• About us
  • Contact us
Saturday, February 28, 2026
27 °c
New Delhi
26 ° Sun
27 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मोदी के शपथ समारोह में अतिथियों के स्वागत को तैयार है राष्ट्रपति भवन प्रांगण

News Desk by News Desk
June 8, 2024
in देश
मोदी के शपथ समारोह में अतिथियों के स्वागत को तैयार है राष्ट्रपति भवन  प्रांगण
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 08 जून (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद में शामिल किये जाने वाले सदस्यों को रविवार को शपथ दिलाने के लिये मंच सज गया है ।
राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु श्री मोदी को कल शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन प्रांगण में शपथ दिलायेंगी। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का रिकार्ड दोहराने जा रहे श्री मोदी का इस बार का शपथ ग्रहण समारोह 2024 के उनके पहले दो शपथ-ग्रहण कार्यक्रमों की तरह ही ऐतिहासिक और भव्य होने जा रहे हैं।
समारोह में कई पड़ोसी देशों के शासनाध्यक्षों और राष्ट्राध्यक्षों के और देश के विभिन्न क्षेत्रों के लब्ध प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ कुल आठ हजार आमंत्रित लोगों के शामिल होने की संभावना है।
समारोह के मंच और अतिथियों के लिये बैठने के मंच की साज सज्जा के बारे में राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार को एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें श्रमिक वहां कुर्सियां लगाने, लाल-जाजिम बिछाने और परिसर की साज सज्जा को अंतिम रूप देने में लगे थे।
प्रधानमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उप राष्ट्रपति अहमद अफिफ, बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने इस समारोह में पधारने के निमंत्रण स्वीकार किये हैं।
श्रीमती शेख हसीना शनिवार दोपहर को ही यहां आ गयी थीं। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
विज्ञप्ति के अनुसार ये नेता शपथ समारोह के उपरांत शाम को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मु की ओर से आयोजित रात्रि भोज में भी शामिल होंगे। सरकार का कहना है कि श्री मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिये नेताओं की यात्रा भारत की ओर से अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘सागर’ दृष्टिकोण को प्रदान की गई सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस समारोह के लिये आमंत्रण किस सोच विचार के साथ भेजे गये हैं इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उसकी एक बानगी पहली लोको पायलट सुरेखा यादव हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि यादव उन 10 लोको पायलटों में शामिल हैं, जिन्हें नयी दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह के लिये आमंत्रित किया गया है। वह सोलापुर और मुंबई में सीएसएमटी के बीच चलने वाली सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट हैं।
इस बीच, दिल्ली पुलिस ने नौ जून के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये कड़े कदम उठाये हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कार्यक्रम के लिये बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।
राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिये अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां तैनात की जा रही हैं। इसके अलावा एनएसजी कमांडो, ड्रोन और इस मेगा इवेंट के लिये राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में स्नाइपर भी तैनात रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल का नेता चुना गया और राजग के घटक दलों की ओर से श्री मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिये सर्वसम्मत समर्थन का पत्र राष्ट्रपति को सौंपा गया।
राष्ट्रपति ने श्री मोदी और नयी मंत्रिपरिषद के शपथ दिलाने के लिये रविवार शाम के समय की स्वीकृति प्रदान की है।
 .श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: courtyardguestsNew Delhioath ceremonypreparedPrime Minister Narendra Modi and his Council of MinistersRashtrapati Bhavanwelcomeअतिथियोंतैयारनई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीप्रांगणराष्ट्रपति भवनशपथ समारोहस्वागत
Previous Post

मुर्मु ,मोदी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने  ोजी के निधन पर जताया शोक

Next Post

इंग्लैंड ने टॉस जीत कर आस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने को कहा

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
इंग्लैंड ने टॉस जीत कर आस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने को कहा

इंग्लैंड ने टॉस जीत कर आस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने को कहा

New Delhi, India
Saturday, February 28, 2026
Clear
27 ° c
39%
10.8mh
33 c 20 c
Sun
34 c 20 c
Mon

ताजा खबर

शीला – केजरीवाल के शासन के सामने भाजपा अब तक विफल !

शीला – केजरीवाल के शासन के सामने भाजपा अब तक विफल !

February 28, 2026
सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

February 27, 2026
आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

February 27, 2026
मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

February 27, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved