• About us
  • Contact us
Monday, April 20, 2026
31 °c
New Delhi
36 ° Tue
37 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मातृभाषा में शिक्षा, एआई टूल्स से बदलेगा परिदृश्य: मोदी

News Desk by News Desk
December 31, 2023
in देश
मातृभाषा में शिक्षा, एआई टूल्स से बदलेगा परिदृश्य: मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 31 दिसंबर (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियल टाइम ट्रांसलेशन एआई टूल्स को क्रांतिकारी बताते हुए कहा है कि नयी शिक्षा नीति में अपनी भाषा में शिक्षा देने से प्रतिभाएं उभर कर आएगी और शिक्षा में भाषायी दिक्कत का संकट खत्म हो जाएगा।
श्री मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 108वी कड़ी में ‘रियल टाइम ट्रांसलेशन’ और अपनी भाषा में बच्चों को शिक्षा देने के महत्व को समझाया और कहा कि आने वाली समय में इससे भाषायी दिक्कत खत्म होगी और बच्चे अपनी भाषा में शिक्षित होकर अपनी प्रतिभा का अनोखा प्रदर्शन कर सकेंगे और नई शिक्षा नीति इस दिशा में क्रांतिकारी साबित होगी।
उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले काशी में एक अनुभव हुआ था, जिसे मैं ‘मन की बात’ के श्रोताओं को जरुर बताना चाहता हूँ। आप जानते हैं कि काशी-तमिल संगमम में हिस्सा लेने के लिए हजारों लोग तमिलनाडु से काशी पहुंचे थे। वहां मैंने उन लोगों से संवाद के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल भाषिणी का सार्वजनिक रूप से पहली बार उपयोग किया। मैं मंच से हिंदी में संबोधन कर रहा था और एआई टूल भाषिणी की वजह से वहां मौजूद तमिलनाडु के लोगों को मेरा वही संबोधन उसी समय तमिल भाषा में सुनाई दे रहा था। काशी-तमिल संगमम में आए लोग इस प्रयोग से बहुत उत्साहित दिखे। वो दिन दूर नहीं जब किसी एक भाषा में संबोधन हुआ करेगा और जनता रियल टाइम में उसी भाषण को अपनी भाषा में सुना करेगी।”
उन्होंने कहा, “ऐसा ही फिल्मों के साथ भी होगा जब जनता सिनेमा हॉल में ,एआई की मदद से रियल टाइम ट्रांसलेशन सुना करेगी। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब ये टेक्नोलॉजी हमारे स्कूलों, हमारे अस्पतालों, हमारी अदालतों में व्यापक रूप से इस्तेमाल होने लगेगी, तो कितना बड़ा परिवर्तन आएगा। मैं आज की युवा-पीढ़ी से आग्रह करूँगा कि रियल टाइम ट्रांसलेशन से जुड़े एआई टूल्स को और एक्सप्लोर करें, उन्हें 100 फीसदी फुल प्रूफ बनाएं।”
भाषाओं के संवर्धन को लेकर उन्होंने कहा ‘बदलते समय में हमें अपनी भाषाएँ बचानी भी हैं और उनका संवर्धन भी करना है। मैं झारखंड के आदिवासी गढ़वा जिले के एक गांव के बारे में बताना चाहता हूँ। इस गांव ने बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा देने की अनूठी पहल की है। गढ़वा जिले के मंगलो गांव में बच्चों को कुडुख भाषा में शिक्षा दी जा रही है। इस स्कूल का नाम है, ‘कार्तिक उराँव। आदिवासी कुडुख स्कूल में 300 आदिवासी बच्चे पढ़ते हैं। कुडुख भाषा, उरांव आदिवासी समुदाय की मातृभाषा है। कुडुख भाषा की अपनी लिपि भी है, जिसे ‘तोलंग सिकी’ नाम से जाना जाता है। ये भाषा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही थी जिसे बचाने के लिए इस समुदाय ने अपनी भाषा में बच्चों को शिक्षा देने का फैसला किया है। इस स्कूल को शुरु करने वाले अरविन्द उरांव कहते हैं कि आदिवासी बच्चों को अंग्रेजी भाषा में दिक्कत आती थी इसलिए उन्होंने गांव के बच्चों को अपनी भाषा में पढ़ाना शुरू कर दिया। उनके इस प्रयास से बेहतर परिणाम मिलने लगे तो गांव वाले भी उनके साथ जुड़ गए। अपनी भाषा में पढ़ाई की वजह से बच्चों के सीखने की गति भी तेज हो गई।”
उन्होंने कहा, “देश में कई बच्चे भाषा की मुश्किलों की वजह से पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते थे। ऐसी परेशानियों को दूर करने में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से भी मदद मिल रही है। हमारा प्रयास है कि भाषा, किसी भी बच्चे की शिक्षा और प्रगति में बाधा नहीं बननी चाहिए।”
डेस्क

Tags: AI toolschangeeducationModimotherscenariotongueएआई टूल्सपरिदृश्यबदलेगामातृभाषामोदीशिक्षा
Previous Post

सुनील छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय फुटबॉल टीम पहुंची कतर

Next Post

आईडीएफ ने गाजा के पड़ोस में सैन्य गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोका

Related Posts

‘उमंग-2026’ में पॉलिटेक्निक छात्रों की शानदार जीत: साहित्य, कला और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का जलवा
देश

‘उमंग-2026’ में पॉलिटेक्निक छात्रों की शानदार जीत: साहित्य, कला और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का जलवा

February 9, 2026
पंजाब सरकार का बड़ा कदम: बठिंडा जिला पुस्तकालय में ‘मिशन प्रगति’ शुरू, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग और फिजिकल ट्रेनिंग
देश

पंजाब सरकार का बड़ा कदम: बठिंडा जिला पुस्तकालय में ‘मिशन प्रगति’ शुरू, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग और फिजिकल ट्रेनिंग

January 11, 2026
मोदी  ने आगा खान के निधन पर शोक जताया
देश

मोदी ने आगा खान के निधन पर शोक जताया

February 6, 2025
आप ने दिल्लीवालों के सांसों पर किया घात, शिक्षा पर आघातः माकन
देश

आप ने दिल्लीवालों के सांसों पर किया घात, शिक्षा पर आघातः माकन

February 3, 2025
स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप
देश

स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप

February 3, 2025
दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे हैं :मोदी
देश

दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे हैं :मोदी

February 3, 2025
Next Post
आईडीएफ ने गाजा के पड़ोस में सैन्य गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोका

आईडीएफ ने गाजा के पड़ोस में सैन्य गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोका

New Delhi, India
Monday, April 20, 2026
Mist
31 ° c
27%
11.9mh
41 c 31 c
Tue
42 c 31 c
Wed

ताजा खबर

">
Surat Breaking News: LPG संकट से हाहाकार! घर लौटने के लिए सूरत स्टेशन पर उमड़ा प्रवासियों का सैलाब, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज

Surat Breaking News: LPG संकट से हाहाकार! घर लौटने के लिए सूरत स्टेशन पर उमड़ा प्रवासियों का सैलाब, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज

April 20, 2026
IPL 2026 Record: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास! वैभव सूर्यवंशी को आउट करते ही बने 200 T20 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर

IPL 2026 Record: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास! वैभव सूर्यवंशी को आउट करते ही बने 200 T20 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर

April 20, 2026
Ahmedabad Violence: अहमदाबाद में झड़प के बाद हिंसा, एक की मौत; कई दुकानें जलकर राख

Ahmedabad Violence: अहमदाबाद में झड़प के बाद हिंसा, एक की मौत; कई दुकानें जलकर राख

April 20, 2026

">
महिला आरक्षण पर नहीं बनी बात: सर्वदलीय बैठक रही बेनतीजा! CM रेखा गुप्ता बोलीं- कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा मातृशक्ति का विकास

महिला आरक्षण पर नहीं बनी बात: सर्वदलीय बैठक रही बेनतीजा! CM रेखा गुप्ता बोलीं- कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा मातृशक्ति का विकास

April 20, 2026
पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

April 19, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved