• About us
  • Contact us
Sunday, February 1, 2026
18 °c
New Delhi
18 ° Mon
19 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन

दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में राज किया पृथ्वीराज कपूर ने

News Desk by News Desk
May 29, 2024
in मनोरंजन
दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में राज किया पृथ्वीराज कपूर ने
Share on FacebookShare on Twitter

..पुण्यतिथि 29 मई के अवसर पर..
मुंबई, 29 मई (कड़वा सत्य) बॉलीवुड में पृथ्वीराज कपूर को ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जाता है, निन्होंने अपनी कड़क आवाज रौबदार भाव भंगिमाओं और दमदार अभिनय के बल पर लगभग चार दशकों तक सिने  ियों के दिलों पर राज किया।
03 नवंबर 1906 को पश्चिमी पंजाब के लायलपुर अब पाकिस्तान में शहर में जन्में पृथ्वीराज कपूर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लयालपुर और लाहौर में पूरी की।पृथ्वीराज कपूर के पिता दीवान बशेस्वरनाथ कपूर पुलिस उपनिरीक्षक थे। बाद में उनके पिता का तबादला पेशावर में हो गया। पृथ्वीराज ने आगे की पढ़ाई पेशावर के एडवर्ड कॉलेज से की।उन्होंने कानून की पढाई बीच मे हीं छोड़ दी क्योंकि उस समय तक उनका रूझान थियेटर की ओर हो गया था। महज 18 वर्ष की उम्र में ही उनका विवाह हो गया। वर्ष 1928 में अपनी चाची से आर्थिक सहायता लेकर पृथ्वीराज कपूर अपने सपनों के शहर मुंबई पहुंचे।
पृथ्वीराज कपूर ने अपने करियर की शुरूआत 1928 में मुंबई में इंपीरियल फिल्म कंपनी से जुड़कर की। वर्ष 1930 में बी पी मिश्रा की फिल्म..सिनेमा गर्ल.. में उन्होंने अभिनय किया। कुछ समय पश्चात एंडरसन की थियेटर कंपनी के नाटक शेक्सपियर में भी उन्होंने अभिनय किया। लगभग दो वर्ष तक फिल्म इंडस्ट्री मे संघर्ष करने के बाद पृथ्वीराज कपूर को वर्ष 1931 में प्रदर्शित पहली सवाक फिल्म आलमआरा में सहायक अभिनेता के रूप मे काम करने का मौका मिला। वर्ष 1933 में पृथ्वीराज कपूर कोलकाता के मशहूर न्यू थियेटर के साथ जुड़े। वर्ष 1933 मे प्रदर्शित फिल्म ..राजरानी.. और वर्ष 1934 में देवकी बोस की फिल्म ..सीता.. की कामयाबी के बाद बतौर अभिनेता पृथ्वीराज कपूर अपनी पहचान बनाने में सफल हो गये। इसके बाद उन्होंने न्यू थियेटर की निर्मित कई फिल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों में मंजिल. प्रेसिडेंट जैसी फिल्में शामिल है।
वर्ष 1937 में प्रदर्शित फिल्म विद्यापति में पृथ्वीराज कपूर के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा। वर्ष 1938 में चंदूलाल शाह के रंजीत मूवीटोन के लिये पृथ्वीराज कपूर अनुबंधित किये गये। रंजीत मूवी के बैनर तले वर्ष 1940 में प्रदर्शित फिल्म ..पागल..में पृथ्वीराज कपूर ने अपने सिने कैरियर मे पहली बार एंटी हीरो की भूमिका निभायी। वर्ष 1941 में सोहराब मोदी की फिल्म ..सिकंदर .. की सफलता के बाद वह कामयाबी के शिखर पर जा पहुंचे।
वर्ष 1944 में पृथ्वीराज कपूर ने अपनी खुद की थियेटर कंपनी ..पृथ्वी थियेटर .. शुरू की। पृथ्वी थियेटर मे उन्होंने आधुनिक और शहरी विचारधारा का इस्तेमाल किया जो उस समय के फारसी और परंपरागत थियेटरों से काफी अलग था। धीरे-धीरे दर्शको का ध्यान थियेटर की ओर से हट गया क्योंकि उन दिनों दर्शकों पर रूपहले पर्दे का क्रेज ज्यादा ही हावी था। सोलह वर्ष में पृथ्वी थियेटर के 2662 शो हुये जिनमें पृथ्वीराज ने लगभग सभी में मुख्य किरदार निभाया। पृथ्वी थियेटर के प्रति वह इस कदर समर्पित थे कि तबीयत खराब होने के बावजूद भी वह हर शो मे हिस्सा लिया करते थे। शो एक दिन के अंतराल पर नियमित रूप से होता था।
पृथ्वी थियेटर के बहुचर्चित नाटकों में दीवार, पठान गद्दार और पैसा शामिल है। पृथ्वीराज कपूर ने अपने थियेटर के जरिए कई छुपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया। जिनमें  ानंद सागर और शंकर जयकिशन जैसे बड़े नाम शामिल है। साठ का दशक आते आते पृथ्वीराज कपूर ने फिल्मों में काम करना काफी कम कर दिया। वर्ष 1960 में प्रदर्शित के. आसिफ की मुगले आजम मे उनके सामने अभिनय सम्राट दिलीप कुमार थे। इसके बावजूद पृथ्वीराज कपूर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे।
वर्ष 1965 में प्रदर्शित फिल्म ..आसमान महल.. में पृथ्वीराज कपूर ने अपने सिने कैरियर की एक और न भूलने वाली भूमिका निभायी। वर्ष 1968 में प्रदर्शित फिल्म तीन बहुरानियां मे पृथ्वीराज कपूर ने परिवार के मुखिया की भूमिका निभायी जो अपनी बहुरानियों को सच्चाई की राह पर चलने के लिये प्रेरित करता है।इसके साथ ही अपने पौत्र रणधीर कपूर की फिल्म ..कल आज और कल .. में भी पृथ्वीराज कपूर ने यादगार भूमिका निभायी। वर्ष 1969 में पृथ्वीराज कपूर ने एक पंजाबी फिल्म ..नानक नाम जहां है.. में भी अभिनय किया।
फिल्म की सफलता ने लगभग गुमनामी में आ चुके पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को एक नया जीवन दिया।फिल्म इंडस्ट्री में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुये उन्हें 1969 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। फिल्म इंडस्ट्री के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के से भी उन्हें सम्मानित किया गया।इस महान अभिनेता ने 29 मई 1972 को दुनिया को अलविदा कह दिया।
 
कड़वा सत्य

Tags: Bollywoodhis strong voiceis rememberedmajestic expressions and powerful acting pMumbaiPrithviraj Kapoorsuch a personalityअपनी कड़क आवाजऐसी शख्सियतदिलों पर राज कियापृथ्वीराज कपूरबॉलीवुडमुंबईयाद किया जातारौबदार भाव भंगिमाओं और दमदार अभिनय बललगभग चार दशकोंसिने प्रेमियों
Previous Post

20 साल बाद अपने पिता के साथ फिर से अभिनय करने को लेकर रोमांचित हैं हितेन पेंटल

Next Post

महात्मा गांधी को लेकर मोदी पर राहुल का तंज

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
Athiya Rahul Baby:  केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर आई नन्ही परी, फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयाँ!
अभी-अभी

Athiya Rahul Baby: केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर आई नन्ही परी, फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयाँ!

March 24, 2025
SalmanKhan Rashmika Mandanna: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पर बवाल, सोना मोहपात्रा ने लगाई भाई की क्लास
देश

SalmanKhan Rashmika Mandanna: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पर बवाल, सोना मोहपात्रा ने लगाई भाई की क्लास

March 24, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
Next Post
महात्मा गांधी को लेकर मोदी पर राहुल का तंज

महात्मा गांधी को लेकर मोदी पर राहुल का तंज

New Delhi, India
Sunday, February 1, 2026
Mist
18 ° c
56%
9.4mh
24 c 14 c
Mon
24 c 14 c
Tue

ताजा खबर

ज़्यादा नो-नो कहने से बच्चे होते हैं निगेटिव!

ज़्यादा नो-नो कहने से बच्चे होते हैं निगेटिव!

January 31, 2026
गैंगस्टरों के सहारे सत्ता? अकाली नेताओं पर बड़ा हमला – सुखबीर बादल को लेकर धालीवाल का तीखा सवाल

गैंगस्टरों के सहारे सत्ता? अकाली नेताओं पर बड़ा हमला – सुखबीर बादल को लेकर धालीवाल का तीखा सवाल

January 31, 2026
वैदिक शिक्षा से बच्चों का भविष्य संवारेगा भारत – हरजोत सिंह बैंस और मनीष सिसोदिया का बड़ा संदेश

वैदिक शिक्षा से बच्चों का भविष्य संवारेगा भारत – हरजोत सिंह बैंस और मनीष सिसोदिया का बड़ा संदेश

January 31, 2026
राज्य में हुई 351 क्विंटल हुई गन्ना की खरीद- 85 फीसदी से अधिक हुआ गन्ना किसानों डेय राशि का भुगतान

राज्य में हुई 351 क्विंटल हुई गन्ना की खरीद- 85 फीसदी से अधिक हुआ गन्ना किसानों डेय राशि का भुगतान

January 31, 2026
अप्रैल तक तैयार होगी बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी – 66.92 करोड़ से बना मल्टीस्टोरी हाईटेक कैंपस

अप्रैल तक तैयार होगी बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी – 66.92 करोड़ से बना मल्टीस्टोरी हाईटेक कैंपस

January 31, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved