलसाड
कर्नाटक: चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा
मध्य प्रदेश: मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, बैतूल
महाराष्ट्र: बा ती, रायगढ़, धाराशिव, लातूर (एससी), सोलापुर (एससी), माधा, सांगली, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले
उत्तर प्रदेश: संभल, हाथरस, आगरा (एससी), फ़तेहपुर सीकरी, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूँ, आंवला, बरेली पश्चिम बंगाल: मालदाहा उत्तर, मालदाहा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद
चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग रजौरी सीट पर मतदान की तारीख में बदलाव किया है। अब यहां 25 मई को छठे चरण में वोटिंग होगी।
केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी(भाजपा )नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से मैदान में उतारा है।कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ से मैदान में हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एवं श्री शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले अपनी भाभी सुनेत्रा पवार के खिलाफ बा ती से चुनाव लड़ रही हैं जो महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी हैं। लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की बह पुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से और उद्योगपति पल्लवी डेम्पो भाजपा के टिकट पर दक्षिण गोवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल असम के धुबरी से चुनाव लड़ रहे हैं।
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में भाजपा के बड़े चेहरों में एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह, मैनपुरी से पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, बरेली से पूर्व राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार, हाथरस से राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि और आगरा से केंद्रीय राज्य मंत्री और मौजूदा सांसद एसपी सिंह बघेल शामिल हैं। मैनपुरी से डपल यादव, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव और फिरोजाबाद से प्रोफेसर   गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव में अब तक दो चरण की वोटिंग हो चुकी है। जिसके बाद अब सात मई को तीसरे चरण की वोटिंग होनी है। चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के कई कार्यक्रम चला रहा है। अगर इंटरनेट मीडिया पर प्रचार-प्रसार के लिए किसी तरह की पोस्ट, वीडियो या संदेश अपलोड किया या उसे फारवर्ड किया, तो उसका पता जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानिटरिंग कमेटी लगाएगी। इसके लिए साइबर सेल की मदद ली जाएगी। इस बार भी मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक रहेगा।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: election campaign has endedLok Sabha electionsNew Delhithird phasevoting has taken placeचुनाव प्रचार थमातीसरे चरणनयी दिल्लीमतदान लिएलोकसभा चुनाव
Previous Post

अयोध्या में मोदी के भव्य रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

Next Post

हमास की युद्धवि  की मांग अस्वीकार्य :नेतन्याहू

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
हमास की युद्धविराम की मांग अस्वीकार्य :नेतन्याहू

हमास की युद्धवि  की मांग अस्वीकार्य :नेतन्याहू

New Delhi, India
Friday, July 3, 2026
Mist
33 ° c
63%
9mh
43 c 33 c
Sat
43 c 35 c
Sun

ताजा खबर

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

July 2, 2026
पंजाब सरकार ने बड़े भर्ती अभियान को दी हरी झंडी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 619 हेल्थ वर्करों की भर्ती तथा उद्योग विभाग में पदों के रणनीतिक पुनर्जीवन को मंजूरी दी

पंजाब सरकार ने बड़े भर्ती अभियान को दी हरी झंडी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 619 हेल्थ वर्करों की भर्ती तथा उद्योग विभाग में पदों के रणनीतिक पुनर्जीवन को मंजूरी दी

July 2, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

July 2, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का वीडियो फर्जी था, पूरी साजिश का हुआ खुलासा, किसी अन्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जैसा दिखाने के लिए मास्क का इस्तेमाल किया गया था

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

July 2, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

July 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved