• About us
  • Contact us
Saturday, March 14, 2026
18 °c
New Delhi
26 ° Sun
25 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान 60.48 प्रतिशत

News Desk by News Desk
May 21, 2024
in देश
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान 60.48 प्रतिशत
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 21 मई (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में विभिन्न क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू के बीच सोमवार को आठ राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर औसतन 60.48 प्रतिशत मतदान हुआ है।
चुनाव आयोग के अनुसार सोमवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान चला। छिटपुट घटनाओं और कहीं इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की खराबी के अलावा कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा। पांचवें चरण में ओडिशा विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 35 सीटों पर भी मतदान कराया गया, जिसमें इन सीटों के 69.34 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है।
आयोग की ओर से कल देर रात बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पांचवें चरण में पश्चिम बंगाल की सात सीटों पर सर्वाधिक 76.05 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सबसे धीमा मतदान महाराष्ट्र में हुआ, जहां 54.33 प्रतिशत मत पड़े। आयोग के अनुसार, मतदान कुल मिलाकर शांति पूर्ण रहा।
इस चरण में बिहार की कुल 40 सीटों में कुल पांच सीटों के लिये मतदान में 54.33 प्रतिशत वोट डाले गये। झारखंड में 14 में से तीन सीटों पर कराये गये मतदान में 63.09 प्रतिशत मतदान हुआ। महाराष्ट्र की कुल 48 में से 13 सीटों पर 54.33 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। ओडिशा में पांचवें चरण में लोकसभा की 21 में से पांच सीटों पर मतदान कराया, जहां 69.34 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
वहीं इस चरण में उत्तर प्रदेश की 80 में से जिन 14 सीटों पर 57.79 प्रतिशत मत पड़े। जम्मू-कश्मीर की पांच सीटों में से बा ुला सीट पर मतदान कराया गया, जहां केन्द्र शासित प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार 1984 के बाद सर्वाधिक 58.17 प्रतिशत मत पड़े। केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख की एक मात्र सीट पर 69.62 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इस तरह इन 49 सीटों पर 695 प्रत्याशियों का भाग्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में दर्ज हो गया है। पांचवें चरण में लोकसभा चुनाव लड़ रहे, जिन प्रमुख प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य तय होगा, उनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (रायबरेली), केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (अमेठी), पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर), जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला( बा ूला), लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान (हाजीपुर) और भारतीय जनता पार्टी के जुएल ओरांव (सुंदरगढ़) भी शामिल हैं। इसके अलावा इस चरण में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कौशल किशोर , डॉ प्रवीण भारती, शान्तनु ठाकुर, कपिल पाटिल, अन्नपूर्णा देवी, राजीव प्रताप रूड़ी और राष्ट्रीय जनता दल की रोहिणी आचार्य के भाग्य का ईवीएम में दर्ज हो गया।
इस चरण में उत्तर प्रदेश की जिन 14 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें मोहनलाल गंज (सुरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (सु.), झाँसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (सु.), बाराबंकी (सु.), फैजाबाद, कैसरगंज और गोण्डा शामिल हैं। इसमें से 10 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और चार सीटें सुरक्षित हैं।
महाराष्ट्र की 13 सीटों धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, थाने, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर – मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण संसदीय सीटों पर मतदान हाेगा। बिहार में जिन पांच सीटों पर चुनाव हुआ, इनमें मधुबनी, सीतामढ़ी, सारण, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र हैं। इसके अलावा ओडिशा में बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का, झारखंड में तीन सीटों चतरा, कोडरमा और हजारीबाग, पश्चिम बंगाल में सात सीटों बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्री पुर, हुगली और आ बाग है। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक मात्र संसदीय सीट के लिये मतदान हुआ।
वर्ष 2019 के चुनाव में इन 49 सीटों में से 32 पर भाजपा, सात पर शिवसेना (अविभाजित) और चार पर तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों को सफलता मिली थी।
पांचवें चरण में 49 सीटों पर कुल 8.95 करोड़ लोगों को मताधिकार प्राप्त था जिनमें 4.69 करोड़ पुरुष और 4.26 करोड़ महिला मतदाता है।
इस चरण में बहुजन समाज पार्टी 46 सीटों पर, भाजपा 40, कांग्रेस 18,समाजवादी पार्टी 10, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) सात, तृणमूल कांग्रेस सात, शिवसेना छह, बीजू जनता दल पांच, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पांच, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चार, राष्ट्रीय जनता दल चार तथा आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने चार सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये थे।
ओडिशा विधानसभा के दूसरे चरण की 35 सीटों में बीजू जनता दल और भाजपा 35-35, कांग्रेस 33 और आम आदमी पार्टी 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दूसरे चरण में इन सीटों पर 41 महिलाओं सहित 265 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनका 79.70 लाख मतदाताओं के हाथ में था। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस चुनाव में कांताबांजी और हिंजली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
चौथे चरण के मतदान के साथ कुल 543 सीटों में से 379 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। पहले चरण में 102, दूसरे में 88, तीसरे में 93 और चौथे में 96 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव कराये गये हैं। पहले चार चरणों में 45.1 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया है और इन चरणों में औसतन 66.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। छठे और सातवें चरण में क्रमश: 25 मई और एक जून को मतदान कराये जायेंगे। मतगणना चार जून को होगी।विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा…..
राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश….मतदान प्रतिशत
बिहार ………………………..54.85
जम्मू-कश्मीर………………..58.17
झारखंड …………………….63.09
लद्दाख ………………………69.62
महाराष्ट्र………………………54.33
ओडिशा………………………69.34
उत्तर प्रदेश…………………..57.79
पश्चिम बंगाल……………….76.05
ओडिशा विधानसभा की कुल 147 सीटों में से राज्य में दूसरे चरण में 35 सीटों पर भी मतदान कराया गया। जहां राज्य के नौ जिलों में से सुबरनपुर जिले में सबसे अधिक 79.92 प्रतिशत और सुंदरगढ़ में 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा बरगढ में 75.97 प्रतिशत, बलांगीर में 68.46, बौध में 75.21, गंजम में 64.47, झारसुगुड़ा में 76.81, कंधमाल में 68.77 और नयागढ़ में 72.00 प्रतिशत मतदान हुआ।
  अशोक
कड़वा सत्य

Tags: 49 seats49 सीटोंaverage 60.48 peeight states and union territoriesfifth phaseLok Sabha electionsNew Delhisevere heat and hot windsvarious areasआठ राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशोंऔसतन 60.48 प्रतिशत मतदाननयी दिल्लीपांचवें चरणभीषण गर्मी और लूलोकसभा चुनावविभिन्न क्षेत्रों
Previous Post

विक्रांत सिंह राजपूत और ऋचा दीक्षित स्टारर फिल्म सास अठन्नी बहु रुपईया का ट्रेलर रिलीज

Next Post

सुष्मित सेन को मिस यूनिवर्स बने हुये 30 साल

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
सुष्मित सेन को मिस यूनिवर्स बने हुये 30 साल

सुष्मित सेन को मिस यूनिवर्स बने हुये 30 साल

New Delhi, India
Saturday, March 14, 2026
Mist
18 ° c
83%
8.6mh
36 c 19 c
Sun
34 c 18 c
Mon

ताजा खबर

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

March 14, 2026
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

March 14, 2026
पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

March 14, 2026
लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

March 13, 2026
पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved