• About us
  • Contact us
Monday, February 16, 2026
22 °c
New Delhi
22 ° Tue
23 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

नीट परीक्षा: कोई साठगांठ पायी जायेगी, तो कार्रवाई होगीः प्रधान

News Desk by News Desk
June 14, 2024
in देश
नीट परीक्षा: कोई साठगांठ पायी जायेगी, तो कार्रवाई होगीः प्रधान
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 13 जून (कड़वा सत्य) केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुये गुरुवार को कहा कि पार्टी इस ग़लतफ़हमी में न रहे कि कोई भी साठगांठ पायी जायेगी, तो उस पर कार्रवाई नहीं होगी।
श्री प्रधान ने कहा है कि नीट परीक्षा के मामले में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुये उचित कार्रवाई करने के लिये कटिबद्ध है। न्यायालय के निर्देश के मुताबिक 1563 विद्यार्थियों की परीक्षा दोबारा करायी जायेगी।
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे द्वारा ‘एक्स’ पर किये गये एक पोस्ट का जवाब देते हुये कहा, ” नीट परीक्षा मामले में एनटीए उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुये उचित कार्यवाही करने को कटिबद्ध है। माननीय शीर्ष अदालत के निर्देशानुसार 1563 विद्यार्थियों की परीक्षा दोबारा करायी जायेगी। ”
उन्होंने कहा, “ परीक्षा में किसी प्रकार की धांधली, भ्रष्टाचार या पेपर लीक की कोई भी पुख़्ता सबूत अभी तक सामने नहीं आया है। इससे संबंधित सारे तथ्य उच्चतम न्यायालय के सामने हैं और विचाराधीन हैं। मैं कांग्रेस को यह याद दिलाना चाहता हूं कि पेपर लीक रोकने और नक़ल रहित परीक्षा के लिए केंद्र सरकार ने इसी साल सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक को पारित किया है, जिसमें कई कड़े प्रावधान हैं। कांग्रेस इस ग़लतफ़हमी में न रहे कि कोई भी साठगांठ पायी जायेगी, तो उस पर कार्रवाई नहीं होगी। इस अधिनियम के प्रावधानों को बहुत बारीकी से अमल में लाया जायेगा।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, “ छात्रों के भविष्य पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। राजनीतिक रोटियां सेकने के बजाय कांग्रेस को भारत के विकास में योगदान देना चाहिये।” उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जिस तरह की राजनीति की जा रही है, वह केवल भ्रम फैलाने की कोशिश है और इससे विद्यार्थियों के मानसिक स्थिति पर असर पड़ता है। वर्तमान में नीट की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और इसे राजनीति का विषय बनाना न केवल अनुचित है, बल्कि यह भावी पीढ़ी के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। केंद्र सरकार का ध्यान हमेशा विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने पर है।
उन्होंने कहा, “ विपक्ष मुद्दाविहीन है, ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर विपक्ष बिना तथ्य जाने सिर्फ झूठ फैला रहा है। कांग्रेस अपनी ओछी राजनीति के लिए देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। ”
गौरतलब है कि श्री खडगे ने नीट विवाद के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “ नीट परीक्षा में बैठे 24 लाख़ छात्र-छात्राओं का भविष्य मोदी सरकार के कारनामों से दांव पर लग गया है। परीक्षा केंद्र और कोचिंग सेंटर का एक नेक्सस बन चुका है, जिसमें ‘पैसे दो-पेपर लो’ का खेल खेला जा रहा है। मोदी सरकार एनटीए के कंधों पर अपनी कारगुज़ारियों का दारोमदार रखकर, अपनी जवाबदेही से पीछा नहीं छुड़ा सकती। पूरे नीट घोटाले में कांग्रेस पार्टी उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एक निष्पक्ष जांच की मांग करती है। जांच के बाद दोषियों को कड़ी-से कड़ी सज़ा दी जाये और लाखों छात्र-छात्राओं को मुआवज़ा देकर उनका साल बर्बाद होने से बचाया जाये। पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने पेपर लीक और धांधली से करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है। ”
संतोष.श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: Dharmendra PradhanNational Eligibility cNew DelhiUnion Education Ministerकांग्रेसकेन्द्रीय शिक्षा मंत्रीतो उस पर कार्रवाई नहीं होगीधर्मेंद्र प्रधानन रहे कि कोई भी साठगांठ पायी जायेगीनयी दिल्लीपार्टी इस ग़लतफ़हमीराष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (एनईईटी-पीजी) 2024हमला बोलते
Previous Post

अवैध खनन/परिवहन के मामलों में दर्ज प्राथमिकी की आर्थिक अपराध ईकाई करेगी जाँच- विजय कुमार सिन्हा

Next Post

अजय देवगन-तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था का ट्रेलर रिलीज

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Bihar Elections 2025: एनडीए में बढ़ी टेंशन! सीट बंटवारे पर उपेंद्र कुशवाहा नाराज़, रातभर चली सियासी बैठक
देश

Bihar Elections 2025: एनडीए में बढ़ी टेंशन! सीट बंटवारे पर उपेंद्र कुशवाहा नाराज़, रातभर चली सियासी बैठक

October 15, 2025
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Next Post
अजय देवगन-तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था का ट्रेलर रिलीज

अजय देवगन-तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था का ट्रेलर रिलीज

New Delhi, India
Monday, February 16, 2026
Mist
22 ° c
50%
7.6mh
29 c 17 c
Tue
29 c 18 c
Wed

ताजा खबर

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

February 16, 2026
सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

February 16, 2026
परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

February 16, 2026
महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

February 15, 2026
India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

February 15, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved