• About us
  • Contact us
Friday, April 17, 2026
32 °c
New Delhi
37 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

वाईएसआरसीपी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई: मोदी

News Desk by News Desk
May 6, 2024
in राजनीति
वाईएसआरसीपी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई: मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

राजमुंदरी, 06 मई (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि वाईएसआर कांग्रेस के पास पूरे पांच वर्षों का अवसर था लेकिन उन्होंने इन पांच वर्षों को बर्बाद कर दिया और आंध्र को विकास में पीछे धकेल दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज वेमागिरी गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “आपके वोट से आंध्र प्रदेश की विकास यात्रा का एक नया अध्याय शुरू होगा। एनडीए निश्चित रूप से लोकसभा चुनावों के साथ-साथ राज्य की विधानसभा चुनावों में भी रिकॉर्ड बनाएगा। यह एक विकसित आंध्र प्रदेश और एक विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।”
राज्य में जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “वाईएसआरसीपी शराबबंदी का वादा करके आंध्र की सत्ता में आई थी, लेकिन राज्य सरकार खुद शराब और भ्रष्टाचार में शामिल है। यहां शराब का बड़ा सिंडिकेट चल रहा है। आंध्र सरकार रेत माफिया और शराब माफिया द्वारा चलाई जा रही है।” उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है जबकि विकास कार्य ठप है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वाईएसआरसीपी ने राज्य में तीन राजधानियां बनाने का वादा किया था लेकिन वह एक भी नहीं बना सकी। ये लोग तीन राजधानियों की आड़ में बड़ी लूट में शामिल हो गए और इनके बनने से पहले ही उन्होंने सरकार का खजाना खाली कर दिया। श्री मोदी ने कहा कि वे केवल ‘भ्रष्टाचार’ का प्रबंधन कर सकते हैं और वाईएसआर कांग्रेस के कार्यक्षेत्र में कोई वित्तीय प्रबंधन नहीं है।
प्रधानमंत्री ने पोलावरम परियोजना को आंध्र प्रदेश के लिए एक जीवन रेखा बताते हुए पोलावरम परियोजना का काम रूकने पर दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा कि “केंद्र सरकार पोलावरम परियोजना के लिए पहले ही 15,000 करोड़ रुपये प्रदान कर चुकी है। हालांकि वाईएसआर कांग्रेस सरकार नहीं चाहती कि वह आगे बढ़े। आज किसान सिंचाई की कमी से जुझ रहे हैं। किसानों को धान का उचित मूल्य भी नहीं प्राप्त हो रहा है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि चार जून के बाद आंध्र प्रदेश की एनडीए सरकार इन सभी समस्याओं का समाधान करेगी।”
उन्होंने कहा,“  और विश्वास के साथ, मोदी आंध्र प्रदेश के भविष्य की ओर देख रहा है। आंध्र प्रदेश के भविष्य के लिए 13 मई को आपको वोट करना है। इस बार, आंध्र प्रदेश में मोदी की ‘गारंटी’ है, चंद्रबाबू नायडू का नेतृत्व है और पवन कल्याण में हमारा भरोसा है। हमारी जीत आंध्र प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाएगी।”
प्रधानमंत्री ने इंडिया समूह की कड़ी निंदा करते हुए कहा,“झारखंड के निजी सचिव से लेकर झारखंड के मंत्री तक के घरेलू नौकर के पास से नोटों के पहाड़ ब द किए गए, यह जनता से चुराया गया धन है और यह पहली बार नहीं है। इससे पहले कांग्रेस के एक सांसद के घर से नोटों का और भी बड़ा पहाड़ मिला था। इतने नोट थे कि मशीनें भी उन्हें गिनते-गिनते थक गई थीं।”
 . 
कड़वा सत्य

Tags: Prime Minister Narendra Modi accused the Jagan Mohan Reddy led government of Andhra Pradesh of being immersed in corruption.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीराजमुंदरी
Previous Post

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान लिये सभी तैयारियां पूरी

Next Post

माइंड ब्लोइंग स्क्रिप्ट मिलने पर शाहरूख खान के साथ काम करेंगी प्रीति जिंटा

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धा के साथ किया त्रिवेणी में स्नान
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने   के साथ किया त्रिवेणी में स्नान

February 5, 2025
राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी
राजनीति

राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी

February 5, 2025
भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी
देश

भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी

February 3, 2025
दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे :मोदी
देश

दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे :मोदी

February 2, 2025
शाही परिवार ने किया मुर्मु का अपमान,ये खुद को देश का, आप-दा वाले दिल्ली का मालिक समझते हैंः मोदी
देश

शाही परिवार ने किया मुर्मु का अपमान,ये खुद को देश का, आप-दा वाले दिल्ली का मालिक समझते हैंः मोदी

February 1, 2025
जल्द होगी मोदी की अमेरिका यात्रा
देश

जल्द होगी मोदी की अमेरिका यात्रा

January 31, 2025
Next Post
माइंड ब्लोइंग स्क्रिप्ट मिलने पर शाहरूख खान के साथ काम करेंगी प्रीति जिंटा

माइंड ब्लोइंग स्क्रिप्ट मिलने पर शाहरूख खान के साथ काम करेंगी प्रीति जिंटा

New Delhi, India
Friday, April 17, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
32 ° c
32%
6.5mh
42 c 31 c
Sat
42 c 31 c
Sun

ताजा खबर

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

April 16, 2026
पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

April 16, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

April 16, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का  रखा पक्ष

सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का रखा पक्ष

April 16, 2026

">
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

April 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved