• About us
  • Contact us
Friday, July 10, 2026
28 °c
New Delhi
36 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

आपात स्थिति में मरीज को दूसरे अस्पताल में जाने को न कहें डॉक्टर: मुर्मु

News Desk by News Desk
May 11, 2024
in देश
आपात स्थिति में मरीज को दूसरे अस्पताल में जाने को न कहें डॉक्टर: मुर्मु
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 10 मई (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आपात चिकित्सा स्थिति में ‘गोल्डन आवर’ को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि इस अवधि के दौरान इलाज मिलने पर मरीजों की जान बचाई जा सकती है और डॉक्टरों को तुरंत उपचार की जरूरत वाले किसी भी मरीज का इलाज के लिए कहीं और जाने के लिए नहीं कहना चाहिए।
श्रीमती मुर्मू ने शुक्रवार को यहां नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) के 22वें दीक्षांत समारोह में मेडिकल छात्रों को संबोधित किया।
उन्होंंने आपात चिकित्सा स्थिति में गोल्डन आवर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस अवधि के दौरान इलाज मिलने पर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों को आपातकालीन मरीजों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और उन्हें कभी भी आपातकालीन मरीज को इलाज के लिए कहीं और जाने के लिए नहीं कहना चाहिए।
राष्ट्रपति ने इस कहावत ‘न्याय में देरी न्याय से इनकार है’ का हवाला देते हुए जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में, समय और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इलाज में देरी से जीवन से वंचित होना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी हम दुखद समाचार सुनते हैं कि यदि समय पर इलाज मिल जाता तो व्यक्ति की जान बचाई जा सकती थी। अगर जान बच भी जाए तो कई स्थितियों में इलाज में देरी से स्वास्थ्य खराब हो जाता है। ऐसे उदाहरण अक्सर लकवा के मरीजों में देखने को मिलते हैं। समय पर उपचार न मिलने के कारण मरीज अपने अंगों को हिलाने-डुलाने की क्षमता खो देते हैं और दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं।
श्रीमती मुर्मु ने पिछले लगभग चार दशकों में चिकित्सा शिक्षा में उनके योगदान के लिए एनबीईएमएस के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनबीईएमएस के प्रयासों से देश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
राष्ट्रपति ने डॉक्टरों से त्वरित स्वास्थ्य सेवा, संवेदनशील स्वास्थ्य सेवा और सस्ती स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वे अपना समय गरीब मरीजों को निःशुल्क देकर देश समाज के लिए अमूल्य योगदान दे सकते हैं। उन्होंने मेडिकल छात्रों से कहा कि यदि उन्होंने मेडिकल को पेशे के रूप में चुना है तो उनमें मानवता की सेवा करने की इच्छा जरूर है। उन्होंने सेवा भावना की रक्षा, संवर्द्धन और प्रसार करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हमारे देश की विशाल आबादी को देखते हुए डॉक्टरों की उपलब्धता लगातार बढ़ाने की जरूरत है और सभी का प्रयास होना चाहिए कि मात्रा के साथ-साथ गुणवत्ता को भी प्राथमिकता दी जाये।
श्रीमती मुर्मु ने कहा कि भारतीय डॉक्टरों ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। किफायती मेडिकेयर के कारण भारत चिकित्सा पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। उन्होंने डॉक्टरों को देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और विश्वास जताया कि वे देश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
दीक्षांत समारोह में डिग्री और पदक पाने वाले पुरुष डॉक्टरों की तुलना में महिला डॉक्टरों की संख्या अधिक होने पर राष्ट्रपति ने कहा कि उच्च चिकित्सा शिक्षा में छात्राओं की उपलब्धि हमारे समाज और देश की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अधिकांश परिवारों के संदर्भ में यह कहा जा सकता है कि लड़कियों को सीमाओं और प्रतिबंधों का एहसास कराया जाता है। समाज और सार्वजनिक स्थानों पर भी लड़कियों को अपनी सुरक्षा और समाज की स्वीकार्यता के प्रति अतिरिक्त सचेत रहना होगा। ऐसे माहौल में हमारी बेटियां अपनी श्रेष्ठता साबित कर नए भारत की नई तस्वीर पेश कर रही हैं।
 , संतोष
कड़वा सत्य

Tags: In case of emergencythe doctor should not ask the patient to go to another hospital: Murmuआपातजाने कोदूसरे अस्पताल मेंन कहें डॉक्टरमरीज कोमुर्मुस्थिति में
Previous Post

आडवाणी के रथ को गांधी सेतु पार कराकर नेशनल हीरो बन गये थे नित्यानंद राय

Next Post

केजरीवाल लोगों को बताएं, शराब घोटाला कैसे किया थाः मल्होत्रा

Related Posts

देश में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स वातावरण के लिए कई कदम उठाये गये: मुर्मु
खेल

देश में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स वातावरण के लिए कई कदम उठाये गये: मुर्मु

January 31, 2025
प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद: मुर्मु, मोदी
देश

प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद: मुर्मु, मोदी

January 29, 2025
सड़क, रेल, बंदरगाह, डिजिटल ढांचागत व्यवस्था में भारत वैश्विक शक्ति : मुर्मु
देश

सड़क, रेल, बंदरगाह, डिजिटल ढांचागत व्यवस्था में भारत वैश्विक शक्ति : मुर्मु

January 26, 2025
जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने में सबका सहयोग जरूरी : मुर्मु
देश

जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने में सबका सहयोग जरूरी : मुर्मु

January 25, 2025
शिक्षण-माध्यम के रूप में, क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है: मुर्मु
देश

शिक्षण-माध्यम के रूप में, क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है: मुर्मु

January 25, 2025
डिजिटल इनक्लुजन के क्षेत्र में भारत ने पूरे विश्व को किया आश्चर्यचकित:मुर्मु
राजनीति

डिजिटल इनक्लुजन के क्षेत्र में भारत ने पूरे विश्व को किया आश्चर्यचकित:मुर्मु

October 25, 2024
Next Post
केजरीवाल लोगों को बताएं, शराब घोटाला कैसे किया थाः मल्होत्रा

केजरीवाल लोगों को बताएं, शराब घोटाला कैसे किया थाः मल्होत्रा

New Delhi, India
Friday, July 10, 2026
Cloudy
28 ° c
77%
9mh
42 c 32 c
Sat
42 c 32 c
Sun

ताजा खबर

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

July 10, 2026
Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

July 10, 2026
Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

July 10, 2026
Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

July 10, 2026
चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

July 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved