• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
30 °c
New Delhi
32 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मोदी ने दिल्ली अग्निकांड पीड़ितों के लिए की सहायता राशि की घोषणा

News Desk by News Desk
May 26, 2024
in देश
मोदी ने दिल्ली अग्निकांड पीड़ितों के लिए की सहायता राशि की घोषणा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 26 मई (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली अग्निकांड में छह शिशुओं की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए रविवार को पीड़ितों के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की।
इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को जांच करने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “दिल्ली के एक अस्पताल में हुए अग्निकांड के मद्देनजर, प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”
इस बीच, उपराज्यपाल सक्सेना ने कहा कि मैंने मुख्य सचिव से दिल्ली के बच्चों के अस्पताल में आगजनी की दुखद घटनाओं की जांच कराने के लिए कहा है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को सभी आवश्यक चीजें सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।
श्री सक्सेना ने कहा,“शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं पीड़ितों को सभी प्रकार की राहत का आश्वासन देता हूं और सुनिश्चित करूंगा कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।”
इसे हृदय विदारक घटना बताते हुए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य लोगों ने भी इस दुखद घटना के प्रति अपना शोक व्यक्त किया।
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा,“दिल्ली के विवेक विहार के एक अस्पताल में आग लगने से कई बच्चों की मौत की खबर हृदय विदारक है, ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता और रिश्तेदारों को यह सदमा सहन करने की शक्ति दे।” उन्होंने इस घटना में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, “आज नयी दिल्ली के एक अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत से बहुत व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “दिल्ली के एक अस्पताल में आग की घटना हृदय विदारक है। इस अविश्वसनीय रूप से कठिन समय में मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, “बच्चों के अस्पताल में आग लगने की घटना दिल दहला देने वाली है। हम सभी उन लोगों के साथ खड़े हैं जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने मासूम बच्चों को खो दिया है। घटना के कारणों की जांच की जाएगी और जो भी इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।”
गौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शनिवार रात एक नवजात शिशु अस्पताल में भीषण आग लगने से छह नवजात शिशुओं की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है और पांच अन्य का इलाज चल रहा है।
डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने यूनीकड़वा सत्य से कहा कि अग्निशमन विभाग को कल रात लगभग 11 बजकर 32 मिनट पर अस्पताल में आग लगने की घटना के बारे में फोन आया और उसने तुरंत दमकल की नौ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा।
उन्होंने कहा कि कुल 12 नवजात शिशुओं को बचाया गया, जिनमें से छह की मौत हो चुकी है और एक बच्चे की हालत गंभीर है जबकि पांच अन्य का इलाज चल रहा है। एक अधिकारी ने कहा कि भीषण आग पर लगभग 3-4 घंटे बाद आग पर काबू प्राप्त किया गया।
कुछ रिपोर्टों के अनुसार, आग का कारण कई ऑक्सीजन सिलेंडरों में विस्फोट होना था। वैसे अभी तक अधिकारियों ने आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी नहीं दी है जबकि राहत-बचाव अभियान अभी भी जारी है।
 . 
कड़वा सत्य

Tags: New DelhiPrime Minister Narendra Modi announced relief funds for Delhi fire victimsअग्निकांडघोषणादिल्लीनयी दिल्लीपीड़ितोंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीलिएसहायता राशि
Previous Post

पापुआ न्यू गिनी में भीषण भूस्खलन से 670 लोगों के मरने की आशंका: संरा

Next Post

कुलगाम में अनोखे ‘पंजाथ नाग’ मछली पकड़ने के त्योहार में सैकड़ों लोग शामिल

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
कुलगाम में अनोखे ‘पंजाथ नाग’ मछली पकड़ने के त्योहार में सैकड़ों लोग शामिल

कुलगाम में अनोखे ‘पंजाथ नाग’ मछली पकड़ने के त्योहार में सैकड़ों लोग शामिल

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Mist
30 ° c
21%
14.8mh
38 c 26 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

April 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

April 11, 2026
AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

April 11, 2026
भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026
OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved