• About us
  • Contact us
Sunday, March 22, 2026
26 °c
New Delhi
27 ° Mon
29 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home अभी-अभी

पटना में चल रही भाकपा-माले की दो दिवसीय केंद्रीय कमिटी की बैठक के पहले दिन लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम पर गंभीर विचार-विमर्श

News Desk by News Desk
June 16, 2024
in अभी-अभी, देश, राजनीति
पटना में चल रही भाकपा-माले की दो दिवसीय केंद्रीय कमिटी की बैठक के पहले दिन लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम पर गंभीर विचार-विमर्श
Share on FacebookShare on Twitter

माले की जीत हिंदी पट्टी में वामपंथ के नए उभार का वाहक बनेगी। 2024 का जनादेश भाजपा के खिलाफ, 30 सीटों पर मामूली अंतर से जीता एनडीए। मोदी-3 सरकार में एक भी मुस्लिम चेहरा का नहीं होना चिंताजनक। बिहार के चुनाव परिणाम को लेकर इंडिया गठबंधन को तत्काल समीक्षा बैठक बुलानी चाहिए।

कड़वा सत्य डेस्क

पटना में चल रही भाकपा-माले की दो दिवसीय केंद्रीय कमिटी की बैठक के पहले दिन लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम पर गंभीर विचार-विमर्श चला। बैठक में पार्टी महासचिव का दीपंकर भट्टाचार्य, वरिष्ठ पार्टी नेता का स्वदेश भट्टाचार्य, काराकाट से नवनिर्वाचित सांसद का राजाराम सिंह, बिहार पार्टी सचिव कुणाल, एमएलसी शशि यादव, वी शंकर, गीता मंडल, धीरेन्द्र झा सहित पार्टी के कई महत्वपूर्ण नेता भाग ले रहे हैं।

भाकपा-माले की केंद्रीय कमिटी ने कहा कि बिहार की दो सीटों पर भाकपा-माले की जीत हिंदी पट्टी में वामपंथ के नए उभार का वाहक बनेगी. राजस्थान के सीकर में सीपीएम की जीत को भी इसी कड़ी में देखना चाहिए। इस जीत से पूरे देश में मोदी की तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र के पक्ष में चल रहे आंदोलन को नई  ताकत मिलेगी।

2024 का जनादेश भाजपा के खिलाफ है, लेकिन सत्ता का बेजा इस्तेमाल करते हुए एनडीए किसी प्रकार से सरकार बनाने में सफल हुआ है। ‘विपक्ष मुक्त लोकतंत्र’ बनाने की भाजपा की कुटिल चाल स्पष्ट तौर असफल हो चुकी है। इंडिया गठबंधन एक मजबूत विपक्ष के बतौर उभरा है। हालांकि 2024 के चुनाव परिणाम ने मुस्लिम विरोधी भाजपा के ध्रुवीकरण के प्रयासों को खारिज किया है, विशेष तौर पर यूपी में, लेकिन जो चीज अभी भी कायम है, वह है भाजपा और एनडीए का अल्पसंख्यक विरोध। न केवल भाजपा बल्कि पूरे एनडीए से एक भी मुस्लिम, ईसाई या सिख सांसद नहीं है। मोदी-3 सरकार में एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं है।

भाजपा के खिलाफ जो व्यापक लहर थी, उसमें भाजपा व एनडीए को और भी बड़ा झटका लगना चाहिए था। करीब 30 सीटों पर उसे बेहद कम अंतर से जीत मिली है। इनमें मतगणना में गड़बड़ी से इंकार नहीं किया जा सकता। कुल मिलाकर चुनाव में कड़ी टक्कर रही।

बिहार में लड़ी गई तीन सीटों पर माले ने 2 पर जीत हासिल की है, जबकि पार्टी ने अपनी समीक्षा में कहा है कि नालंदा में हार के बावजूद पार्टी को जनता के प्रत्येक हिस्से का जबरदस्त समर्थन मिला और पार्टी की साख बढ़ी है.

बिहार के चुनाव परिणाम को लेकर इंडिया गठबंधन को भी तत्काल समीक्षा बैठक बुलानी चाहिए। गठबंधन को अपेक्षाकृत सीटें नहीं मिली। शाहाबाद, मगध व सीमांचल में तो इंडिया गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अन्य इलाकों में प्रदर्शन बेहद चिंताजनक है। इंडिया गठबंधन को इसका सामूहिक विश्लेषण करना चाहिए, स्थितियों का एक बेहतर आकलन और आने वाले दिनों में उचित कार्यनीति बनाना चाहिए।

बैठक में दरभंगा के देवरा बंधौली कांड में भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा की भूमिका की जांच की मांग की गई। विदित हो कि चुनाव के दिन भाजपा विधायक द्वारा दंगा भड़काने की नियत से बूथ के अंदर घुसकर मुस्लिम महिला मतदाताओं के साथ बदतमीजी की गई थी, वोट से वंचित करने की साजिश रची गई थी और उलटे थाना पर दबाव बनाकर दो-दो फर्जी एफआईर दर्ज करा दिया गया था. भाकपा-माले भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा पर कार्रवाई की जाए।

भाकपा-माले ने कहा है कि नीट की परीक्षा में भारी घोटाला व धांधली लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। एनटीए ने बार-बार साबित किया है कि वह कोई भी परीक्षा कराने में असमर्थ है। इस माॅडल को तुरंत वापस लेना चाहिए। नीट की पुनःपरीक्षा ली जानी चाहिए और घोटाले की जांच होनी चाहिए।

Previous Post

पुर्णिया बस स्टैंड का जायजा लेने के बाद बदहाली देख नाराज हुए सांसद पप्पू यादव, कहा…

Next Post

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ भारतीय रेलवे का नाम

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी
देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी

March 22, 2026
पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी ज़िम्मेदारी लें और हर गांव की रोज़ की जवाबदेही सुनिश्चित करें: मनीष सिसोदिया
देश

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी ज़िम्मेदारी लें और हर गांव की रोज़ की जवाबदेही सुनिश्चित करें: मनीष सिसोदिया

March 22, 2026
आयुष्मान भारत योजना में शर्तें लागू, जबकि ‘आप’ सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना बिना किसी पाबंदी के 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की गारंटी देती है, फर्क इरादे में है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

व्यापक औद्योगिक निवेश ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और शासन में हुए सुधारों पर मुहर लगाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 22, 2026
भगवंत सिंह मान सरकार ‘बेअदबी’ के मामलों पर कोई नरमी नहीं बरतेगी; ‘आप’ सरकार 13 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में सख्त सज़ाओं के लिए बेअदबी विरोधी कानून में संशोधन करेगी
अभी-अभी

भगवंत सिंह मान सरकार ‘बेअदबी’ के मामलों पर कोई नरमी नहीं बरतेगी; ‘आप’ सरकार 13 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में सख्त सज़ाओं के लिए बेअदबी विरोधी कानून में संशोधन करेगी

March 22, 2026
पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग पंजाब से बाहर गए, हम उद्योग-समर्थक नीतियों से उन्हें वापस ला रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग पंजाब से बाहर गए, हम उद्योग-समर्थक नीतियों से उन्हें वापस ला रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 21, 2026
भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी

New Delhi, India
Sunday, March 22, 2026
Mist
26 ° c
45%
17.3mh
32 c 22 c
Mon
35 c 23 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी

March 22, 2026
पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी ज़िम्मेदारी लें और हर गांव की रोज़ की जवाबदेही सुनिश्चित करें: मनीष सिसोदिया

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी ज़िम्मेदारी लें और हर गांव की रोज़ की जवाबदेही सुनिश्चित करें: मनीष सिसोदिया

March 22, 2026
आयुष्मान भारत योजना में शर्तें लागू, जबकि ‘आप’ सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना बिना किसी पाबंदी के 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की गारंटी देती है, फर्क इरादे में है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

व्यापक औद्योगिक निवेश ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और शासन में हुए सुधारों पर मुहर लगाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 22, 2026
भगवंत सिंह मान सरकार ‘बेअदबी’ के मामलों पर कोई नरमी नहीं बरतेगी; ‘आप’ सरकार 13 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में सख्त सज़ाओं के लिए बेअदबी विरोधी कानून में संशोधन करेगी

भगवंत सिंह मान सरकार ‘बेअदबी’ के मामलों पर कोई नरमी नहीं बरतेगी; ‘आप’ सरकार 13 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में सख्त सज़ाओं के लिए बेअदबी विरोधी कानून में संशोधन करेगी

March 22, 2026
पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग पंजाब से बाहर गए, हम उद्योग-समर्थक नीतियों से उन्हें वापस ला रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग पंजाब से बाहर गए, हम उद्योग-समर्थक नीतियों से उन्हें वापस ला रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 21, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved