• About us
  • Contact us
Monday, May 4, 2026
22 °c
New Delhi
30 ° Tue
32 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

पुरी में मोदी के रोड शो शुरू करते ही ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा माहौल

News Desk by News Desk
May 20, 2024
in राजनीति
पुरी में मोदी के रोड शो शुरू करते ही ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा माहौल
Share on FacebookShare on Twitter

पुरी 20 मई (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद निकल कर लगभग सौ मीटर चलकर मारीचिकोट चौराहे पर अपना रोड शो शुरू करने पहुंचते ही इस तीर्थनगरी में ग्रैंड रोड की हवा ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गुंजायमान हो उठी।
श्री मोदी भारतीय जनता पार्टी राज्य इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल, पुरी लोकसभा उम्मीदवार संबित पात्रा तथ्पा री विधायक उम्मीदवार जयंत शारंगी के साथ एक सजे हुए वाहन पर खड़े थे। प्रधानमंत्री ने बड़ाडांडा के नाम से मशहूर ग्रैंड रोड पर मर्सिचिकोट चौक से अस्पताल चौराहे के बीच लगभग 1.7 किलोमीटर की दूरी पर दोनों ओर बैरिकेड के पीछे बड़ी संख्या में खड़ी जनता की ओर हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया।
बैरिकेड के दोनों ओर विभिन्न स्थानों पर तीन दर्जन से अधिक पंडाल बनाए गए थे जहां कलाकारों के समूहों ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए ओडिसी नृत्य और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया।
तय कार्यक्रम के मुताबिक श्री मोदी सुबह करीब सात बजे तालाबनिया हेलीपैड पहुंचे और श्रीजगन्नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। मंदिर के मुख्य द्वार सिंहद्वार पर उनके परिवारिक पुजारी ने उनका स्वागत किया और उन्हें मंदिर के अंदर ले जाया गया।
प्रधानमंत्री ने भगवान जगन्नाथ, उनके अग्रज बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर के अंदर महालक्ष्मी तथा विमला मंदिरों का भी दौरा किया। उन्होंने मुक्ति मंडप में पंडितों का सम्मान भी किया और उनका आशीर्वाद लिया।
करीब आधे घंटे बाद प्रधानमंत्री बाहर निकले और रोड शो किया। लगभग साढ़े नौ बजे वह अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए हेलिकॉप्टर से अंगुल के लिए रवाना हुए।
श्रीजगन्नाथ मंदिर के द्वार सुबह 6.30 बजे खोले गए और दिन के अनुष्ठान मंगल आरती के साथ शुरू हुए, जिसके बाद तीनों देवताओं के नियमित कार्यक्रम ताड़ापलागी, मैलुम और अबकाश के बाद गोपाल भोग लगाया गया।
श्री मोदी ने मंदिर के ‘भितरकाठ’ क्षेत्र से भगवान के दर्शन किए क्योंकि गर्भगृह में प्रवेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है।
प्रधानमंत्री के तौर पर श्री मोदी का यह दूसरा पुरी दौरा है। उनकी पुरी की आखिरी यात्रा 2016 में हुई थी। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 2013 में भी एक बार दौरा किया था।
श्री मोदी के रोड शो को लेकर भाजपा के उम्मीदवार विशेष रूप से डॉ. संबित पात्रा ने प्रसन्नता जतायी है क्योंकि इससे पुरी लोकसभा सीट से उनकी जीत की उम्मीद बढ़ गयी है। डॉ. पात्रा 2019 के चुनाव में बीजू जनता दल (बीजद) उम्मीदवार पिनाकी मिश्रा से मामूली अंतर से हार गए थे। भाजपा बीजद के इस गढ़ को ध्वस्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जिसे उसने 1998 से सफलतापूर्वक बरकरार रखा है।
रोड शो में छह विधानसभा क्षेत्रों से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होने आये हैं। वे खुश हैं और चुनाव जीतने को लेकर  न्वित हैं।
मध्य प्रदेश के एक  लु परिवार सिद्धांत बाजपेई, जो देवताओं की मंगला आरती देखने आए थे, ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्होंने प्रधानमंत्री को बैरिकेड के इतने करीब देखा और उनके बच्चे भी उनकी ओर हाथ हिलाकर खुश थे। श्री मोदी की सुरक्षा में एसपीजी के अलावा करीब 63 प्लाटून पुलिस बल तैनात किये गये थे।
पुरी के पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा ने बताया कि बड़ाडांडा में एक किमी से अधिक लंबे बहुस्तरीय बैरिकेड लगाए गए थे।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: after offering prayers at Shri Jagannath Temple on Mondaywalked about a hundred meters and started his roaपुरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद निकल कर लगभग सौ मीटर चलकर मारीचिकोट चौराहे पर अपना रोड शो शुरू Puri Prime Minister Narendra Modi
Previous Post

यामी गौतम-आदित्य धर के घर बेटे का जन्म

Next Post

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 13:00 बजे तक 36.73 प्रतिशत मतदान

Related Posts

No Content Available
Next Post
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 13:00 बजे तक 36.73 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 13:00 बजे तक 36.73 प्रतिशत मतदान

New Delhi, India
Monday, May 4, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
22 ° c
83%
24.1mh
36 c 25 c
Tue
39 c 28 c
Wed

ताजा खबर

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
‘गैंगस्टरा ते वार’ के 92 दिन पूरे, संगठित अपराध के खिलाफ़ पक्की कार्रवाई में 23,000 से ज़्यादा गिरफ्तारियां: बलतेज पन्नू

मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए किया और मजबूत:बलतेज पन्नू

May 3, 2026
कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में राजस्व में भारी बढ़ोतरी दर्ज, वैट और पी.एस.डी.टी. प्राप्ति में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी: हरपाल सिंह चीमा

May 3, 2026
कोटकपूरा में 12वीं राज्य गतका चैम्पियनशिप का शानदार समापन, रूपनगर की लड़कियों ने जीता ओवरऑल खिताब, विजेताओं को मिलेगी फ्री शिक्षा

कोटकपूरा में 12वीं राज्य गतका चैम्पियनशिप का शानदार समापन, रूपनगर की लड़कियों ने जीता ओवरऑल खिताब, विजेताओं को मिलेगी फ्री शिक्षा

May 3, 2026
‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने

‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने

May 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved