• About us
  • Contact us
Saturday, April 18, 2026
30 °c
New Delhi
36 ° Sun
35 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

मध्यप्रदेश से कांग्रेस का सफाया, सभी 29 सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक विजय

News Desk by News Desk
June 5, 2024
in राजनीति
मध्यप्रदेश से कांग्रेस का सफाया, सभी 29 सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक विजय
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल, 05 जून (कड़वा सत्य) मध्यप्रदेश में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भी उसी परंपरा को कायम रखते हुए कांग्रेस का न केवल राज्य से सफाया कर दिया, बल्कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई एकमात्र छिंदवाड़ा सीट को भी पार्टी से छीनते हुए इस बार सभी 29 लोकसभा सीटें अपने नाम कर लीं।
कल आए लोकसभा चुनावों के परिणामों ने जहां एक ओर भाजपा के दिग्गजों, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य नेताओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी है, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठतम नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के राजनीतिक भविष्य पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं। ये तीनों नेता इस चुनाव में अपनी परंपरागत सीटें भी नहीं बचा पाए हैं। श्री सिंह और श्री भूरिया जहां एक ओर अपनी सीटों क्रमश: राजगढ़ और रतलाम-झाबुआ को नहीं बचा पाए, वहीं श्री कमलनाथ भी इस बार अपने गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा से अपने पुत्र नकुलनाथ को जीत दिला पाने में असफल रह गए।
भाजपा की ओर से श्री चौहान ने अपनी परंपरागत सीट विदिशा से आठ लाख से भी ज्यादा मतों से जीत हासिल की। वहीं श्री शर्मा भी खजुराहो से लगभग साढ़े पांच लाख मतों से जीत पाकर अब लगातार इस सीट से दूसरी बार संसद पहुंचने वाले हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सिंह को राजगढ़ में भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के हाथों एक लाख 46 हजार से अधिक मतों से शिकस्त झेलना पड़ी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी गुना से पांच लाख से अधिक मतों से विजयी होने में सफल रहे। भाजपा ने अपनी शानदान विजय का जश्न यहां देर शाम प्रदेश कार्यालय में मनाया, जहां पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, श्री शर्मा और श्री चौहान समेत अनेक नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डॉ यादव ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा के वोट प्रतिशत में इस बार 11 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है और यह 50 से बढ़कर 61 प्रतिशत तक पहुंच गया है। कुल 29 में से 25 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी एक लाख से अधिक मतों से जीते हैं। इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर ललवानी 11 लाख 75 हजार से अधिक मतों से विजयी रहे, हालाकि यहां कांग्रेस प्रत्याशी के मैदान में नहीं होने से “नोटा” के विकल्प पर भी दो लाख से अधिक लोगों ने वोट किया।
राज्य के इन नतीजों की जहां भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी केंद्रीय मुख्यालय दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जिक्र किया, तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य के जनादेश को स्वीकार करते हुए कहा कि वे इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आत्ममंथन करने और सकारात्मक बदलाव लाने के संकेत भी दिए।
कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नकुलनाथ को एक लाख 13 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। श्री साहू ने अपनी विजय के साथ ही कांग्रेस से यह सीट छीन ली है। रतलाम संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के आदिवासी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को भी भाजपा की श्रीमती अनीता चौहान के हाथों पराजित होना पड़ा। हालांकि भाजपा उन लगभग आधा दर्जन सीटों पर भी विजय हासिल करने में भी सफल रही, जहां पर प्रत्याशियों के चयन के चलते ये सीट सत्तारूढ़ दल भाजपा के लिए “टफ” मानी जा रही थीं।
भाजपा का प्रदेश नेतृत्व इस अभूतपूर्व सफलता से बेहद गदगद नजर आ रहा है, क्योंकि इस तरह की सफलता मध्यप्रदेश के संसदीय इतिहास में भाजपा ने पहली बार हासिल की है। मुख्यमंत्री डॉ यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने यह सफलता विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व को समर्पित की है, वहीं राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।
प्रशांत गरिमा
कड़वा सत्य

Tags: Assembly ElectionsBharatiya Janata PartyBhopalhistoric performancelast yearLok Sabha eMadhya Pradeshइस बारउसी परंपरा कायमऐतिहासिक प्रदर्शनकांग्रेस का न केवल राज्य सफायापिछले सालभारतीय जनता पार्टीभोपालमध्यप्रदेशलोकसभा चुनावविधानसभा चुनावसभी 29 लोकसभा सीटें अपने नाम
Previous Post

प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर 10 जून को होगा रिलीज़

Next Post

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का गाना ‘धोखा देती है’ रिलीज

Related Posts

नड्डा और सचदेवा ने लोगों से की शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील
देश

नड्डा और सचदेवा ने लोगों से की शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील

February 5, 2025
चीता परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, किए जाएंगे नए प्रयोग : यादव
राजनीति

चीता परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, किए जाएंगे नए प्रयोग : यादव

February 5, 2025
मध्यप्रदेश में हाईस्पीड रेलवे की संभावना पर चर्चा की यादव ने
देश

मध्यप्रदेश में हाईस्पीड रेलवे की संभावना पर चर्चा की यादव ने

February 2, 2025
सोनिया की टिप्पणी अपमानजनक, देश से मांगें माफी: यादव
राजनीति

  की टिप्पणी अपमानजनक, देश से मांगें माफी: यादव

February 1, 2025
यादव ने जापान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की
राजनीति

यादव ने जापान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की

January 30, 2025
दिल्ली की जनता चाहती है बदलावः धामी
देश

दिल्ली की जनता चाहती है बदलावः धामी

January 24, 2025
Next Post
खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का गाना

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का गाना 'धोखा देती है' रिलीज

New Delhi, India
Saturday, April 18, 2026
Patchy light rain with thunder
30 ° c
40%
4.3mh
41 c 31 c
Sun
41 c 29 c
Mon

ताजा खबर

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

April 18, 2026
Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

April 18, 2026
‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

April 17, 2026
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved