• About us
  • Contact us
Sunday, May 3, 2026
32 °c
New Delhi
32 ° Mon
30 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

लू और जंगलों की आग से निपटने के लिए बेहतर तैयारी की जरूरत: कैबिनेट सचिव

News Desk by News Desk
June 7, 2024
in देश
लू और जंगलों की आग से निपटने के लिए बेहतर तैयारी की जरूरत: कैबिनेट सचिव
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 06 जून (कड़वा सत्य) केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने गुरूवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लू और गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर ढंग से तैयार रहने की जरूरत है जिससे कि जान-माल का नुकसान न हो और क्षति को कम से कम किया जा सके।
श्री गौबा ने लू और जंगल की आग से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की एक बैठक की यहां अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्रालय और विभाग इस संबंध में हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार हैं।
बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने देश भर में लू और जंगल की आग से संबंधित घटनाओं की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से जानकारी दी, जिसमें उनसे निपटने के लिए उठाए जा रहे कदम भी शामिल थे।
मौसम विभाग ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल से जून के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में लू के सामान्य से अधिक तीव्रता के 10 से 22 दिन देखे गए। यह भी बताया गया कि जून महीने के पूर्वानुमान के अनुसार, सामान्य से अधिक लू वाले दिन हैं। उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों और उत्तर मध्य भारत के क्षेत्रों में इसकी संभावना है। इस साल देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून सामान्य और सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग लू के संबंध में नियमित अलर्ट भेज रहा है।
एनडीएमए ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकारों द्वारा लगातार तैयारी बैठकें की गई है। राज्यों को नियंत्रण कक्ष सक्रिय करने, लू के लिए मानक प्रक्रिया लागू करने, पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, आवश्यक दवाओं और ओआरएस की उपलब्धता सहित स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सलाह जारी की गई है। राज्यों को यह भी सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से स्कूलों, अस्पतालों और अन्य संस्थानों की अग्नि सुरक्षा जांच करें और आग की घटनाओं पर कम से कम समय में त्वरित कार्रवाई करें। राज्य सरकारों ने बताया कि संबंधित विभागों और जिला कलेक्टरों के साथ स्थिति की बारीकी से समीक्षा और निगरानी की जा रही है।
कैबिनेट सचिव ने मुख्य सचिवों से लू से निपटने के लिए तैयारियों को बढ़ाने के लिए अल्पकालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक उपायों की नियमित समीक्षा और निगरानी करने का अनुरोध किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जल आपूर्ति के स्रोतों को बनाए रखने और बढ़ाने के प्रयासों को तेज किया जाना चाहिए और सभी संस्थानों की अग्नि सुरक्षा जांच नियमित रूप से सुनिश्चित की जानी चाहिए।
वनाग्नि के प्रबंधन के बारे में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एक प्रस्तुति दी, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों में जंगल की आग से निपटने के लिए कार्य योजना और तैयारियों की रूपरेखा दी गई। बताया गया कि मोबाइल एसएमएस और ईमेल के माध्यम से नियमित चेतावनी प्रसारित की जा रही है। राज्यों और अन्य एजेंसियों की सहायता के लिए भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा वन अग्नि चेतावनी प्रणाली पोर्टल भी विकसित किया गया है, जिसका नाम वनाग्नि है, जो आग लगने से पहले और वास्तविक समय में जंगल की आग की चेतावनी प्रदान करता है।
कैबिनेट सचिव ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लू और जंगल की आग से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर ढंग से तैयार रहने की जरूरत है ताकि जान-माल का कोई नुकसान न हो और क्षति को कम से कम किया जा सके। उन्होंने एनडीएमए और वन मंत्रालय द्वारा बताये गये प्रारंभिक उपायों के महत्व पर जोर दिया।
कैबिनेट सचिव ने राज्यों को आश्वासन दिया कि केंद्रीय मंत्रालय और विभाग अधिकतम तैयारी सुनिश्चित करने और समय पर शमन और जरूरी उपायों को लागू करने के लिए उनके साथ निकटता से जुड़े हुए हैं।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: andbetterCabinet Secretarydealfireforestheat waveneedpreparationwithआगऔरकैबिनेट सचिवजंगलोंजरूरततैयारीनिपटनेबेहतरलू
Previous Post

मानहानि मामले में राहुल गांधी शुक्रवार को बेंगलुरु कोर्ट में होंगे पेश

Next Post

पुर्तगाल में विमान दुर्घटना, 02 लोग घायल

Related Posts

आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने
मनोरंजन

आवाज के जादू से संगीत  ियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने

February 6, 2025
आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने
बॉलीवुड

आवाज के जादू से संगीत  ियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने

February 6, 2025
चोटिल कोएत्जी चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर
खेल

चोटिल कोएत्जी चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर

February 5, 2025
मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित
खेल

मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित

February 5, 2025
उत्साहित भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी
खेल

उत्साहित भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी

February 5, 2025
जुनैद खान और खुशी कपूर की फ़िल्म ‘लवयापा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा
मनोरंजन

जुनैद खान और खुशी कपूर की फ़िल्म ‘लवयापा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा

February 4, 2025
Next Post
पुर्तगाल में विमान दुर्घटना, 02 लोग घायल

पुर्तगाल में विमान दुर्घटना, 02 लोग घायल

New Delhi, India
Sunday, May 3, 2026
Thundery outbreaks in nearby
32 ° c
32%
12.2mh
41 c 27 c
Mon
39 c 25 c
Tue

ताजा खबर

‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने

‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने

May 3, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम वर्ग को तोहफा दिया, न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का एलान

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत ₹465 करोड़ से अधिक का इलाज; 42 लाख से ज्यादा कार्ड जारी,,

May 3, 2026
भगवंत मान सरकार का बेअदबी विरोधी बिल राज्यपाल की मंजूरी के साथ कानून बना, कमजोर कानूनों और सियासी संरक्षण के युग का हुआ अंत: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित: शुरुआत से अब तक की सबसे अधिक जीएसटी प्राप्ति, विकास दर में भारत में सबसे आगे: हरपाल सिंह चीमा

May 2, 2026
राजस्व की राजनीति और प्रतिशोध का खेल: संदीप पाठक प्रकरण

राजस्व की राजनीति और प्रतिशोध का खेल: संदीप पाठक प्रकरण

May 2, 2026
State Gatka Championship: कोटकपूरा में लड़कियों ने दिखाया सिख युद्धकला का हुनर, स्पीकर कुलतार संधवां करेंगे सम्मानित

State Gatka Championship: कोटकपूरा में लड़कियों ने दिखाया सिख युद्धकला का हुनर, स्पीकर कुलतार संधवां करेंगे सम्मानित

May 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved