• About us
  • Contact us
Thursday, May 28, 2026
35 °c
New Delhi
38 ° Fri
32 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

राजग दलों ने मोदी को सर्वसम्मति से चुना नेता

News Desk by News Desk
June 5, 2024
in देश
राजग दलों ने मोदी को सर्वसम्मति से चुना नेता
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 05 जून (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 15 घटक दलों की बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें सभी दलों ने सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करके श्री मोदी को गठबंधन का नेता चुना और उनके नेतृत्व में राजग सरकार का समर्थन किया।
श्री मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री श्री मोदी, भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं गृह मंत्री अमित शाह के अलावा गठबंधन के दूसरे सबसे बड़े घटक दल तेलुगु देशम पार्टी के नेता एन चंद्रबाबु नायडू, जनता दल यू के नीतीश कुमार, राजीव रंजन सिंह एवं   झा, लोजपा  विलास के चिराग पासवान, शिवसेना के नेता एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे, जनता दल सेकुलर के नेता एच डी कुमारस्वामी, हिन्दुस्तानी अवाम पार्टी के जीतन  मांझी, अपना दल (सोनेलाल) की अनुप्रिया पटेल, जनसेना पार्टी के पवन कल्याण, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुनील तटकरे एवं प्रफुल्ल पटेल, राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी, यूपीपीएल के प्रमोद बोडो, असम गण परिषद के अतुल बोरा, एसकेएम के इंद्र हांग सुब्बा, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन के सुदेश महतो शामिल हुए।
बैठक करीब डेढ़ घंटे चली जिसमें सहयोगी दलों ने श्री मोदी के नेतृत्व में राजग की नयी सरकार के गठन के लिए अपने अपने समर्थन पत्र सौंपे तथा एक प्रस्ताव पारित किया कि 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 वर्षों में श्री मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है। बहुत लंबे अंतराल, लगभग छह दशक बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सशक्त नेतृत्व को चुना है।
प्रस्ताव में कहा गया, “हम सभी को गर्व है कि 2024 का लोकसभा चुनाव राजग ने श्री मोदी के नेतृत्व में एकजुटता से लड़ा और जीता। हम सभी राजग के नेता श्री नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुनते हैं। श्री मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार देश के गरीब महिला युवा किसान और शोषित, वंचित, पीड़ित नागरिकों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की विरासत को संरक्षित कर देश के सर्वांगीण विकास के लिए राजग सरकार भारत के जन जन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती रहेगी।”
यह भी पता चला है कि दस निर्दलीय सांसदों ने भी श्री मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार के गठन के लिए अपने अपने समर्थन पत्र दिये हैं।
राजग ने 293 सीटें जीत कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है लेकिन भाजपा को अपने दम पर बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटें नहीं मिलने से राजग में घटक दलों खासकर तेदेपा और जद यू की भूमिका महत्वपूर्ण हो गयी है। भाजपा को 240 सीटें मिली हैं और वह गठबंधन का सबसे बड़ा घटक दल है।
सूत्रों के अनुसार तेदेपा की प्राथमिकता आन्ध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाना है और वह अपनी इस मांग को बैठक में पुरजोर तरीके से उठायेगी। जद यू भी बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग करती रही है। हालांकि सूत्रों ने यह भी कहा कि अभी तक दोनों दलों की ओर से अपनी कोई शर्त या मांग नहीं रखी गयी है।
सूत्रों के अनुसार सात जून को भाजपा एवं राजग के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक में श्री मोदी को औपचारिक रूप से भाजपा एवं राजग संसदीय दल का नेता चुना जाएगा और उसी शाम राष्ट्रपति से मिल कर सरकार के गठन का दावा किया जाएगा। कहा जा रहा है कि श्री मोदी आठ जून की शाम को शपथ ले सकते हैं।
 
कड़वा सत्य

Tags: electedleaderModiNDApartiesunanimouslyचुनादलोंनेतामोदीराजगसर्वसम्मति
Previous Post

अमेरिका ने राजग को बहुमत मिलने पर मोदी को दी बधाई

Next Post

नैनीताल के ओखलकांडा में मैक्स के खाई में गिरने से छह की मौत

Related Posts

मोदी  ने आगा खान के निधन पर शोक जताया
देश

मोदी ने आगा खान के निधन पर शोक जताया

February 6, 2025
भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी
देश

भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी

February 2, 2025
कांग्रेस ‘परिवार’ के सदस्य ने किया आदिवासियों का अपमान : मोदी
देश

कांग्रेस ‘परिवार’ के सदस्य ने किया आदिवासियों का अपमान : मोदी

January 31, 2025
मोदी का दिल्लीवासियों से वादा, भाजपा सरकार बनी तो राजधानी दुनिया का एक मॉडल शहर बनेगी
देश

मोदी का दिल्लीवासियों से वादा, भाजपा सरकार बनी तो राजधानी दुनिया का एक मॉडल शहर बनेगी

January 29, 2025
प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद: मुर्मु, मोदी
देश

प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद: मुर्मु, मोदी

January 29, 2025
मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात
देश

मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात

January 29, 2025
Next Post
नैनीताल के ओखलकांडा में मैक्स के खाई में गिरने से छह की मौत

नैनीताल के ओखलकांडा में मैक्स के खाई में गिरने से छह की मौत

New Delhi, India
Thursday, May 28, 2026
Mist
35 ° c
27%
20.9mh
44 c 29 c
Fri
41 c 27 c
Sat

ताजा खबर

भाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नू

भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू

May 27, 2026
माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

May 27, 2026
भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

May 27, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

May 27, 2026
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved